CWC बैठक में बोलीं सोनिया- नागरिकता कानून का उद्देश्य भारतीयों को धार्मिक आधार पर बांटना है

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाधीं ने कहा की नए साल की शुरुआत संघर्षों, अधिनायकवाद, आर्थिक समस्याओं और अपराध से हुई है। उन्होंने CAA को भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी कानून करार देते हुए दावा किया कि इसका मकसद भारत के लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शनों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि जेएनयू और अन्य जगहों पर युवाओं एवं…

CAA,NRC-NPR पर विपक्ष और सहयोगी दलों के झूठ ने देश में फैलायी अराजकता: गृह मंत्री अमित शाह

गांधीनगर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर विपक्ष दलों द्वारा फैलाए गए ‘‘झूठ’’ ने देश में अराजकता पैदा की है। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल तथा वामपंथियों को चुनौती दी कि वे सीएए में एक भी ऐसा प्रावधान दिखा दें जो देश के मुसलमानों से उनकी नागरिकता छीनती हो। यह रेखांकित करते हुए कि सुरक्षा (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी सरकर…

CAA-NRC की कड़वाहट के बीच मिठास की उम्मीद, प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को यहां राजभवन में PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब शहर भर में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन जारी हैं। बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री के शहर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने के कुछ ही समय बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही यह मुलाकात हुई। यह बैठक तब हो रही है जब नया नागरिकता कानून प्रदेश में गतिरोध का नया बिंदु बनकर…

POK भारत का हिस्सा है, अगर देश की संसद चाहे तो कार्रवाई करेंगे, सियाचिन हमारे लिए अहम : सेना प्रमुख जनरल नरवाने

नई दिल्ली। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने शनिवार को पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संसद ने कई साल पहले ही यह संकल्प लिया था कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है। अगर संसद चाहेगी तो यह हिस्सा दोबारा भारत में होगा। सेना अध्यक्ष ने कहा कि यदि हमें उस क्षेत्र (POK) के बारे में कोई आदेश मिलेगा तो हम उचित कार्रवाई करेंगे। इसी के साथ सेना अध्यक्ष ने CDS का पद सृजित करने को तीनों सैन्य बलों के एकीकरण की…

JNU VC का दावा, हॉस्टल में रह रहे हैं अवैध छात्र, संभावित हिंसा में ले रहे हैं भाग

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के VC एम जगदीश कुमार ने आज छात्रों के साथ बातचीत की। छात्रों से बातचीत के दौरान जगदीश कुमार ने कहा कि कुछ सक्रिय छात्रों द्वारा बनाया गया आतंक इस हद तक बढ़ गया कि हमारे कई छात्रों को हॉस्टल छोड़ना पड़ा है। पिछले कई दिनों से, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है कि निर्दोष छात्रों को कोई नुकसान ना पहुंचे। जगदीश कुमार ने आगे कहा कि यह एक समस्या है कि कई अवैध छात्र हॉस्टल में रह…

UP कन्नौज में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों के जलकर मरने की आशंका, CM योगी, PM मोदी, राहुल ने जताया दुख व्यक्त की संवेदनाएं

लखनऊ (कन्नौज)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज मे शुक्रवार को गुरसहायगंज से जयपुर जा रही स्लीपर बस में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे ट्रक और बस में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। बस में 43 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादशे में 18 से 20 लोगों के मरने की आशंका है। रात 2.40 तक फोरेंसिक टीम बस से जले हुए अवशेष निकाल लिए हैं। बस को सील कर दी गई है। सुबह होने पर फिर फोरेंसिक टीम फिर जांच करेगी। अभी इस बात की…

देश में आज से प्रभावी हुआ नागरिकता संशोधन कानून (CAA), चार राज्यों को मिली छूट, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के लिए देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ संशोधित नागरिकता कानून आज से पूरे देश में प्रभावी हो गया है। ज्ञात हो कि इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी। कानून के मुताबिक इन…

चुनाव में ख़ारिज हो चुके दल अपने निहित स्वार्थों के लिए छात्रों का उपयोग कर रहे हैं : प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पांच जनवरी को हुई हिंसा की दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही जांच में स्पष्ट हुआ है कि वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र घटना में शामिल थे। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाकपा, माकपा, आप जैसे दलों को लोकसभा चुनाव में खारिज कर दिया गया और अब वे अपने निहित स्वार्थों के लिए छात्रों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों से अपना आंदोलन समाप्त कर शैक्षणिक सत्र…

दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी थीं जो लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर लात मारते हैं: केंद्रीय मंत्री ईरानी

नई दिल्ली। JNU में हुई हिंसा के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने हिंसा का विरोध किया। हिंसा के खिलाफ JNU के छात्रों को अपना समर्थन देने के लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां पहुंची थी। दीपिका पादुकोण के JNU जाने के बाद काफी बवाल मचा। काफी लोगों को दीपिका पादुकोण का वहां जाना बिलकुल पसंद नहीं आया इस लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया। दीपिका पादुकोण के इस कदम पर सियासत भी तेज हो गई। जहां कांग्रेस के नेताओं ने दीपिका पादुकोण के JNU जाने के इस…

JNU हिंसा मामले में फंसी छात्रसंघ अध्यक्षा आइशी घोष, दिल्ली पुलिस ने 9 संदिग्ध हमलावरों के दिखाए फोटो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने नौ संदिग्धों की तस्वीर जारी करके दावा किया कि JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष उनमें से एक थीं। पुलिस ने कहा कि नौ में से सात वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े हैं, जबकि दो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े हैं। हमलावरों के रूप में नाम लिए जाने के बाद जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा कि मेरे पास भी सबूत हैं कि किस प्रकार मुझ पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली…