उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, 6 लोगों की मौत, कई जगह पथराव और आगजनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्से में शुक्रवार की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून CAA और NRC के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हुआ है। प्रदेश के नये हिस्सों में हिंसा फैल गयी। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी लखनऊ और अलीगढ़ में कुल मिलाकर शांति रही। गुरुवार को लखनऊ में उपद्रवियों ने जमकर हिंसा की थी। प्रदेश के जिन नये जिलों से हिंसा की खबरें आ रही हैं, उनमें गोरखपुर, फिरोजाबाद, भदोही, बहराइच, फर्रूखाबाद और संभल शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने से रोका गया तो उन्होंने पुलिस…

CAA विरोध प्रदर्शन पर CM योगी का बड़ा बयान, पब्लिक प्रॉपर्टी को क्षति पहुंचाने वालों की संपत्ति जब्त कर उससे करेंगे भरपाई : CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन काननू (CAA) को लेकर गुरुवार को राजधानी लखनऊ में हुए उग्र विरोध प्रदर्शन और आगजनी को लेकर हाइ लेवल मीटिंग बुलाई है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार शाम मीडिया को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘विरोध प्रदर्शन के नाम पर कोई हिंसा और आगजनी नहीं कर सकता। हम ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में संलिप्त लोगों की प्रॉपर्टी सीज कर उसकी भरपाई करेंगे।’ देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति…

संशोधित नागरिकता ACT (CAA) के विरोध में देश के कई शहरों में व्यापक विरोध प्रदर्शन, हिरासत में सैकड़ों , यूपी-बिहार में भड़की हिंसा

नई दिल्ली। आज देश के विभिन्न हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून CAA के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हुए, जबकि इस दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में हिंसा तथा आगजनी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन पर लगी रोक के बावजूद गुरुवार को सड़कों पर उतरने के चलते सैकड़ों छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया, जिससे शहर में यातायात…

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, टुटा 22 वर्षों का रिकार्ड, जानें……दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों का हाल

नई दिल्ली। बर्फीली ठंडी हवाओं के चलते उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अभी ठण्ड से कोई राहत नहीं मिली और पारा नीचे गिरने से मंगलवार को ठंड और बढ़ गई। दिल्ली में 22 वर्षों में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से आने वाली तेज और ठंडी हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आयी है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कंपकंपी जारी रही क्योंकि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 10 डिग्री नीचे 12.2 डिग्री…

टला निर्भया के गुनहगारों का डेथ वारंट, अब होगी 7 जन. को सुनवाई, दोषियों को समय मिलते ही रो पड़ी निर्भया की मां, कहा- हमारे अधिकारों का क्या ?

नई दिल्ली। भारत की सुप्रीम कोर्ट में आज निर्भया गैंगरेप केस में चारों दोषियों को 7 जनवरी तक की मोहलत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि मैं आप लोगों (दोषियों) को पूरा वक्त दे रहा हूं, इसीलिए 7 जनवरी तक समय दिया जा रहा है। अदालत द्वारा सात जनवरी के लिए स्थगित किये जाने के बाद निर्भया की मां बुधवार को पटियाला हाउस अदालत के बाहर अत्यंत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह अदालत के फैसले से “निराश” हैं। उन्होंने कहा,…

संशोधित नागरिकता ACT पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाने से किया इनकार, जारी किया केंद्र को नोटिस

नई दिल्ली। हाल ही संसद से पारित संशोधित नागरिकता कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने क्रियान्वयन पर रोक लगाने से इनकार करते हुए केंद्र को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में दायर आईयूएमएल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अन्य की याचिका पर सुनवाई की तारीख 22 जनवरी तय की है। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून की संवैधानिक वैधता की जांच करने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि नागरिकता…

जामिया हिंसा मामले में पुलिस ने 10 लोग किया गिरफ्तार, इनमें से कोई भी छात्र नहीं, सभी आरोपी आपराधिक बैकग्राउंड के

नई दिल्ली। दिल्ली जामिया विश्वविद्यालय और जामिया नगर में नागरिकता ACT के खिलाफ रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 15 दिसंबर को हुई घटना के सिलसिले में जिन दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह सभी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी छात्र नहीं है। वहीं दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिए बयान में कहा था…

नागरिकता ACT के खिलाफ बंगाल में हिंसक प्रदर्शन, स्टेशनों-रेलवे संपत्ति और बसों में लगाई आग, जानें पूर्वोत्तर समेत पुरे देश का हाल……

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में असम, त्रिपुरा, नगालैंड समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा लेकिन कहीं से भी हिंसक वारदातों की खबर नहीं आई। हालांकि, पश्चिम बंगाल में हिंसा की लपटें शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में फैल गईं। प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा में रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी तो कोना एक्सप्रेसवे पर छह बसों को आग के हवाले कर दिया। हाईवे बंद कर दिए और रेलगाड़ियां रोकीं। जो ये सवाल उठा रहे हैं कि #NRC क्यों जरुरी है, तो…

भारत गरीबी उन्मूलन, मध्यम आय वर्ग वाला देश बनना चाहता है: राष्ट्रपति कोविंद

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि सतत विकास के लिए प्रयासरत भारत गरीबी उन्मूलन और मध्यम आय वर्ग वाली अर्थव्यवस्था बनना चाहता है। कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कृषि, दवा-निर्माण, विमानन, फुटवियर-डिजाइन, फैशन, पेट्रोलियम और ऊर्जा, समुद्री अध्ययन, योजना और वास्तुकला और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों से जुड़े उच्च शिक्षण संस्थानों के 42 प्रमुखों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने स्थायी विकास के लिए खुद को तैयार किया है क्योंकि वह गरीबी उन्मूलन और एक मध्यम आय वर्ग वाला…

झारखंड में अमित शाह की हुंकार, कहा- इस बार झारखंड में फिर से बनेगी रघुवर दास की सरकार

रांची। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि झारखंड की जनता तय करके बैठी है कि इस बार फिर एक बार कमल की सरकार बनानी है। झारखंड के गिरिडीह में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलै, उन्होंने कहा कि झारखंड में आज जो गठबंधन सामने है वो राजनीतिक फायदा उठाने वाला है, मैं हेमंत सोरेन को पूछना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री बनने के लिए जिस कांग्रेस की गोद में बैठकर आए हो, झारखंड के युवाओं पर गोली चलाने वाली वह…