अब तक गिने 220 करोड़; कांग्रेस सांसद की शराब कंपनी में मिला कैश का ‘गोदाम’, Pm मोदी बोले- जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस इस देश में भ्रष्टाचार की जननी रही है। भ्रष्टाचार देश के विकास में सबसे बड़ी बाधक है। कांग्रेस चूंकि भ्रष्टाचार की पोषक है इसीलिए इस देश को कांग्रेस से मुक्त करने की जरूरत है। ताजा उदाहरण झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू हैं। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इनके और इनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर की रेड पड़ी है। इस रेड में अब तक 210 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश मिल चुका है। छापेमारी की कार्रवाई 6 दिसंबर को शुरू हुई थी,…

हमारी आबादी 75%, बदलो प्रार्थना,मुस्लिम कट्टरपंथियों का स्कूल को फरमान, हाथ नहीं जोड़ेंगे बच्चे

नई दिल्ली। झारखंड के स्कूल में धर्म के नाम पर प्रार्थना को जबरन बदले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करते हुए उपायुक्त को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। शिक्षा मंत्री ने साफ कहा है कि सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गढ़वा में स्थित मध्य विद्यालय, कोरवाडीह का यह मामला है। आरोप है कि यहां के प्रधानाध्यापक योगेश राम पर…

धर्मांतरण करने वाले नहीं लड़ पाएँगे पंचायत चुनाव, झारखंड में आदिवासियों का ऐलान, ईसाई बने व्यक्ति का शव नहीं दफनाने दिया

न्यूज़ डेस्क। झारखंड में अब धर्म परिवर्तन करने वालों को पंचायत चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा। गुरुवार (सितंबर 16, 2021) को बिरसा सरस्वती शिशु मंदिर तपकरा में जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित बैठक में सह संयोजक सोमा उरांव ने यह बातें कही। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, मुखिया, प्रमुख और जिला परिषद का पद केवल अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए ही है। जो अपने रीति-रिवाज व परंपरा का निर्वहन एवं संवर्धन करेगा, वैसे लोगों का ही साथ देना होगा। उन्होंने कहा…

हेमंत सोरेन सरकार का मुस्लिम तुष्टिकरण, झारखंड विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए अलग से कमरा आवंटित, स्पीकर के आदेश पर मचा बवाल

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस और तथाकथित सेक्युलर पार्टियां धर्मनिरपेक्षता की खूब वकालत करती हैं। लेकिन इनकी सरकारें धर्मनिरपेक्षता की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती हैं। धर्मनिरपेक्षता का नाम लेकर ये मुस्लिम तुष्टिकरण की कैसी राजनीति करती हैं, इसका फिर सबूत झारखंड में मिला है। झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए अलग से कक्ष आवंटित किया गया है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की ओर से आदेश जारी किया गया। शुक्रवार को झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ। वहीं 2 सिंतबर, 2021 को…

झारखंड में इंजीनियरिंग करने वाली लड़कियों को हर साल मिलेंगे 20 हजार

न्यूज़ डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अहम घोषणाएं की हैं। राज्य सरकार ने उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत किसी संस्थान से तकनीकी क्षेत्र में डिप्लोमा करने वाली राज्य की छात्राओं को 10,000 रुपये तथा अभियंत्रण (इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम में डिग्री की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 20,000 रुपये प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता देने के विभागीय प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के…

बेटी की 35 हजार की बेल्ट देख मां ने दिया ऐसा रिएक्शन, इंटरनेट पर वायरल हो गया VIDEO

रांची। सोशल मीडिया पर कब क्या और कैसे वायरल हो जाए इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। इन दिनों एक मां का रिएक्शन इंटरनेट पर तूफान मचाए हुए है। इस वीडियो को यूजर्स खुद से रिलेट कर रहे हैं, मजे लेकर इसे देख रहे और शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली छबि गुप्ता और उनकी मां अनिता गुप्ता का है। अनिता रांची में रहती हैं और बेटी छबि गुप्ता बैंगलोर में जॉब करती हैं। छबि अपनी मां के रिएक्शन वीडियो बनाती रहती हैं।…

झारखंड में बीजेपी नेता की 16 साल की बेटी को बेरहमी से मारा, आँख निकाला… फिर पेड़ से लटकाया

रांची। झारखंड के पलामू जिले के लालमाटी जंगल में बुधवार (9 जून 2021) को 16 वर्षीय एक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। पनकी थाना क्षेत्र के बुधबार गाँव की रहने वाली नाबालिग लड़की पंकी मंडल के भाजपा पदाधिकारी की बेटी और 10वीं की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि उनकी हत्या करने से पहले आरोपितों ने उनकी दाईं आँख को फोड़ दिया और उनके शव को पेड़ से लटका दिया। बुधवार (9 जून 2021) की शाम को उनके शव का स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।…

झारखंड के सीएम सोरेन ने की मुफ्त टीके की मांग, यूजर्स ने लताड़ लगाते हुए कहा- फ्री कफन बांट सकते हैं वैक्सीन नहीं

न्यूज़ डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के लोगों के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी का दंश झेल रहे झारखंड के लिए इस टीकाकरण के लिए लगभग 1100 करोड़ रुपये व्यय करना संभव नहीं है। हालांकि पश्चिम बंगाल में चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को मुफ्त टीका लगाने का वादा किया था। सीएम सोरेन ने हाल ही में कोरोना से मरने वाले लोगों को मुफ्त कफन देने का भी…

झारखंड में सोरेन सरकार की मुफ्त कफन बांटने की घोषणा पर, सरकार की हुई किरकिरी, देखिए यूजर्स किस तरह लगा रहे हैं क्लास

न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना की स्थिति धीरे-धीरे काबू में आ रही है, लेकिन झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की लापरवाही और नाकामी के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर है। राज्य में अस्पताल की हालत काफी खराब है। लोग सही इलाज के अभाव में मर रहे हैं। जहां देश के दूसरे राज्यों की सरकार कोरोना मरीजों और अन्य लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। हेमंत सरकार ने कोरोना से मरने वाले मरीजों को मुफ्त कफन बांटने की घोषणा की है। इस पर लोगों का कहना है कि…

नर्सिंग इंस्टिट्यूट की छात्राओं के सब्र की परीक्षा लेने को करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

खूंटी। नर्सिंग की छात्राओं के ‘सब्र’ का इम्तिहान लेने के लिए उनसे छेड़छाड़ और यौन शोषण करने के आरोप में झारखंड के एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) के निदेशक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एनजीओ की ओर से राज्य के खूंटी जिले में चलाए जाने वाले नर्सिंग इंस्टिट्यूट की कई स्टूडेंट्स ने निदेशक पर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था। पीड़िताओं के मुताबिक, इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर बबलू उर्फ परवेज आलम छात्राओं के सब्र का इम्तिहान लेने को उन्हें पकड़ कर अपने हाथ उनके कपड़ों में डालता…