नई दिल्ली। आज भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। दिल्ली विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। आज से ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गयी है। 70 सदस्यीय वाली दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। नियमानुसार उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराकर नई विधानसभा का गठन करना होगा। चुनाव आयोग ने जारी किया #DelhiAssemblyElections का पूरा कार्यक्रम ⬇️ ▪️ 14 जनवरी- अधिसूचना जारी होगी▪️ 21 जनवरी- नामांकन भरने…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
JNU Updates: JNU कैंपस में फिर बवाल, छात्र संघ अध्यक्ष सहित कई छात्र घायल, दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में रविवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र नेताओं और वामपंथी छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प में जेएनयूएसयू की अध्यक्ष ऐशे घोष सहित कई अन्य विद्यार्थी बुरी तरह से घायल हो गए। वीडियो में घोष के शरीर से खून निकलता देखा जा सकता है। खबरों के अनुसार, लोहे की रोड से उसकी आंख पर हमला किया गया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे पास के अस्पताल ले जाया गया है। महासचिव सतीश चंद्र भी इस दौरान घायल हो गए और कथित…
ट्रम्प की ईरान को धमकी- अमेरिका पर हमला हुआ तो ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला करेंगे
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि वह बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में शीर्ष ईरानी कमांडर के मारे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई करता है तो अमेरिका उस पर अब तक का सबसे जोरदार हमला करेगा। ट्रम्प ने ईरान से जवाबी हमले की कार्रवाई संबंधी टिप्पणियों के बीच शनिवार को आधी रात के बाद ट्वीट किया, ‘‘उन्होंने (ईरान ने) हम पर हमला किया और हमने जवाबी हमला किया। यदि वे फिर हमला करते हैं, तो हम उन पर अब तक का सबसे जोरदार हमला…
CAA के बाद मोदी सरकार का अगला बड़ा कदम होगा देश से रोहिंग्या को बाहर निकालना : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
न्यूज़ डेस्क। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमा नहीं है। सरकार ने विपक्षी दलों पर ये आरोप लगाया है कि हिंसा फैलाने में उनका हाथ है। विपक्ष ने लोगों को CAA और NRC को लेकर गुमराह किया हैं जिसके कारण हिंसा हुई। इसी बीच एक और कन्फ्यूजन बरकरार था कि क्या नागरिकता संशोधन कानून जम्मू-कश्मीर में भी लागू होगा या नहीं? इस कन्फ्यूजन को खत्म करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह कानून जम्मू-कश्मीर में भी लागू होगा। एक अखबार साथ हुई…
मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर PM मोदी ने घर पहुंच कर दी बधाई, बोले- BJP को मजबूत करने में उनका महत्त्वपूर्ण भूमिका
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मिलकर उनके 86वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने जोशी के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जोशी के कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनके साथ करीब आधा घंटा बिताया। इससे पहले मोदी ने सुबह ट्वीट करके भाजपा के वरिष्ठ नेता को मुबारकबाद दी। उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रहित के संरक्षण और राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ाने के मामले में जोशी अविचल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी का जन्म 1934 में उत्तराखंड के…
राहुलगाँधी, प्रियंका और केजरीवाल ने लोगों को गुमराह कर भड़काया दंगा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर लोगों को गुमराह करने और दंगा भड़काने का आरोप लगाया। शाह ने कहा, ‘‘ मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं …क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जो दिल्ली में दंगे करवाए ?’’ भाजपा के पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘ विपक्षी कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर…
ईरान का इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे समेत ग्रीन जोन स्थित US एम्बेसी पर 4 जगहों पर हमला
न्यूज़ डेस्क। ईरान के सबसे ताकतवर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के अगले ही दिन शनिवार (4 जनवरी) देर रात इराक में अमेरिकी ठिकानों पर हमले हुए। पहले बगदाद के सर्वाधिक सुरक्षित ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास पर दो मोर्टार के गोले दागे गए। इसके थोड़ी ही देर बाद 80 किलोमीटर दूर बलाद स्थित अमेरिकी वायुसेना के अड्डे पर दो रॉकेट दागे गए। वर्तमान में इराक में 5200 अमेरिकी सैनिक हैं। इराकी सेना के सूत्रों ने बताया कि एक मोर्टार अमेरिकी दूतावास परिसर में फटा जबकि दूसरा परिसर के पास…
कोटा मौत मामला : लोकसभा अध्यक्ष और सांसद ओम ने बिरला ने बांटा पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द, पेश की सादगी की मिसाल
जयपुर। कोटा स्थित चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की मौत की दुखद घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष और स्थानीय सांसद ओम बिरला आज लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी। ओम बिरला ने गम में डूबे उन परिवाल वालों के दुख दर्द को बांटा जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। इससे पहले ओम बिरला ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा था कि यह जरूरी है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिल कर काम करें और…
मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- शांति और सार्वजनिक संपत्तियों को क्षति पहुंचाने वाले उपद्रवियों व दंगाईयों के साथ क्यों खड़े हैं।
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के विरोधी प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती के शिकार लोगों के परिवारों से मुलाकात के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने उनके उपद्रवियों और दंगाइयों के साथ सहानुभूति व्यक्त करने पर सवालिया निशान खड़ा किया। योगी के कार्यालय ने ट्वीट किया, “जनता देख रही है और समझ रही है। बार बार नकारे जाने बाद भी ये तुष्टिकरण की राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं।” आपकी सम्पत्ति को जलाने, तोड़ फोड़ करने वालों से इतनी सहानुभूति…
आदत से लाचार इमरान ने शेयर किया था फर्जी वीडियो, भारत ने की कड़ी आलोचना
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को भारत को बदनाम करने के चक्कर में खुद की फजीहत करवा बैठे। उन्होंने टि्वटर पर बांग्लादेश का एक पुराना वीडियो जारी किया और उसे भारत का बताया। वीडियो में पुलिसबल को मुस्लिम युवकों की पिटाई करते दिखाया गया है। इमरान ने वीडियो के साथ लिखा, यूपी में मुसलमानों के खिलाफ भारतीय पुलिस का कहर। इस वीडियो में पुलिस को दंगा-रोधी वर्दी में प्रदर्शनकारियों को पीटते हुए दिखाया गया है। इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना…
