श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 18 जुलाई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। देश की पहली प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने रॉकेट विक्रम-1 पर सफल परीक्षण पूरा कर लिया है। पूरी तरह से स्वदेश में विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट ‘विक्रम-1’ ने आज दोपहर 12:08 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से सफल उड़ान भरी। इस ऐतिहासिक मिशन को ‘मिशन आगमन’ नाम दिया गया है, जो अंतरिक्ष में भारतीय निजी क्षेत्र के एक नए युग के प्रवेश का प्रतीक है।…
