गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके एक सहयोगी ने गुरुवार को पूर्वोत्तर के राज्यों में राज्यसभा की सभी चार सीटें जीत लीं। वहीं, कांग्रेस को संसदीय इतिहास में पहली बार उच्च सदन में इस क्षेत्र से कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। बीजेपी ने त्रिपुरा सीट अपनी संख्या के बल पर जीती और नागालैंड सीट निर्विरोध जीती। असम में क्रॉस-वोटिंग और अमान्य विपक्षी वोटों ने भगवा पार्टी और उसके सहयोगी यूपीपीएल को उन दोनों सीटों पर जीत हासिल करने में मदद की, जिन पर चुनाव हुए थे। असम के मुख्यमंत्री…
Category: असम
अमित शाह ने खत्म कराया असम और मेघालय का 50 साल पुराना सीमा विवाद, ऐतिहासिक समझौते पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किए हस्ताक्षर
गुवाहाटी। असम और मेघालय की सरकारों ने अपने 50 साल पुराने सीमा विवाद को दूर करने के लिए मंगलवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। गृह मंत्रालय के कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में असम और मेघालय के मुख्यमंत्रियों द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। मेघालय और असम के मुख्यमंत्रियों ने पहले चरण में छह स्थानों ताराबाड़ी, गिजांग, हाकिम, बोकलापाड़ा, खानपाड़ा-पिलंगकाटा और रतचेरा में सीमा विवाद को हल करने के लिए 29 जनवरी को गुवाहाटी में समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर…
असम पुलिस के 6 जवानों की मौत पर जश्न, सीएम हिमंता ने वीडियो ट्वीट कर कहा-भयावह, दुखद
गुवाहाटी। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक बढ़ने के दौरान हुई सोमवार को हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है और केंद्र सरकार से इस मामले में दखल की मांग की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात भी की और उनसे विवादित सीमा पर शांति बहाल करने कहा है। सोमवार…
CAA भारत के किसी नागरिक के खिलाफ नहीं, मुसलमानों को नहीं होगा नुकसान : मोहन भागवत
गुवाहाटी। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज असम के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से किसी भी भारतीय नागरिक को कोई खतरा नहीं है। अपने संबोधन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सीएए किसी भारत के नागरिक के विरुद्ध बनाया हुआ कानून नहीं है। भारत के नागरिक मुसलमान को CAA से कुछ नुकसान नहीं पहुंचेगा। विभाजन के बाद एक आश्वासन दिया गया कि हम अपने देश के अल्पसंख्यकों की चिंता करेंगे। हम आजतक उसका पालन कर रहे हैं। पाकिस्तान ने…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा का बयान- आरोपी भागने की कोशिश करे तो मुठभेड़ में मार गिराना सही
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पदभार संभालने के बाद हुए कई मुठभेड़ों को सही ठहराते हुए सोमवार को कहा कि अपराधी अगर भागने की कोशिश करते हैं या गोलीबारी करने के लिए पुलिस से हथियार छीनते हैं तो उन्हें मुठभेड़ में मार गिराना पैटर्न होना चाहिए। असम में मुठभेड़ की बढ़ती संख्या को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। राज्य में हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे करीब एक दर्जन संदिग्ध उग्रवादियों और अपराधियों को हालिया समय में मुठभेड़ में मार गिराया गया है। सरमा…
असम: जनसंख्या नीति शुरू हो चुकी है, इसे आप घोषणा मान सकते हैं, दो बच्चे वालों को मिलेगा फायदा : CM हिमंत बिस्वा
न्यूज़ डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में उपायों को लेकर अपनी सरकार के इरादे साफ कर दिए हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है जनसंख्या नीति शुरू हो गई है, आप इसे एक घोषणा मान सकते हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है, हम सरकारी लाभ उठाने के लिए धीरे-धीरे दो बच्चों की नीति शामिल करेंगे, आप इसे एक घोषणा मान सकते हैं। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ऋण माफी हो या अन्य सरकारी योजनाएं, जनसंख्या मानदंडों को…
कभी आपने सफेद हिरण देखा? देश के इस जंगल में रहते हैं ऐसे दुर्लभ जानवर, अरसे बाद 1 बाहर निकला
गुवाहाटी। आपने हिरण तो खूब देखे होंगे। शुद्ध शाकाहारी जानवर, जो कि हरे-भरे जंगल, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी या नेशनल पार्क में रहते हैं। दुनियाभर में हिरणों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। मगर, क्या कभी आपने सफेद रंग का हिरण देखा है? शायद नहीं देखा होगा ऐसा हिरण। आज देखिए। यह दुर्लभ सफेद हिरण पूर्वोत्तर भारत में असम राज्य के काजीरंगा में नजर आया। एक वन अधिकारी (IFS) सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कीं, जो कि सोशल साइट्स पर वायरल हो गईं। लोगों के मन में…
दो से ज्यादा बच्चे हुए तो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा ऐलान
गुवाहाटी। असम में दो से अधिक बच्चों के माता-पिता को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि असम सरकार राज्य की योजनाओं में लाभ लेने के लिए चरणबद्ध तरीके से ‘दो बच्चा नीति’ को लागू करेगी। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं में तो अभी यह संभव नहीं है, लेकिन राज्य सरकार की योजनाओं में इसे लागू किया जाएगा। सरमा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रस्तावित ‘जनसंख्या नियंत्रण नीति’ असम में सभी योजनाओं…
‘आबादी कंट्रोल करें, जमीन कब्जाने की इजाजत नहीं’: 30 दिन पूरे होने पर अल्पसंख्यकों को CM सरमा की नसीहत
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गरीबी कम करने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से आबादी कंट्रोल करने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार मंदिर, सतरा और वन भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने देगी। बतौर मुख्यमंत्री 30 दिन पूरे होने पर गुरुवार (10 जून 2021) को उन्होंने यह बात कही। सरमा ने अल्पसंख्यक समुदाय से अपील करते हुए कहा कि वे जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन की नीति अपनाएँ। उन्होंने कहा कि गरीबी का मुख्य कारण लगातार आबादी बढ़ना है। लिहाजा समुदाय के…
डॉक्टर के कपड़े उतारे, घसीट-घसीट कर मारा: कमरुद्दीन समेत 24 गिरफ्तार, CM हिमंत बिस्वा सरमा बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे
न्यूज़ डेस्क। असम के होजाइ जिले में स्थित एक कोविड केयर सेंटर में एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की। मंगलवार (जून 1, 2021) को हुई इस घटना के मामले में अब तक 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मोहम्मद कमरुद्दीन, मोहम्मद जैनलुद्दीन, रेहनुद्दीन, सईदुल आलम, रहीमुद्दीन, राजुल इस्लाम, तैयबर रहमान और साहिल इस्लाम शामिल हैं। पीड़ित डॉक्टर सेजु कुमार सेनापति उडाली कोविड केयर सेंटर में तैनात थे। असम के स्पेशल DGP जीपी सिंह ने बताया कि होजाइ के एसपी को…