Cg News : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 50 फुट गहरी खदान में गिरी बस, 15 की मौत, 16 जख्मी- VIDEO…

रायपुर डेस्क (Bns)। दुर्ग शहर के पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने कहा कि दुर्घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास हुई। कर्मचारी केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारी बताए जाते हैं। ये कर्मचारी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। केडिया डिस्टलरी की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है। चूंकि हादसे में कई घायलों की हालत नाजुक है इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जाता है कि जिस जगह पर हादसा हुआ वहां मुरुम की खदाने हैं। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि बस में लाइट नहीं जल रही थी। इसी वजह से यह स्लिप होकर खाई में गिर गई। डिप्टी सीएम विजय शर्मा हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने रायपुर एम्स पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना। दुर्ग की कलेक्टर ने भी हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले में मंगलवार रात को कर्मचारियों से भरी एक बस 50 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं भी बताई जा रही हैं।

सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और राहत अभियान शुरू किया। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर एम्स रेफर कर दिया गया है। सीएम विष्णु देव साय ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

बस में 46 लोगों के सवार होने की बातें कही जा रही है। सभी घायलों को रायपुर एम्स और मेकाहारा लाया गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी मुरम खदान में गिर गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद एक पुलिस एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के हादसे का शिकार हो जाने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति की कामना करता हूं। ईश्वर शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। इस हादसे में घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए इंतजाम किए गए हैं। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.