जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, बुलेट ट्रेन का संचालन रुका, बंद किए गए स्कूल, जारी हुई सुनामी की चेतावनी

नई दिल्ली। पिछले एक साल से लगातार धरती के डोलने का सिलसिला दुनियाभर में जारी है। इस बीच शनिवार को जापान की राजनाधी टेक्यो में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई है। इसके अलावा वहां के स्थानीय प्रशासन ने सुनामी की भी चेतावनी जारी कर दी। साथ ही लोगों को समुद्री तटों से हटाया गया। जापानी मीडिया के मुताबिक सुनामी वाली चेतावनी को घंटेभर बाद हटा दिया गया। वहीं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने एहतियात के तौर पर बुलेट ट्रेन का संचालन रोक दिया है। नेशनल…

असम चुनाव: असम में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- एक चायवाला आपके दर्द को नहीं समझेगा तो कौन समझेगा

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में चुनावी सभा को संबोधित किया। असम में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा साधा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार असम के चाबुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे यह देखकर तकलीफ हुई कि इस देश की एक ऐसी पार्टी जो सबसे पुरानी पार्टी, जिसने इस देश पर 50-55 साल शासन किया। ऐसी कांग्रेस पार्टी आज भारत की चाय की पहचान को…

परमबीर सिंह के पत्र के बाद महाराष्ट्र में सियासी घमासान, BJP ने मांगा देशमुख का इस्तीफा

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेटर भेज गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए सनसनीखेज आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर हमला बोलते हुए गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा है। राज्य में बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस, किरीट सोमैया, राम कदम समेत कई नेताओं ने एक सुर में अनिल देशमुख से तुरंत ही पद छोड़ने को कहा है। हालांकि, परमबीर सिंह के सभी आरोपों…

अभिनेता सोनू सूद को स्पाइस जेट ने किया खास अंदाज में सैल्यूट, फ्लाइट पर उकेरी तस्वीर

नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन में जब लोग परेशानियों का सामना कर रहे थे उस समय फिल्म अभिनेता सोनू सूद लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने लोगों लॉकडाउन के दौरान लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में अपने पैसों से व्यवस्था की। मुंबई से कई बसें बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शहरों के लिए निकली। उनकी इस दिलेरी को लोगों की सराहना मिली। अब एविएशन कंपनी स्पाइस जेट ने खास अंदाज में सोनू सूद को सैल्यूट किया है। स्पाइस जेट ने अपनी फ्लाइट पर सोनू सूद की…

परमबीर सिंह का सनसनीखेज आरोप- अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को दिया था हर महीने 100 करोड़ की उगाही का टारगेट

मुंबई। एंटीलिया केस में नित्य नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इन सबके बीच मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया है। परमबीर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी में यह आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व पुलिस आयुक्त ने अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है। परमबीर ने अपनी चिट्ठी में खुलासा किया है कि सचिन वाजे ने उन्हें बताया था कि अनिल देशमुख ने उससे हर महीने 100 करोड…

संसद: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- कोविड टीके पूरी तरह सुरक्षित, भ्रमित होने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के टीकों को लेकर अनेक लोगों के मन में पैदा हो रहीं आशंकाओं को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में वैज्ञानिक विश्लेषण के बाद टीकों को मंजूरी दी गयी है और हमें इन पर विश्वास करना चाहिए। हर्षवर्धन ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि देश-दुनिया में बहुत सारे लोगों के मन में आशंका है कि कोरोना वायरस का टीका आने वाले समय में नुकसान तो नहीं पहुंचाएगा? उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में जिन दो…

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, आखिर कितनी पीढ़ियों तक चलता रहेगा आरक्षण

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मराठा कोटा मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि आखिर नौकरियों और शिक्षा में कितनी पीढ़ियों तक आरक्षण जारी रहेगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण में 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा को हटाए जाने की स्थिति में पैदा होने वाली असमानता को लेकर भी चिंता व्यक्त की। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बैंच ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार की ओर से पैरवी कर रहे वकील मुकुल रोहतगी से स्पष्ट रूप से कहा कि कोटा को खत्म करने…

रिपोर्ट: UN ने जारी की विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021, भारत की स्थिति सुधरी, आया 140वें से 139वें पायदान पर

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार को जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021 में भारत को 149 देशों में 139वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड शीर्ष पर है। विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क द्वारा जारी की गई है और इसमें कोविड-19 और उसके लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत को विश्व प्रसन्नता सूची में 139वां स्थान मिला है जबकि वर्ष 2019 में भारत 140वें पायदान पर था। बयान में कहा, ‘‘भारत के लिए नमूने लेने के लिए…

केजरीवाल सरकार की महत्वकांक्षी ‘घर-घर राशन योजना’ पर केंद्र ने लगाई रोक, कहा- अनुमति देने योग्य नहीं

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा घर-घर राशन पहुंचाने की योजना शुरू करने से पांच दिन पहले ही गतिरोध उत्पन्न हो गया है। केंद्र ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से योजना नहीं लागू करने को कहा क्योंकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सब्सिडी के आधार पर जारी खाद्यान्न का इसके लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने यह जानना चाहा है कि केंद्र सरकर क्यों ‘राशन माफिया को खत्म’ करने के खिलाफ है और योजना को लागू करने से महज…

बंगाल चुनाव: खड़गपुर में बोले पीएम मोदी- हमें 5 साल दीजिए, 70 साल की बर्बादी को मिटा देंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए आज (20 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़गपुर पहुंचे हैं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने मौजूदा सत्ताधारी TMC और पूर्व में सत्ता में रहे वामदलों को निशाने पर लिया और कई आरोप लगाए। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, बंगाल ने कांग्रेस के कारनामें देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है। TMC ने भी आपके सपनों को कैसे चूर-चूर किया पिछले 70 साल में यही देखा है। हमें 5 साल का मौका…