मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवउठनी एकादशी की बधाई और शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी को छत्तीसगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी को देव उत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देव चार महीने सोने के बाद जागते हैं। इस दिन धूमधाम से भगवान शालीग्राम का तुलसी से विवाह किया जाता है। यह दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। हिन्दुओं…

सुकमा जिले के विकास में कोई कमी नहीं होगी: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित पंच-सरपंच, किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुकमा जिले के विकास के कार्यो में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छिंदगढ़ में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी। तोंगपाल में अगले शिक्षा सत्र से शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ होगा। उन्होंने एक हजार किसानों के सिंचाई पंप ऊर्जीकरण के लिए 13 करोड़ रूपए और छिंदगढ़-गंजेनार की पेयजल व्यवस्था के लिए 8 करोड़ रूपए की घोषणा की। श्री बघेल ने…

आज भारत में विकास की गाड़ी नई सोच, नई अप्रोच के साथ 4 Wheel पर चल रही है : PM मोदी

धर्मशाला। आज धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट समारोह में PM नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ये सुनने ही थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन ये कल्पना नहीं है, ये सच्चाई है। इसके लिए आप सभी को बधाई हो। देश और दुनिया को ये हिमाचल प्रदेश का एक स्टेटमेंट है कि हम भी अब कमर कस चुके हैं। श्री मोदी ने कहा कि आज राज्यों में भी निवेश के लिए प्रतियोगिता हो रही है। उद्यमी राज्यों में दी जानी सहायता को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा…

देश भर में अटकी आवासीय परियोजनाओं में जान फूंकने के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, 25 हजार करोड़ देने का फैसला

नई दिल्ली। सरकार ने अटकी आवासीय परियोजनाओं में फंसे मकान खरीदारों और रीयल एस्टेट कंपनियों को बुधवार को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 1,600 अटकी पड़ी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिये 25,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी दी है। इससे देशभर में 4.59 लाख आवासीय इकाइयों को पूरा करने में मदद मिलेगी और सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सकेगा। PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को…

उच्चतम न्यायालय के फैसला के पूर्व प्रधानमंत्री मोदी की मंत्रियों को नसीहत, बोले- अयोध्या पर अनावश्यक बयानबाजी से बचें सौहार्द बनाए रखें

नई दिल्ली। अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने से पहले बुधवार को PM नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से इस मुद्दे पर अनावश्यक बयान देने से बचने और देश में सौहार्द बनाए रखने को कहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यहां मंत्रिपरिषद की एक बैठक में प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों से कहा कि देश में सौहार्द बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी से बचने को कहा। गौरतलब है कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त…

सुबह खाली पेट 1 महीने तक 1 पान का पत्ता खा लो फायदा जानकार पैरों तले जमीन खिसक जाएगी

न्यूज डेक्स। पान भारत के इतिहास एवं परंपराओं से गहरे से जुड़ा है। इसका उद्भव स्थल मलाया द्वीप है। पान विभिन्न भारतीय भाषाओं में अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे ताम्बूल (संस्कृत), पक्कू (तेलुगू), वेटिलाई (तमिल और मलयालम) और नागुरवेल (गुजराती) आदि। पान का प्रयोग हिन्दू संस्कार से जुड़ा है, जैसे नामकरण, यज्ञोपवीत आदि। वेदों में भी पान के सेवन की पवित्रता का वर्णन है। सुबह उठकर खाली पेट एक पान के पत्ते के बीच में 1 चावल के दाने के समान चूना मिलाकर सेवन करें उसके बाद इतने…

शरीर में जमा गंदगी को निकाल देगी ये चीज, लिवर, किडनी और खून को भी करती है साफ

न्यूज डेक्स। खून एक शारीरिक तरल है जो लहू वाहिनियों के अन्दर विभिन्न अंगों में लगातार बहता रहता है। रक्त वाहिनियों में प्रवाहित होने वाला यह गाढ़ा, कुछ चिपचिपा, लाल रंग का द्रव्य, एक जीवित ऊतक है। यह प्लाज़मा और रक्त कणों से मिल कर बनता है। प्लाज़मा वह निर्जीव तरल माध्यम है जिसमें रक्त कण तैरते रहते हैं। प्लाज़मा के सहारे ही ये कण सारे शरीर में पहुंच पाते हैं और वह प्लाज़मा ही है जो आंतों से शोषित पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न भागों तक पहुंचाता है…

वर्षों बाद देवउठान एकादशी पर विवाह का कोई अबूझ मुहूर्त नहीं, जानें क्या है वजह

न्यूज डेक्स। वर्ष में तीन बार विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त आते हैं। जिसमें बसंत पंचमी, देवउठान एकादशी व फुलैरा दौज शामिल हैं। ऐसे में आठ नवंबर शुक्रवार को देवउठान एकादशी है। लेकिन, वर्षों बाद इस बार राशियों के हेरफेर के चलते देवउठान एकादशी पर विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त नहीं है। इसका कारण वर्तमान में सूर्य तुला राशि में है। तुला राशि में सूर्य के होने से विवाह नहीं होते। देव उठनी एकादशी के बाद पहला विवाह मुहूर्त 18 नवंबर है। चार महीने से क्षीर सागर में सोए भगवान…