नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा। यह घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। जावड़ेकर ने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में पोस्ट किया है साथ ही जूरी को धन्यवाद भी दिया। रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के सम्मान मिलेगा। अभिनेता @rajinikanth को दिया जाएगा 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार #DadasahebPhalke pic.twitter.com/RebiBPmlCG — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) April 1, 2021 प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर रजनीकांत की तस्वीर के साथ पोस्ट किया, यह बताते हुए खुशी हो…
श्रेणी: बड़ी खबर
जब रेखा ने इंडियन आइडल के मंच पर विशाल डडलानी के सिर पर बजा दिया तबला, और फिर….
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं क्योंकि वो जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 में नजर आएंगी। इंडियन आइडल के शो में जज की सीट पर नजर आने वाले सिंगर विशाल डडलानी ने रेखा के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें रेखा विशाल डडलानी के लिए सिर पर तबला बजाते हुए नजर आ रही हैं और विशाल अपना टकला सिर बचाते हुए दिख रहे हैं। म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने जैसे ही ये फोटो शेयर की वैसे ही ये सोशल मीडिया…
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं अत्यावश्यक सेवाएं घोषित
भोपाल । मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालात काबू में रहे, इसके लिए स्वास्थ्य संबंधी सभी सेवाओं को 3 माह के लिए अत्यावयक सेवाएं घोषित कर दिया गया है। इसके चलते कोई भी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थान मरीज का इलाज करने से इनकार नहीं कर सकेगा। राज्य के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को तीन माह के लिये अत्यावश्यक सेवाओं के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसकी सूचना…
पाकिस्तान: रावलपिंडी में सौ साल पुराने मंदिर पर हमला, इमरान सरकार चुप
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में 100 साल से भी अधिक पुराने एक हिंदू मंदिर पर अज्ञात लोगों के एक समूह ने हमला किया है। पुलिस को मिली शिकायत में यह बात कही गई है। इस मंदिर के नवीकरण का काम चल रहा है। शिकायत के अनुसार शहर के पुराना किला इलाके में शनिवार शाम साढ़े सात बजे 10 से 15 लोगों के समूह ने मंदिर पर हमला किया और ऊपरी मंजिल के मुख्य द्वार तथा एक अन्य दरवाजे के साथ-साथ सीढ़ियां भी तोड़ दीं। डॉन समाचार पत्र की खबर…
‘वेटर्स क्यों पहनते हैं हमारी यूनिफॉर्म’ पाकिस्तान में वकीलों ने वेटर्स की ड्रेस पर जताया एतराज, चेतावनी जारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान एक अजीब मुल्क है और पाकिस्तान के अंदर जो वाकये होते हैं, उसपर कभी हंसी आती है तो कभी तरस। अब पाकिस्तान के वकीलों को होटलों में काम करने वाले वेटर्स के ड्रेस ने गुस्सा दिला दिया है। गुस्सा भी ऐसा कि वेटरों के ड्रेस को बदलने का फरमान जारी करने की स्थिति आ गई है। पाकिस्तान के तीन बार काउंसिल ने बकायदा अपने बयानों में कहा है कि वेटर्स को काला सूट, सफेद कमीज और काली टाई पहनने की इजाजत नहीं दी जाए क्योंकि ऐसा ड्रेस वकीलों…
मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान भी निकला थूकने वाला, सफाई में दिया अजीबोगरीब तर्क
न्यूज़ डेस्क। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स नौशाद थूक लगाकर रोटियां बनाता हुआ नजर आ रहा था। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि थूकना सिर्फ तंदूर रोटी तक नहीं है ये तो बॉलीवुड तक फैला हुआ है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान करियर के शुरुआती दिनों में हीरोइनों पर थूकने के लिए कुख्यात हुआ करते थे। हाल ही में जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में ‘जो जीता वही सिकंदर’ फिल्म पर चर्चा के दौरान…
कोरोना संक्रमित इमरान खान ने बुलाई बैठक, पाकिस्तानी पीएम की सोशल मीडिया पर हुई फजीहत
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाने के बावजूद कोरोना संक्रमित हुए पीएम इमरान खान की एक बार फिर फजीहत हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर पीएम इमरान के बैठक की फोटो शेयर की गई है जिसमें वह कई मंत्रियों के साथ मीटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद भी बैठक बुलाने के लिए अब पाकिस्तानी पीएम को इंटरनेट यूजर्स ने लताड़ लगाई है। सामने आई मीटिंग की तस्वीर में देखा…
ममता के TMC नेता का चुनावी वादा- 30% मुस्लिम एकजुट हो जाएं तो भारत में बन जाएंगे 4 पाकिस्तान, कहां जाएंगे 70 फीसदी लोग?
न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने मतदाताओं से ऐसा वादा किया है जिससे सियासी बवाल पैदा हो गया है। टीएमसी नेता ने बीजेपी को हराने के लिए मुसलमानों को एकजुट होने की बात कही है। TMC नेता शेख आलम ने दावा किया कि अगर बंगाल के मुस्लिम एक हो गए तो यहां एक नहीं चार पाकिस्तान बनाए जा सकते है। बीरभूम जिले की नानूर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार विधानचंद्र मांझी के लिए प्रचार के दौरान शेख आलम…
त्रिपुरा: स्कूल जा रही 8 साल की बच्ची को पार्क ले गया SFI नेता शमीम अहमद, रेप के प्रयास, हुआ गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क। त्रिपुरा में विप्लब देव के सत्ता में आने के बाद से पश्चिम बंगाल की तर्ज पर होने वाली हिंसा की घटनाओं में भारी कमी आई है। राज्य में अब विपक्ष के नेता कुकर्म करते हुए धरे जा रहे हैं। ताज़ा मामला उदयपुर के महारानी इलाके का है, जहाँ CPM नेता शमीम अहमद रेप का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के OSD संजय मिश्रा ने बताया कि इस घटना के बाद CPM का असली चेहरा सामने आया है। उन्होंने बताया कि शमीम अहमद ने एक 8…
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बस को उड़ाया, 4 जवान शहीद, 14 अन्य जवान घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों के एक बस को मंगलवार को उड़ा दिया। घटना में चार जवान शहीद हो गए हैं जबकि 14 जवान घायल हुए हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर जिले के धौड़ाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्हरगांव—कड़ेनार मार्ग पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों के बस को उड़ा दिया है। इस घटना में वाहन चालक समेत चार जवान शहीद हो गए हैं तथा 14 अन्य…
