नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। सोमवार को सत्या नडेला का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने नागिरकता कानून पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो हो रहा है वह दुखद है… खासकर उस व्यक्ति के लिए जो कुछ और देखकर वहां पर बड़ा हुआ हो। दरअसल, मैनहेट्टन में माइक्रोसॉफ्ट के एक इवेंट के मौके पर दुनियाभर के बड़े एडिटर्स के साथ सत्या नडेला बातचीत कर रहे थे। इसी बीच…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
दीपिका ‘सेलेब्रिटी’ हैं यह उन्हें ही सोचना है कि JNU में उनकी उपस्थिति क्या संदेश देगी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
मथुरा। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने अदाकारा दीपिका पदुकोण के JNU जाने के मुद्दे पर कहा कि दीपिका हों या फिर कोई और हस्ती, यह उन्हें ही सोचना होगा कि जिस स्थान पर लोग राष्ट्र विरोधी रवैया अपना रहे हों, या फिर पाकिस्तान की बोली बोल रहे हों, वहां उनकी उपस्थिति देश को क्या संदेश देगी। वह सोमवार को यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय कृषि योजना के अंतर्गत आयोजित ‘बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उत्पादकता…
JP नड्डा हो सकते हैं भाजपा के अगले पूर्णकालिक अध्यक्ष, लेंगे अमित शाह की जगह!
नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले हफ्ते तक केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जगह पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारिणी जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नड्डा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। इस मामले में औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जा सकती है। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मौजूदा अध्यक्ष अमित…
विपक्षी दलों ने की अपील, NRC लागू नहीं करने की घोषणा करने वाले CM NPR प्रक्रिया करें निलंबित
नई दिल्ली। कांग्रेस समेत देश के 20 विपक्षी दलों ने सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को वापस लेने एवं राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि वो सभी मुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) की प्रक्रिया को निलंबित करें जिन्होंने अपने राज्यों में NRC लागू नहीं करने की घोषणा की थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें अर्थव्यवस्था, रोजगार एवं किसानों की स्थिति तथा CAA विरोधी प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की…
विपक्ष की बैठक में सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने किया लोगों को गुमराह
नई दिल्ली। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने सोमवार को बैठक की जिसमें संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में हुए प्रदर्शनों और कई विश्वविद्यालय परिसरों में हिंसा के बाद पैदा हुए हालात, आर्थिक मंदी तथा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने नफरत फैलाई और लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश की है। बैठक में सोनिया गांधी ने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने लोगों को गुमराह किया। उन्होंने…
प्रधानमंत्री मोदी ने बोला ममता पर हमला, कहा- कट मनी नहीं मिलता, इसलिए लागू नहीं होती केंद्र की योजना
कोलकाता। PM नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज के इस अवसर पर, मैं बाबा साहेब आंबेडकर को भी याद करता हूं, उन्हें नमन करता हूं। डॉक्टर मुखर्जी और बाबा साहेब, दोनों ने स्वतंत्रता के बाद के भारत के लिए नई नीतियां दी थीं, नया विजन दिया था। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य रहा कि डॉक्टर मुखर्जी और बाबा साहेब के सरकार से हटने के बाद, उनके सुझावों पर वैसा अमल नहीं किया गया, जैसा किया जाना चाहिए था। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के स्थापना के…
कुलपतियों समेत 208 शिक्षाविदों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कहा- लेफ्ट विंग ने शिक्षण संस्थानों का माहौल बिगाड़ा, कड़ी कार्यवाही की जरूरत
नई दिल्ली। विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित 200 से अधिक शिक्षाविदों ने रविवार को PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर देश में बिगड़ते अकादमिक माहौल के लिए ‘वामपंथी कार्यकर्ताओं के एक छोटे समूह’ को जिम्मेदार ठहराया है। PM को लिखे पत्र में कहा गया है, ‘‘हमारा मानना है कि छात्र राजनीति के नाम पर एक विध्वंसकारी धुर वाम एजेंडा को आगे बढ़ा रहे है। JNU से लेकर जामिया तक, AMU से लेकर यादवपुर (विश्वविद्यालय) तक परिसरों में हुई हालिया घटनाएं हमें वामपथी कार्यकर्ताओं के एक छोटे से समूह की शरारत…
‘मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं, कांग्रेस कान खोलकर सुन ले, जितना विरोध करना है करो हम सभी प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देकर ही हम दम लेंगे : अमित शाह
जबलपुर (PM)। केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का विरोध कर रहे कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए मध्यप्रदेश में कहा कि उनको जितना विरोध करना है करें, लेकिन हम पाकिस्तान, बंग्लादेश एवं अफगानिस्तान से आए हुए इन सभी प्रताड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देकर ही हम दम लेंगे। जबलपुर, मध्य प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून 2019 के समर्थन में आयोजित जन-जागरण अभियान को सम्बोधित किया। विपक्ष ने CAA पर अल्पसंख्यक वर्ग को गुमराह कर देश में जो हिंसा और दंगे करवाये…
नागरिकता कानून (CAA) ने दुनिया को पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों हो रही दमन की हकीकत दिखा दिखाई : प्रधानमंत्री मोदी
कोलकाता। PM नरेन्द्र मोदी ने नये नागरिकता कानून का रविवार को मजबूती से बचाव करते हुए कहा कि इस पर पैदा हुए विवाद ने दुनिया को पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के दमन की हकीकत दिखा दी है। हालांकि उन्होंने इस बात पर निराशा जाहिर की कि संशोधित नागरिकता कानून पर युवाओं के एक वर्ग को गुमराह किया जा रहा है जिसका मकसद नागरिकता छीनना नहीं बल्कि नागरिकता देना है। प्रधानमंत्री ने रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय, बेलूर मठ में जनसभा से कहा, “सीएए किसी की नागरिकता छीनने के बारे में नहीं…
प्रधानमंत्री मोदी ने टैगोर और नेताजी को किया याद, कहा- स्वतंत्रता के बाद इतिहास के अहम पक्षों को किया गया नजरअंदाज
कोलकोता। PM नरेंद्र मोदी आज 2 दिवसीय कोलकता दौरे पर हैं। PM मोदी कोलकाता में ओल्ड करेंसी बिल्डिंग में एक कार्यक्रम में शामिल हुएं। इसके बाद PM नरेंद्र मोदी मिलेनियम पार्क में पहुंचे, जहां उन्होंने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150 वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर नरेंद्र मोदी ने रवींद्र सेतु (हावड़ा ब्रिज) की सिंक्रोनाइज़्ड लाइट एंड साउंड सिस्टम के साथ डायनामिक आर्किटेक्चरल इल्यूमिनेशन का अनावरण किया। इस अवसर पर CM ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। ओल्ड करेंसी बिल्डिंग को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि आज भारत…
