पुरी /अहमदाबाद / नई दिल्ली। ओडिशा के पुरी में आज से शुरू हो रही विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की सालाना रथ यात्रा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और दुनिया भर के श्रद्धालुओं को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक उत्सव को भारत की अटूट आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। दूसरी ओर, सुरक्षा बलों के कड़े पहरे और भारी बारिश की तैयारियों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के तीनों दिव्य रथ पुरी मंदिर के सिंहद्वार…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
#VBGRAMG4ViksitBharat : मनरेगा को ‘राम-राम’- आज से देश में लागू हुआ G-RAM G एक्ट, जिससे होगी लाखों ग्रामीण श्रमिकों की आजीविका मजबूत…..
न्यूज़ डेस्क(BNS)। आज से देश भर में मनरेगा की जगह VB G-RAM-G यानी ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 लागू हो गया है। अब इस योजना के तहत 100 नहीं बल्कि 125 दिन के रोजगार की गारंटी होगी. वहीं इस योजना में न्यूनतम मजदूरी की दर को भी बढ़ाकर 327 रुपये से ज्यादा किया गया है. साथ ही इसमें आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का भी जिक्र है, जिससे 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। 1. ये है क्या?1 जुलाई 2026 से पूरे…
योग व्यक्ति को स्वयं से, समाज को प्रकृति से, तथा सम्पूर्ण मानवता को व्यापक विश्व-चेतना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज, 21 जून 2026 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व के योग साधकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हम भारत की उस महान परंपरा का उत्सव मना रहे हैं, जिसने मानवता को स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग दिखाया है। योग विश्व-समुदाय को हमारी सांस्कृतिक धरोहर की ओर से मिला एक अमूल्य उपहार है। योग व्यक्ति…
अब सिर्फ लाइसेंस प्राप्त फार्मेसियों से ही बेची जाएगी खांसी की सिरप: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली । सरकार ने ड्रग्स रूल्स, 1945 (पांचवां संशोधन) में बदलाव करते हुए उस छूट को समाप्त कर दिया है, जिसके तहत छोटे गांवों में कुछ खुदरा लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन किए बिना खांसी की सिरप बेची जा सकती थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, इस संशोधन को अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है। इसके तहत ड्रग्स रूल्स, 1945 की अनुसूची-के से ‘सिरप’ शब्द को हटा दिया गया है। बयान…
RBI ने सोना बेचने की खबरों को बताया गलत, कहा- देश के पास अब भी 880.52 टन गोल्ड रिजर्व सुरक्षित
नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय बैंक ने अपने स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) का एक हिस्सा बेच दिया है। आरबीआई ने स्पष्ट किया कि उसके पास मौजूद भौतिक सोने का भंडार पहले की तरह 880.52 टन ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। आरबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि रिजर्व बैंक…
BREAKING NEWS: NEET Paper Leak 2026 परीक्षा रद्द : पेपर लीक के आरोपों के बाद सीबीआई को सौंपी गई जांच
नई दिल्ली/जयपुर। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान में पेपर लीक के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद, 3 मई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा को रद्द (Cancel) कर दिया गया है। अब इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा की जाएगी। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही 600 से अधिक अंकों के प्रश्न लीक हो गए थे।…
Emergency Alert: घबराएं नहीं, ये सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का टेस्ट संदेश’, देशभर में मोबाइल फोन पर आए अलर्ट पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली । भारत ने शनिवार को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह पहल नागरिक सुरक्षा को और मजबूत करने व आपदा के समय त्वरित सूचना सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि यह भारत की नई मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणाली का एक परीक्षण संदेश है, जिसे दूरसंचार विभाग की टीम ने सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक…
HeatwaveAlert: केंद्र ने हीटवेव के बीच श्रमिकों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी की; कूलिंग, पानी और लचीले कार्य घंटों को अनिवार्य किया
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और उससे जुड़ी संस्थाओं को एडवाइजरी जारी कर कहा कि देश में हीटवेव और तेजी से बढ़ते तापमान के बीच कर्मचारियों और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाए। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख सचिवों/प्रशासकों को लिखे पत्र में कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा के लिए, विशेष रूप से बाहरी और श्रम-प्रधान क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के लिए, एक समन्वित, बहु-क्षेत्रीय और बहु-आयामी दृष्टिकोण…
महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने पाप किया, इसकी उन्हें सजा मिलेगी: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम एक विशेष संबोधन में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन न हो पाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं से माफी मांगते हुए इस विफलता के लिए विपक्षी दलों की “स्वार्थी राजनीति” को जिम्मेदार ठहराया। प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दलों के लिए “दलहित” हमेशा “देशहित” से ऊपर रहता है। उन्होंने कांग्रेस, डीएमके (DMK), टीएमसी (TMC) और समाजवादी पार्टी का नाम लेते हुए कहा: “जब…
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, दोनों सदनों के स्पीकर ने ठुकराया प्रस्ताव….
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज हो गया है। राज्यसभा के स्पीकर ने प्रस्ताव ठुकरा दिया है। बता दें कि यह पहली बार था जब मौजूदा चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर कुल 193 सांसदों ने साइन किया था। इसमें लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 सांसदों ने साइन किया था।वहीं, लोक सभा अध्यक्ष ने सीईसी के रूप में ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष द्वारा प्रस्ताव लाने के लिए अलग…
