थलाइवी: आ गया कंगना रनौत की ‘थलाइवी’ का ट्रेलर, फैन्स बोले- एक और नेशनल अवॉर्ड

मनोरंजन डेस्क। कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर आउट हो चुका है। उनके फैन्स फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से काफी एक्साइटेड हैं। अब ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। आज (23 मार्च को) कंगना का बर्थडे भी है और इस पर ऑफिशल ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म थलाइवी एक्ट्रेस से पॉलिटिशन बनीं तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की लाइफ पर बेस्ड है। उनकी बायोपिक में कंगना लीड रोल कर रही हैं। ये मौका कंगना के लिए और खास है क्योंकि कल ही उन्हें फिल्म ‘पंगा’…

अमरावती सांसद का शिवसेना MP पर गंभीर आरोप, बोलीं- वाझे का मुद्दा संसद में उठाने पर दी देख लेने की धमकी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अमरावती के सांसद नवनीत रवि राणा ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें धमकी दिया है। राणा ने कहा कि सचिन वाझे का मुदा सदन में उठाने के बाद शिवसेना सांसद ने संसद परिसर में कहा, “तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालेंगे।” अरविंद सावंत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा, ”मैं क्यों उन्हें धमकी दूंगा? यदि उस समय…

67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सुशांत की ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म, कंगना रनौत को बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह का आयोजन 22 मार्च को हुआ। हिंदी सिनेमा की बात करें तो इस बार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बाजी मारी है। सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म चुनी गई, इस फिल्म में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात की गई थी। वहीं कंगना रनौत को दो फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, उन्हें ‘मणिकर्णिका’ और फिल्म ‘पंगा’ के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार की…

जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, बुलेट ट्रेन का संचालन रुका, बंद किए गए स्कूल, जारी हुई सुनामी की चेतावनी

नई दिल्ली। पिछले एक साल से लगातार धरती के डोलने का सिलसिला दुनियाभर में जारी है। इस बीच शनिवार को जापान की राजनाधी टेक्यो में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई है। इसके अलावा वहां के स्थानीय प्रशासन ने सुनामी की भी चेतावनी जारी कर दी। साथ ही लोगों को समुद्री तटों से हटाया गया। जापानी मीडिया के मुताबिक सुनामी वाली चेतावनी को घंटेभर बाद हटा दिया गया। वहीं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने एहतियात के तौर पर बुलेट ट्रेन का संचालन रोक दिया है। नेशनल…

अभिनेता सोनू सूद को स्पाइस जेट ने किया खास अंदाज में सैल्यूट, फ्लाइट पर उकेरी तस्वीर

नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन में जब लोग परेशानियों का सामना कर रहे थे उस समय फिल्म अभिनेता सोनू सूद लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने लोगों लॉकडाउन के दौरान लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में अपने पैसों से व्यवस्था की। मुंबई से कई बसें बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शहरों के लिए निकली। उनकी इस दिलेरी को लोगों की सराहना मिली। अब एविएशन कंपनी स्पाइस जेट ने खास अंदाज में सोनू सूद को सैल्यूट किया है। स्पाइस जेट ने अपनी फ्लाइट पर सोनू सूद की…

केजरीवाल सरकार की महत्वकांक्षी ‘घर-घर राशन योजना’ पर केंद्र ने लगाई रोक, कहा- अनुमति देने योग्य नहीं

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा घर-घर राशन पहुंचाने की योजना शुरू करने से पांच दिन पहले ही गतिरोध उत्पन्न हो गया है। केंद्र ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से योजना नहीं लागू करने को कहा क्योंकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सब्सिडी के आधार पर जारी खाद्यान्न का इसके लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने यह जानना चाहा है कि केंद्र सरकर क्यों ‘राशन माफिया को खत्म’ करने के खिलाफ है और योजना को लागू करने से महज…

यूपी 4 साल बेमिसाल: योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- नहीं हुआ कोई दंगा, देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के चार साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठीक आज ही दिन चार वर्ष पहले भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी थी और इन चार वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम लोगों ने प्रदेश में जो परिवर्तन किया है उसने एक नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा…

‘फटी जींस’ बयान पर उठे बवाल के बीच CM तीरथ ने मांगी माफी, कहा- ‘किसी को बुरा लगा तो मैं क्षमा चाहता हूं’

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से ही तीरथ सिंह रावत अपने बयानों के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए है। उनके विवादित बयान जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। तो वहीं, सीएम तीरथ सिंह रावत के बयानों पर सड़क से लेकर संसद कर देशभर में सियासत गरमा गई है। ‘फटी जींस’ और ‘हाफ कट’ पर उठे बवाल के बीच सीएम तीरथ सिंह रावत ने अब क्षमा मांगी है। कहा कि अगर किसी को मेरे कहने से बुरा लगा तो मै क्षमा…

गोधरा नगर पालिका में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पहली बार चुनाव लड़ी ओवैसी की पार्टी सत्ता में हुई काबिज

अहमदाबाद। गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम समेत कई पार्टियों को तगड़ा झटका लगा था। हालांकि बुधवार को पंचमहल जिले की गोधरा नगर पालिका में एआईएमआईएम ने निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा के हाथों से सत्ता छीन ली। 44 सदस्यों वाली गोधरा नगर पालिका चुनाव में एआईएमआईएम के 7 पार्षद चुनकर आए थे और इन लोगों ने 17 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन लेकर भाजपा को सत्ता में काबिज होने से रोक दिया। अब गोधरा नगर…

होलाष्टक2021: 22 मार्च से लगेगा होलाष्टक पर सात दिन होंगे शुभ काम

धर्म डेस्क। जब विष्णु भक्त प्रह्लाद ने अपने पिता हिरण्यकश्यप के कहने के बाद भी भगवान विष्णु की भक्ति नहीं छोड़ी तो हिरण्यकश्यप ने विष्णु भक्त प्रह्लाद को तरह-तरह की यातनाएं दी। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक तरह-तरह की यातनाओं के द्वारा प्रह्लाद को डराया गया, किंतु दृढ़ प्रतिज्ञ प्रहलाद ने ईश्वर भक्ति नहीं छोड़ी। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक विष्णु भक्त प्रह्लाद को हिरण्यकश्यप कश्यप ने तरह-तरह की यातनाएं दी थी। इस कारण इन आठ दिनों में किसी भी शुभ कार्य के लिए वर्जित कर…