नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर अधिकारियों द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू करने के तरीके के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए बुधवार को कहा कि करदाता सभी व्यवसायों को धोखाधड़ी के रूप में नहीं देख सकते हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने कहा, “संसद ने जीएसटी को नागरिक-अनुकूल कर संरचना बनाने का इरादा किया था..जिस तरीके से इस अधिनियम को हमारे देश में लागू किया जा रहा है, उससे इसका उद्देश्य खो गया है।” हिमाचल प्रदेश जीएसटी अधिनियम के तहत अल्पकालिक कुर्की (प्रोविजनल अटैचमेंट)…
श्रेणी: बड़ी खबर
वेतन लेते थे, ड्यूटी के दौरान मर गए… उन्हें शहीद क्यों कहें, असम की लेखिका का फेसबुक पोस्ट, दर्ज हुआ देशद्रोह का केस
न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 22 जवानों के बलिदान होने के बाद असम की एक लेखिका को उनके फेसबुक पोस्ट के कारण गुवाहटी में गिरफ्तार किया गया है। 48 साल की सिखा सर्मा (शिखा शर्मा) नाम की लेखिका को गुवाहटी पुलिस ने देशद्रोह की धारा के तहत हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। गुवाहटी पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा, “गुवाहटी की लेखिका सिखा सर्मा के विरुद्ध आईपीसी की 124-ए धारा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया…
यूपी में रसगुल्ले बांटते पकड़ा गया पंचायत चुनाव उम्मीदवार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। अमरोहा पुलिस ने एक ग्राम पंचायत उम्मीदवार के पास से करीब 100 किलो रसगुल्लों के पैकेट जब्त कि ए हैं। उम्मीदवार यह रसगुल्ले मतदाताओं को बांट रहा था। अमरोहा में 19 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। पुलिस ने उम्मीदवार सोहनवीर और उनके रिश्तेदार चंद्र सेन पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है और बाद में सोहनवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। अमरोहा के एसपी सुनीति ने कहा, “पुलिस ने हसनपुर क्षेत्र से करीब 100 किलोग्राम रसगुल्ले जब्त किए हैं और पोरारा…
‘केजरीवाल के खाकी वाले वसूली भाइयों’ ने कार ड्राइवर की बेल्ट से की पिटाई, बदले में जनता ने भी धुना
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के सिविल डिफेंस कर्मियों ने जनता के साथ हाथपाई की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें सिविल डिफेंस के लोग ज्यादती करते और एक ड्राइवर को बेल्ट से पीटते हुए दिख रहे हैं। हौज खास में ग्रीन लाइट पर चालान के लिए कार के सामने कूदने पर हुई कहासुनी के बाद सिविल डिफेंस (DCD) वालों ने एक कार के ड्राइवर को बेल्ट से पीटा। इसके बाद जनता ने भी मिल कर उसकी धुनाई की। असल में, मामला कुछ…
हावड़ा में शाहनवाज हुसैन पर फेंके गए पत्थर, कहा- मोदी का एक भी सिपाही TMC के गुंडों से डरने वाला नहीं
कोलकाता। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि जब वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात हावड़ा में प्रचार कर रहे थे, तब उन पर पत्थर फेंके गए। हुसैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को दो पत्थर दिखा रहे हैं और कथित घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि TMC जानती है कि वह हार रही है और इसलिए वह हताश है। मैं खुद गोलाबारी पुलिस स्टेशन गया…
यूं ही नहीं है मुख्तार अंसारी के दिल में CM योगी का खौफ, 16 साल पुरानी है दोनों की दुश्मनी, अब होगा…
नई दिल्ली। एक दौर था, जब मुख्तार अंसारी का काफिला निकलता था तो ‘ बाहुबली भैया’ के नारे लगते थे। एक लाइन से 20 से 30 एसयूवी गुजरती थीं। सारी गाडि़यों का नंबर 786 पर खत्म होते थे। पूरे जिले में किसी की मजाल जो उनके कारंवा के बीच आ जाए। काफिले में भारी ट्रैफिक के बीच भी सिग्नल ग्रीन ही रहता था। सिग्नल की भी हिम्मत नहीं थी कि मुख्तार अंसारी को 2 मिनट के लिए रोक सके। आपको यकीन न हो तो उन इलाकों में जाइए और पान…
#CovidVaccination : 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी दिया गया टीका, गड़बड़ी पर केंद्र ने दिल्ली सरकार को चेताया
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नियमों को दरकिनार कर 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया है। निजी अस्पताल में हुई इस गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को चेताया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के प्रमुख सचिव को लेटर लिखकर बताया कि दिल्ली के कुछ निजी टीकाकरण केंद्र वैक्सीन को लेकर तय उम्र सीमा का ध्यान नहीं रख रहे हैं। इन केंद्रों पर 45 साल से कम उम्र के लोगों…
भाजपा नेता रमन सिंह का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला, बोले- जवान मर रहे थे और सीएम असम में प्रचार कर रहे थे
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि ए.क शनिवार माओवादी हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और भूपेश बघेल असम में कांग्रेस के प्रचार में व्यस्त थे। बता दें कि बघेल रविवार शाम असम से लौटे थे। रमन सिंह ने कहा, “वह (असम में) रैलियां कर रहे हैं, मार्च निकाल रहे हैं … वहां नाच रहे हैं … इतनी बड़ी घटना के बाद … चुनाव मुख्यमंत्री की…
धृतराष्ट्र बन गई हैं ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी लेते हैं सारे फैसले, वायरल ऑडियो क्लिप से खुलासा
न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में दो चरण के मतदान के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो क्लिप ने ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वायरल ऑडियो क्लिप से चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भतीजा प्रेम में अंधी हो चुकी है और धृतराष्ट्र बन चकी है। ममता कहने को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री है, क्योंकि सारे फैसले उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी लेते हैं। इसीलिए टीएमसी के नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं या जाने वाले हैं।…
छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों के साथ मुठभेढ़ में 5 जवान शहीद, 10 से अधिक घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए हैं और 10 अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने शनिवार को बताया कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए। इस घटना में लगभग 10 अन्य जवानों के घायल होने की भी…
