Lok Sabha Election 2024: रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी हुंकार, कहा – फिर इस बार मोदी सरकार, विष्णु बने राधेश्याम के प्रस्तावक

रायपुर/रायगढ़। लोकसभा में अपनी हार निश्चित देखकर प्रदेश के कांग्रेसी बौखला गए हैं। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ लगातार अमर्यादित बयान दे रहे हैं। कोई लाठी से सर फोड़ने की बात कह रहा तो कोई डिफाल्टर बोल रहा है। कांग्रेसियों की मोदी जी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी बहुत ही शर्मनाक है। इसका करारा जवाब देना है, कांग्रेस को सबक सिखाना है। रायगढ़ में आयोजित विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे…

UPSC CSE 2023 FINAL Result: यूपीएससी 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया

नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने सिविल सर्विस एग्जाम 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी किया है। आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को दूसरी और तीसरी रैंक मिली है। यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 में 1016 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। 355 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को provisional रखा गया है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर, 2023 को आयोजित मुख्य परीक्षा ली गई थी। 2…

इस साल मानसून में औसत से अधिक बारिश का अनुमान, लेकिन इन राज्यों के लिए बढ़ सकती है टेंशन, यहाँ देखें….

नई दिल्ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को 2024 में औसत से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान लगाया है, जो देश के कृषि क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। पिछले साल अनियमित मौसम से कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने कहा कि मानसून आम तौर पर 1 जून के आसपास केरल में आता है और सितंबर के मध्य में वापस चला जाता है। इस साल औसत बारिश 106 फीसदी होने की उम्मीद है। देश में 2024 दक्षिणपश्चिम मानसून ऋतु (जून से…