नागरिकता कानून CAA प्रदर्शनकारी अब अपनी पहचान छिपाने के लिए कर रहे हैं ये काम…… पढ़े पूरा मांजरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है, वहीं जिन प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें विभिन्न जिलों में पहचान के लिए चस्पा की गई हैं, वे कानून से बचने के लिए हुलिया बदल रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘वांछित’ लोगों की सूची में जिन युवाओं की तस्वीरें लगी हैं वे लखनऊ, कानपुर और मेरठ के स्थानीय सैलूनों पर दाढ़ी बनवा रहे हैं, बाल कटा रहे हैं। एक वरिष्ठ…

असम को नागपुर RSS की चड्डी वाले नहीं चलाएंगे, असम को असम की जनता चलाएगी : राहुल गांधी

गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते यह राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है। गांधी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में शांति लाने वाली असम संधि को बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून CAA का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मुझे डर है कि असम भाजपा की नीतियों के चलते कहीं हिंसा के रास्ते पर लौट न जाएं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा और RSS को असम एवं पूर्वोत्तर…

राज्यपाल आरिफ से इरफान हबीब ने की अभद्रता, आरिफ मोहम्मद बोले- आप किसी को चुप नहीं करा सकते

तिरुवनंतपुरम। केरल के कन्नूर में आयोजित भारतीय इतिहास कांग्रेस कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने जैसे ही नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के बारे में बोलना शुरू किया तभी इतिहासकार इरफान हबीब मंच पर पहुंच गए। Shri #IrfanHabib tried on stage  to disrupt inaugural address questioning Hon'ble Governor's right to quote #MaulanaAbdulKalamAzad, shouting that he should quote Godse.He pushed Hon'ble Governor's ADC&SecurityOfficer, who prevented his unseemly gesture #IndianHistoryCongress pic.twitter.com/P7hA2HZQg8 — Kerala Governor (@KeralaGovernor) December 28, 2019 हबीब ने उन्हें रोकने और भाषण को बाधित…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आदिवासियों संग थिरके राहुल गांधी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में यहां आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आदिवासी रंग में नजर आए। वह यहां आदिवासियों के साथ जमकर थिरके। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में शुक्रवार को तीन दिनी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ का लोक नृत्यदल गौर नृत्य प्रस्तुत कर रहा था, जिसे देखकर राहुल…

आदिवासी सहित सभी वर्गों को जोड़कर ही निकलेगा देश की तरक्की का रास्ता : सांसद राहुल गांधी

रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों और सभी वर्गों को जोड़कर ही देश की तरक्की का रास्ता निकलेगा। सभी वर्गों और लोगों को जोड़ना और सभी को साथ लेकर चलना हमारी सांस्कृतिक पहचान है और यही भावना इस महोत्सव में दिख रही है। इस महोत्सव में आदिवासी संस्कृति और इतिहास को जानने और समझने का बेतहर मौका मिल रहा है। यह महोत्सव हमारी विविधता में एकता को भी दर्शाता है। लोक सभा सांसद राहुल गांधी ने आज यहां साइंस कालेज मैदान में तीन दिनों तक चलने वाले…

प्रधानमंत्री मोदी ने भी देखा सदी का सबसे बड़े सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, साझा की तस्वीरें

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने भी आज को करोड़ों लोगों की तरह सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखा। PM मोदी ने ट्विटर पर सूर्य ग्रहण की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “बहुत से भारतीयों की तरह मैं भी सूर्य ग्रहण देखने को लेकर उत्सुक था। दुर्भाग्य से बादल छाए रहने की वजह से मैं सूर्य ग्रहण नहीं देख सका लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग की मदद से मैंने कोझिकोड और अन्य जगहों की सूर्य ग्रहण की झलकें देखीं। विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर इस विषय पर मेरा काफी ज्ञानवर्धन हुआ।” Like…

भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कमाल, नहीं हुई 2019 में एक भी यात्री की ट्रेन एक्सीडेंट से मौत

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के 166 साल के लंबे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस साल किसी भी यात्री की जान नहीं गई है। इंडियन रेलवे ने दावा किया है कि इस वित्तीय वर्ष में एक भी यात्री की मौत नहीं हुई है। यानी भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास में 2019-20 ‘जीरो पैसेंजर डेथ’ का गवाह बना है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस पर खुशी जताते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘सेफ्टी फर्स्ट: 66 साल में पहली बार, चालू वित्त वर्ष में…

संघ (RSS) भारत के 130 करोड़ की आबादी को हिंदू मानता है : मोहन भागवत

हैदराबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि संघ भारत की 130 करोड़ आबादी को हिंदू समाज के रूप में मानता है, चाहे उनका धर्म और संस्कृति कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति से परे देखते हुए, जो लोग राष्ट्रवादी भावना रखते हैं और भारत की संस्कृति तथा उसकी विरासत का सम्मान करते हैं, वे हिंदू हैं और आरएसएस देश के 130 करोड़ लोगों को हिंदू मानता है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाज हमारा है और संघ का उद्देश्य संगठित समाज…

प्रधानमंत्री मोदी ने किया लखनऊ में वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, रखी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला

लखनऊ। PM नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर यहां पहुंचे मोदी ने लोकभवन परिसर में स्थित उनकी करीब 25 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। Inaugurated a statue of Atal Ji in Lucknow. pic.twitter.com/PlmnRqqf8N — Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2019 PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की भी आधारशिला रखी। इस विश्वविद्यालय के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने 50…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अटल भूजल-अटल टनल योजना काे लॉन्च, पढ़े…. इन 7 राज्यों को होगा फायदा

नई दिल्ली। आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। ये योजनाएं अटल भूजल और अटल टनल नाम से शुरू की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार 6,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों योजनाओं का शुभारंभ किया। सोचिए,18 करोड़ ग्रामीण घरों में से सिर्फ 3 करोड़ घरों में।70 साल में इतना ही हो पाया था।अब हमें अगले पाँच साल में 15 करोड़ घरों तक पीने का साफ पानी, पाइप से…