पाकिस्तान: ननकाना साहिब में तीर्थयात्रियों पर पथराव-हमला, अमरिंदर ने इमरान से हस्तक्षेप करने की अपील, भाजपा हुई आक्रामक, राहुल और प्रियंका से पूछा-क्या कांग्रेस को और सबूत चाहिए?

नई दिल्ली। भाजपा ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे में सिखों पर अत्याचार की नई तस्वीर सामने आने पर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का क्या और सबूत चाहिए।आपकाे बताते जाए कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर शुक्रवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ ने गुरुद्वारे पर पथराव किया और हमलावरों ने ननकाना साहिब का नाम बदलने तक की धमकी भी दे रहे हैं। इस हमले को लेकर भारत ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तान में सिख समुदाय की सुरक्षा…

अब वक्त आ गया है कि हमारे वैज्ञानिक समुद्र के क्षेत्र में भी अपनी ताकत बढ़ाएं : प्रधानमंत्री मोदी

बेंगलुरू। PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में साइंस कांग्रेस का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि नवाचार, पेटेंट, निर्माण और सफलता ऐसे कदम हैं जो देश को तेज विकास की दिशा में ले जाएंगे। Addressing the Indian Science Congress in Bengaluru. https://t.co/6w9yw8jrpU — Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2020 उन्होंने कहा कि भारत की विकास गाथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सफलता पर निर्भर करती है। भारत में विज्ञान, तकनीक और नवोन्मेष के परिदृश्य में बदलाव की जरूरत है। Sectors where the application…

नागरिकताकानून (CAA) पर समर्थन जुटाने बीजेपी ने जारी किया टोल फ्री नंबर, पक्ष में समर्थन जुटाने देशवासियों से की अपील

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ और समर्थन में चल रहे प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने इस कानून के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। सीएए का समर्थन करने वाले इस नंबर पर कॉल कर अपना समर्थन जता सकते हैं। भाजपा ने सीएए पर देशभर में विरोध प्रदर्शनों का जवाब देने के लिए एक टोल फ्री नंबर 8866288662 लॉन्च किया है। मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूँ कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा…

कांग्रेस ने गोडसे और सावरकर को बताया समलैंगिक, चक्रपाणी बोले- राहुल हैं होमोसेक्सुअल

नई दिल्ली। कांग्रेस सेवादल के द्वारा विनायक सावरकर पर टिप्पणी करने वाली छापी गई किताब पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सेवादल की ओर से बांटी गई इस किताब पर विवाद हो गया जिसमें नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर को समलैगिंक बताया गया था। उसका बाद बीजेपी, शिवसेना से लेकर हिन्दू महासभा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कांग्रेस सेवादल की किताब में लगाए आरोप पर कहा कि ये पूर्व महासभा अध्यक्ष…

CAA पर शाह का राहुल पर कटाक्ष, बोले- नागरिकता संशोधन एक्ट कानून नहीं पढ़ा तो इटालियन में अनुवाद भेज देता हूं।

जोधपुर। देश में CAA नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर राजस्थान के जोधपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि CAA पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध, ईसाई लोग जो धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर आए हैं, उन्हें नागरिकता देने का कानून है। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah जोधपुर, राजस्थान में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में विशाल जनसभा को…

भारत के पास विमान से विमान वाहक पोत तक बनाने की क्षमता है : प्रधानमंत्री मोदी

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरू में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने यह दशक न्यू इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है। अगला दशक भारत की ताकत और वैश्विक स्थिति तय करेगा। यह दशक उन युवाओं और नवोन्मेषकों के लिए है जो 21 वीं सदी में पैदा हुए हैं या युवा हैं। बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #DRDO की 5 युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का कर रहे हैं उद्घाटनLive- https://t.co/rTsjogLiNe pic.twitter.com/ebdbhatkx1 — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) January 2, 2020…

भारतीय रेलवे का नए साल में रेलयात्रियों को तोहफा, अब सारी सुविधाएं हेल्पलाइन नंबर 139 पर ही

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने वर्ष 2020 में यात्रियों को अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे ने नए साल में बड़ा कदम उठाया है। अब सभी तरह की सुविधाएं, पूछताछ और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 ही काम करेगा। इसके चलते अब यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, हेल्पलाइन नंबर 182 बरकरार रहेगा। PIB ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। "हर सफर होगा सुरक्षित और फाइन, जब होगा साथी वन थ्री नाइन " यात्रा…

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर विदेशों में चल रहे फेक न्यूज से सरकार चिंतित, विदेशी मीडिया में सरकार रखेगी पक्ष, जारी किये निर्देश

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कानून को लेकर विदेशी मीडिया में झूठी और भ्रामक खबरें छापी जा रही हैं। विदेशी मीडिया में नागरिकता कानून को लेकर आ रही खबरों पर अब सरकार और सत्तरूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों सक्रिय हो गई हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए PMO की ओर से विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री कायार्लय की ओर से दिए गए निर्देश में कहा गया है कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास…

PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, कहा- अगर आपको आंदोलन-धरना करना है तो पाकिस्तान के कारनामों के खिलाफ करना चाहिए

बेंगलुरु। PM नरेन्द्र मोदी कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को एक विशेष विमान से येलहंका हवाई अड्डे पर पहुंचे। बाद में उन्होंने तुमकुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया। मोदी ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले ही संसद ने CAA बनाने का ऐतिहासिक काम भी किया है। लेकिन कांग्रेस के लोग और उनके साथी दल और उनका बनाया इकोसिस्टम भारत की संसद के खिलाफ ही उठ खड़ा हुआ है। जैसी नफरत वो हमसे करते हैं, ऐसा ही स्वर अब देश की संसद…

नए साल पर पाक की नापाक हरकत, नौशेरा सेक्टर में आतंकवादियों की मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के समीप बुधवार को सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को खारी थरयाट जंगल में उस समय रोका गया जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जम्मू में भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने एक बयान में बताया, ‘‘नौशेरा सेक्टर में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सेना के दो सैनिक शहीद हो…