झारखंड में अमित शाह की हुंकार, कहा- इस बार झारखंड में फिर से बनेगी रघुवर दास की सरकार

रांची। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि झारखंड की जनता तय करके बैठी है कि इस बार फिर एक बार कमल की सरकार बनानी है। झारखंड के गिरिडीह में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलै, उन्होंने कहा कि झारखंड में आज जो गठबंधन सामने है वो राजनीतिक फायदा उठाने वाला है, मैं हेमंत सोरेन को पूछना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री बनने के लिए जिस कांग्रेस की गोद में बैठकर आए हो, झारखंड के युवाओं पर गोली चलाने वाली वह…

गंगा बैराज की सीढ़ियों पर जब अचानक फिसल कर गिर गए PM मोदी…

कानपुर। PM नरेन्द्र मोदी शनिवार को गंगा बैराज की सीढियां चढते वक्त अचानक फिसल गये। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद् की बैठक के सिलसिले में यहां पहुंचे थे। गंगा बैराज की सीढियों पर वह अचानक फिसलकर गिर गये। मोदी की सुरक्षा में तैनात SPG के जवानों ने उन्हें तुरंत संभाला। मौके पर अफरातफरी मच गयी, हालांकि प्रधानमंत्री को किसी तरह की चोट नहीं लगने की खबर है। प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से सुबह कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर उतरे। वहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके मंत्रिमंडल के…

राहुल के बयान से भड़की शिवसेना, कहा – ना करें वीर सावरकर का अपमान, वो पूरे देश के देवता हैं

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की यहां रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित ‘भारत-बचाओ रैली’ में राहुल गांधी ने हिंदूवादी नेता विनायक दामोदर सावरकर पर निशाना साधा तो महाराष्ट्र में गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने उस पर नाराजगी जाहिर की है। शिवसेना ने राहुल गांधी का बगैर नाम लिए उन्हें सावरकर का अपमान न करने की नसीहत दी है। We respect Pandit Nehru and Mahatma gandhi , you dont insult savarkar ,समझने वाले समझ गये है …जय हिंद!! — Sanjay Raut (@rautsanjay61) December 14, 2019 शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने…

प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए नमामि गंगे परियोजना की बैठक में, नाव में बैठकर किया नौकायान, लिया गंगा की सफाई का जायजा

कानपुर। शहर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक में PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नमामि गंगे परियोजना पर मंथन किया। उन्होंने राष्ट्रीय गंगा नदी पुनर्जीवन, सुरक्षा एवं प्रबंधन परिषद (राष्ट्रीय गंगा परिषद) की बैठक की अध्यक्षता की। करीब दो घंटे चली बैठक में नमामि गंगे के अगले चरण और नई कार्य योजना को लेकर विमर्श के साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक के बाद मोदी ने अटल घाट पहुंचकर ‘मां गंगा’ को नमन किया। इसके बाद उन्होंने स्टीमर के जरिए गंगा…

भारत बचाओ रैली में गरजे राहुल, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, गाँधी है, मर जाउंगा पर माफी नहीं मांगूगा

नई दिल्ली। दिल्ली रामलीला मैदान में भारत बचाव रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। राहुल ने कहा कि इतने छोटे मैदान में इतने सारे बब्बर शेर और शेरनियां कैसे खड़े कर दिए। यह हमारा कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता। देश को डराया जा रहा है, दबाया जा रहा है। कांग्रेस वाला तो नहीं डरता, वो बब्बर शेर होता है। मगर, मैं मीडिया और सरकारी संस्थाओं में बैठे लोगों से कहना चाहता हूं- डरो मत, कांग्रेस पार्टी…

मजबूत, लोकतांत्रिक, समृद्ध और शांतिपूर्ण मालदीव के लिए भारत प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की यात्रा पर आए मालदीव के विदेश मंत्री से शुक्रवार को कहा कि भारत एक मजबूत, लोकतांत्रिक, समृद्ध और शांतिपूर्ण मालदीव के लिए माले के साथ साझेदारी को लेकर प्रतिबद्ध बना हुआ है। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद छठे भारत-मालदीव संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) के लिए भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने (मालदीव में) राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की सरकार के प्रथम वर्ष में हासिल की गई उपलब्धियों को लेकर उन्हें अपनी…

किसी भी राज्य को नागरिकता कानून लागू करने से इनकार करने का हक नहीं है: केंद्र सरकार

नई दिल्ली। केंद्र के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकारों को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019, को लागू करने से इनकार करने का अधिकार नहीं है क्योंकि यह कानून संविधान की सातवीं अनुसूची की केंद्रीय सूची के तहत बनाया गया है। यह बयान तब आया है जब पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने घोषणा की कि यह कानून असंवैधानक है और उनके संबंधित राज्यों में इसके लिए कोई जगह नहीं है। गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘राज्यों को ऐसे किसी…

‘Rape in India’ वाले बयान पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात, दर्ज कराई राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत

नई दिल्ली। राहुल गांधी के रेप इन इंडिया ‘Rape in India’ वाले बयान को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के बाद भाजपा की दिग्गज महिला नेता स्मृति ईरानी ने मीडियाकर्मियों के समक्ष कहा कि हमने राहुल के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है और चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए न्याय करेंगे। कल झारखंड चुनावी रैली में @RahulGandhi जी द्वारा #MakeInIndia को #RapInIndia कहकर देश की सभी महिला…

सोनिया गांधी समझाएं राहुल को, ऐसे बयान के लिये भारतीय महिलाएं क्षमा नहीं करेंगी: स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। बलात्कार के मामलों को लेकर खबरों में छाये राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि यह घृणित टिप्पणी है जहां ऐसे मामलों पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले, लोकसभा में भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की झारखंड के गोड्डा में एक रैली में बृहस्पतिवार को की गयी टिप्पणी को लेकर भारी हंगामा किया। भाजपा की महिला सांसदों ने खासतौर पर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।स्मृति…

लोकसभा के शीतकालीन सत्र में 115 % कामकाज, 14 विधेयक हुए पारित: अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को बताया कि सत्र में निचले सदन में 115 प्रतिशत कामकाज हुआ और इस दौरान 130 घंटे 45 मिनट की कार्यवाही के दौरान 14 विधेयक पारित हुए एवं औसतन प्रतिदिन 20.42 अनुपूरक प्रश्नों के उत्तर दिये गए। लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित करने से पहले सदन के अध्यक्ष बिरला ने कहा कि सत्र के दौरान सदन की 20 बैठकें हुई, जो 130 घंटे 45 मिनट चलीं। वर्ष 2019-20 के लिये अनुदान की अनुपूरक मांगों पर 5 घंटे और 5 मिनट…