तेहरान। यूक्रेन का एक विमान बुधवार को तेहरान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 170 यात्री सवार थे। ईरानी सरकारी टीवी ने यह जानकारी दी। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। खबर के अनुसार विमान ने इमाम खमनेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। #BREAKING Ukrainian plane that crashed in Tehran was carrying 170 passengers: Iranian news agency pic.twitter.com/FjTqc5gopj — AFP News Agency (@AFP) January 8, 2020 खबर में कोई विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा गया कि तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना होने…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
JNU विरोध-प्रदर्शन में पहुंचीं दीपिका, विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के खिलाफ प्रोटेस्ट का किया समर्थन, कन्हैया-आईशी घोष के साथ दिखाई दी
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में छात्रसंघ के प्रदर्शन के बीच रविवार शाम नकाबपोशों ने छात्रों पर हमला बोल दिया था। हथियारों से लैस नाकाबपोश जेएनयू परिसर में घुस गए और चार घंटे तक परिसर में बवाल मचाते रहे। अज्ञात नकाबपोशों ने साबरमती हॉस्टल, साबरमती टी-प्वाइंट सहित कई हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में कई छात्र घायल हुए थे। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने विश्वविद्यालय पहुंची हैं। JNU में छात्रों पर हुए हमले में…
JNU के बहाने मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया में ‘फ्री कश्मीर’ की मांग, और हिन्दुओं से आजादी के लगे नारे, उमर खालिद भी थे मौजूद ! छात्रा के हाथ दिखा में पोस्टर
मुंबई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय JNU में हुई हिंसा के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच में JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद भी दिखाई दिए। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि खालिद ने आधी रात को ‘हिन्दुओं से आजादी’ के नारे लगाए हैं। हालांकि हम इन तमाम दावों की पुष्टि नहीं करते है। #Mumbai में गेटवे ऑफ इंडिया पर #JNUviolence के विरोध में “फ्री कश्मीर” के पोस्टर लगाये गये। यहाँ वामपंथी कैसे इस्लामीक अलगाववादियों की धुन पर नाच रहे…
निर्भया के चारों गुनहगारों को सजा-ए-मौत, 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी
नई दिल्ली। निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या के चारों दोषियों को को फांसी के फंदे पर लटकाने की तारीख डेथ वारंट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने सुना दिया है। कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है। चारों दोषियों को 22 जनवरी को सात बजे फांसी दी जाएगी। मामले में मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता को फांसी दी जानी है। निर्भया गैंगरेप मामले में चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाने की तारीख मुकर्रर हो गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट…
ईमानदार करदाताओं को परेशानी से बचाने, कदम उठा रही है सरकार: निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार कराधान प्रणाली के सरलीकरण तथा ईमानदार करदाताओं को किसी तरह परेशानी से बचाने को कदम उठा रही है। सीतारमण ने मंगलवार को कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार GST दाखिल करने की प्रणाली को बेहतर करने के लिए सुझावों को सुनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार को विभिन्न अंशधारकों से जो सुझाव मिले हैं उनके आधार पर कराधान प्रणाली को सरल करने के लिए कदम उठाए जा…
JNU हिंसा पर बोले उप राष्ट्रपति, घृणा की राजनीति की शरणस्थली न बनें विश्वविद्यालय परिसर
बेंगलुरू। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुए हमले की पृष्ठभूमि में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि शैक्षिणक संस्थानों को सफल बनने की राह में घृणा एवं हिंसा की राजनीति की शरणस्थली नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और अकादमिक प्रयासों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, न कि गुटबाजी और विभाजनकारी प्रवृत्तियों को। ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಮೌಲ್ಯಮಾಪನ ಮತ್ತು ಪ್ರಮಾಣೀಕರಣ ಮಂಡಳಿ (ನ್ಯಾಕ್/ ಎನ್ ಎ ಎ ಸಿ) 25 ನೇ ವರ್ಷ ಆಚರಿಸುತ್ತಿರುವ ಈ ಮಹತ್ವದ ಸಂತೋಷದ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ನಿಮ್ಮೆಲ್ಲರ ಜೊತೆಗಿರುವುದು ನನಗೆ ಹರ್ಷ ತಂದಿದೆ. pic.twitter.com/QF1GSErjkX — Vice President of India (@VPIndia)…
राष्ट्रपति श्री कोविंद ने दिखाई दरियादिली, दुल्हन को नहीं बदलना पड़ा अपना वेन्यू, पढ़े पूरा मामला ……
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद एक विदेशी दुल्हल की मंगलवार को केरल के पांच सितारा होटल ताज विवांता में होगी। आपको बता दें कि राष्ट्रपति कार्यालय ने सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के होटल में ठहरने के दौरान उसी होटल में हो रही विदेशी दुल्हन की शादी किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। We are glad the issues have been resolved. President Kovind conveys his best wishes to you on this joyous occasion — President of India (@rashtrapatibhvn) January 5,…
शासन की सफलता का सर्टिफिकेट जन स्वीकृति और जनता ने बार-बार लोकतांत्रिक जनादेश देकर नरेन्द्र मोदी की जन स्वीकृति को स्पष्ट किया: अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र के अंदर शासन की सफलता का सबसे बड़ा सर्टिफिकेट जन स्वीकृति और जनता का आशीर्वाद होता है तथा जनता ने बार-बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकत्रांत्रिक जनादेश देकर इस जन स्वीकृति को स्पष्ट किया है। अमित शाह ने यहां कर्मयोगी ग्रंथ के अनावरण के अवसर पर कहा, ‘‘अब तक घोषणा पत्र केवल एक कागज़ का टुकड़ा बनकर रह जाते थे । लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आप हमारा 2014…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने JNU हिंसा की निंदा की, बोले- जब मैं JNU में पढ़ता था, तब वहां कोई टुकड़े-टुकड़े गैंग नहीं देखा
नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुई हिंसा के अगले दिन विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि जब मैं JNU में पढ़ता था, तो हमने वहां कोई ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ नहीं देखा। एस जयशंकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘मैं आपको निश्चित तौर पर बता सकता हूं कि जब मैं JNU में पढ़ता था, तो हमने वहां कोई ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ नहीं देखा।’ इससे पहले एस. जयशंकर ने JNU हिंसा की निंदा की थी। जयशंकर ने ट्वीट कर…
दिल्ली में चुनाव कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे, झूठ के आधार पर नहीं, दिल्ली की जनता BJP को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है : जावड़ेकर
नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावी बिगुल बजते ही केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि दिल्ली में चुनाव कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे, झूठ के आधार पर नहीं और प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रभारी जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तरक्की में रोड़े अटकाने वाले कार्य अब समाप्त होंगे और विकास का रास्ता अख्तियार होगा।’’ उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है।…
