वरकला(केरल)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि आर्थिक और तकनीकी मोर्चे पर देश ने महत्वपूर्ण कामयाबी अर्जित की है लेकिन जाति, समुदाय और लिंग के आधार पर भेदभाव के बढ़ते मामले बड़ी चिंता का कारण हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव खत्म किया जाना समय की जरूरत है। राज्य की राजधानी से 45 किलोमीटर दूर शिवगिरि मठ में 87वें शिवगिरि श्रद्धालु सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि देश से जाति व्यवस्था खत्म होनी चाहिए और भविष्य का भारत जाति विहीन तथा वर्ग विहीन होना चाहिए।…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
भारतीय नौसेना जवान अब नहीं कर सकेंगे फेसबुक इस्तेमाल, स्मार्ट फोन पर भी लगा बैन, पढ़ें पूरी खबर…….
दिल्ली। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत सभी नौसेना जवानों और अधिकारियों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसका मतलब अब कोई भी नौसेना कर्मी काम के दौरान फेसबुक का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। साथ ही नेवी शिप और नौसेना के ठिकानों पर स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर भी बैन लगा दिया गया है। ऐसा करने का कारण यह है कि 7 लोगों ने पिछले कुछ दिनों में नेवी की जासूसी की थी और…
महाराष्ट्र में उद्धव कैबिनेट का हुआ विस्तार, अजित पवार बने डिप्टी सीएम, आदित्य को भी मिला मंत्री पद
मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया और राकांपा नेता अजित पवार ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले उन्होंने राकांपा से बगावत करते हुए बीजेपी से हाथ मिला लिया था और 23 नवंबर को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी। हालांकि 26 नवंबर को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार तीन दिन में ही गिर गई। राज्याचे…
CAA-NRC को लेकर प्रियंका का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- हिन्दू धर्म में रंज, हिंसा और बदले के भावना की कोई जगह नहीं है
नई दिल्ली। नागरिकता कानून और NRC के विरोध में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में सोमवार को प्रियंका गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस द्वारा कई जगह अराजकता फैली है। मैंने राज्यपाल महोदय को पत्र लिखा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की…
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) बने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
नई दिल्ली। सेना प्रमुख बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि मंगलवार को बिपिन रावत सेना प्रमुख पद से रिटायर होने वाले हैं। हालांकि अब उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया जा चुका है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को मंत्रिमंडल समिति ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के सृजन को मंजूरी दी थी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में कहा था कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रक्षा मंत्रालय के तहत डिपार्टमेंट ऑफ…
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन दादा साहब फाल्के पुरस्कार से हुए सम्मानित, पढ़े क्या कहा……..
नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को रविवार को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। बिग बी ने दादासाहेब फाल्के मिलने पर कहा कि जब मुझे ये सम्मान मिला तो मुझे लगा कि क्या मेरा करियर खत्म हो चुका है। लेकिन बिग बी ने फिर कहा कि अभी उन्हें लगता है कि शायद फिल्म इंडस्ट्री में कुछ काम करना बाकी है। ज्ञात हो कि 23 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित हुए 66वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में खराब तबियत…
हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, राहुल, ममता समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। ज्ञात हो कि श्री सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, माकपा नेता सीताराम येचुरी, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। साथ दें साथ चलेंनए झारखण्ड की राह चलें झारखण्ड के…
केंद्रीय सुरक्षाबलों (CRPF) के जवानों के परिवारों की देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार: श्री शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार देश की रक्षा करने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के परिवारों की देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने यहां CRPF के नए मुख्यालय भवन के शिलान्यास के दौरान CRPF कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि अर्धसैनिक बल के प्रत्येक जवान कम से कम 100 दिन अपने परिवार के साथ बिताएं। उन्होंने यह भी कहा कि अर्धसैनिक बल के जवानों के परिवारों…
प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2019 के ”आखिरी मन की बात” कार्यक्रम में क्या कुछ कहा, यंहा…… पढ़े ?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ रेडियो प्रोग्राम के द्वारा देश को संबोधित किया। PM मोदी का ये इस साल का आखिरी मन की बात रेडियो प्रोग्राम था। इस कार्यक्रम में PM मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। इसी के साथ पीएम ने नए साल की जनता को शुभकामनाएं भी दीं। PM मोदी ने इस कार्यक्रम में कई बड़ी बातें की जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात ये रही कि PM ने नौजवानों को आगे बढ़ कर देश की सेवा करने और स्थानीय सामानों को खरीदने…
पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया शोक प्रकट
बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का रविवार का निधन हो गया। मठ के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक गुरुओं में से एक, 88 वर्षीय स्वामी जी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते कुछ दिन पहले मनिपाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार सुबह उनका निधन हो गया। Sri Vishvesha Teertha Swamiji of the Sri Pejawara Matha, Udupi will remain in the…
