नवीन प्रदूषण जांच केन्द्र एवं मोटर ड्रायविंग स्कूल स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित

नवीन प्रदूषण जांच केन्द्र एवं मोटर ड्रायविंग स्कूल स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित मुंगेली। केन्द्रीय मोटरयान प्रदूषण जांच केन्द्र योजना 2001 के प्रावधानों के तहत प्रदूषण जांच केन्द्र की स्थापना हेतु एवं ड्रायविंग स्कूल स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रदूषण जांच केन्द्र पेट्रोल/डीजल पंप संचालक एवं आटो डीलर भी आवेदन कर सकते है। जिससे अधिक से अधिक प्रदूषण जांच केन्द्र की स्थापना की जा सके। जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के परिशिष्ट 11 छ.ग. मोटरयान यान प्रदूषण जांच केन्द्र योजना 2001 के…

मंदबुद्धि पीडि़ता के साथ बलात्संग के मामले में आरोपी को 10 वर्ष को कठोर कारावास

मंदबुद्धि पीडि़ता के साथ बलात्संग के मामले में आरोपी को 10 वर्ष को कठोर कारावास मुंगेली। फास्टट्रेक कोर्ट/विशेष न्यायालय श्रीमती नीलिमा सिंह बघेल ने मानसिक रूप से अशक्त पीडि़ता के साथ बलात्कार के मामले में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के प्रकरण क्रमांक 275/16 में आरोपी मनहरण सिंह को 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन में अपने समर्थन में 13 अभियोजन साक्षियों का परीक्षण न्यायालय के समक्ष कराकर अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया। उल्लेखनीय है कि प्रकरण की पीडि़ता पूर्णत: मानसिक रूप…

मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ के लिए चादर रवाना की

मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ के लिए चादर रवाना की रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राज्य अतिथि गृह पहुना से अजमेर शरीफ के लिए चादर रवाना की। असंगठित मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री सद्दाम सोलंकी के नेतृत्व में चादर अजमेर ले जाकर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाई जाएगी। चादर रवाना करने के पहले प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इस अवसर पर सलाम रिजवी, एजाज ढेबर, शमीम अख्तर, अरशद अली और राधेश्याम विभार भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से ढाई वर्षीय बालक को मिलेगी इलाज के लिए मदद

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से ढाई वर्षीय बालक को मिलेगी इलाज के लिए मदद रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से ग्रोथ हार्मोंस डिफिशिएंसी की समस्या से जूझ रहे एक ढाई वर्ष के बालक को इलाज के लिए संजीवनी कोष से मदद मिलेगी। आज सवेरे यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट (विकासखंड डबरा) से आए श्री अजय कुमार टंडन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि उनके 2 वर्ष 4 माह का बेटा रिमोन टंडन ग्रोथ हॉरमोन डिफिशिएंसी की समस्या से जूझ रहा है।…

मुख्यमंत्री को शिवरीनारायण महोत्सव का आमंत्रण

मुख्यमंत्री को शिवरीनारायण महोत्सव का आमंत्रण रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में पूर्व विधायक महंत श्री राम सुंदर दास के नेतृत्व में शिवरीनारायण से आए नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने अगले माह की 18 से 24 तारीख तक शिवरीनारायण में आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल में सर्व श्री गुरजीत सिंह,…

आबकारी मंत्री ने अंगारमोती माता के दर्शन कर मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली की दुआ

आबकारी मंत्री ने अंगारमोती माता के दर्शन कर मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली की दुआ रायपुर। प्रदेश के वाणिज्यकर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज सुबह धमतरी के गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर पहुंचकर देवी के दर्शन किए तथा प्रदेश की जनता की खुशहाली व समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। वाणिज्यिक कर मंत्री श्री लखमा आज रायपुर से प्रस्थान कर सुबह सपरिवार अंगारमोती माता के मंदिर परिसर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण कर मंदिर के इतिहास से जुड़ी जानकारी ली। इसके उपरांत अंगारमोती मंदिर ट्रस्ट…

हार पर भाजपा में बढऩे लगा है अब रार

हार पर भाजपा में बढऩे लगा है अब रार रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के महीने भर बाद राजधानी में जुटे भाजपा नेताओं के बीच चर्चा तो लोकसभा की तैयारी को लेकर होनी थी लेकिन इतनी बड़ी हार को आखिर भूलें कैसे? बैठक में अध्यक्ष कौशिक के सुर अचानक बदल गए और उन्होने कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता को हार की वजह बता दी। कल तक जिन कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव लड़ने दंभ भरते थे पार्टी नेता आज उन्हे ही दोषी ठहराने पर उतर आए। कौशिक की बात अधिकांश…

दर्जनभर नर्सिंग कॉलेजों को नोटिस 25 तक मांगा जवाब

दर्जनभर नर्सिंग कॉलेजों को नोटिस 25 तक मांगा जवाब रायपुर। प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में हजारों रुपये की फीस जमा करा सैकड़ों बच्चों को प्रवेश दिए गए, लेकिन उससे जुड़े प्रवेश फॉर्म व अन्य दस्तावेजों में भारी गड़बड़ी सामने आई है। कहीं नाम, पता और तारीख गलत है, तो कहीं प्राचार्य के हस्ताक्षर, सील-मुहर नहीं है। ऐसे में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने उन सभी कॉलेजों को 10 हजार रुपये की पेनाल्टी के साथ गलती सुधारने 25 जनवरी तक का समय दिया है। इसके बाद उन सभी कॉलेजों के खिलाफ कड़ी…

स्कूली बस-डंपर भिड़ंत, प्राचार्य गंभीर

स्कूली बस-डंपर भिड़ंत, प्राचार्य गंभीर रायपुर। शुक्रवार की सुबह खरोरा के बंगाली मुरा मोड़ पर रायपुर के स्कूली बच्चों को शिवरीनारायण ले जा रही बस की डंपर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई़, जिसमें एक दर्जन छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, डंपर चालक को चोटें आई हैं। प्राचार्य को गंभीर हालत में रायपुर भेजा गया है। आज सुबह शासकीय निवेदिता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुनानक चौक रायपुर की छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक महेश टूर एंड ट्रैवल्स की बस से शिवरीनारायण घूमने जा रहे थे। तभी खरोरा बंगोली मुरा मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही डंपर…

बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बताए बचाव के उपाय

बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बताए बचाव के उपाय जांजगीर-चांपा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बर्ड फ्लू से आम नागरिकों के बचाव के लिए बीमारी के लक्षण और उससे बचाव के तरीके जारी किए गए हैं। वायरस से फैलने वाली या बीमारी बहुत तेजी से फैलती है इसलिए सावधानी जरूरी है। बर्ड फ्लू के लक्षण हैं गला खराब होना, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सर दर्द, जुखाम और नाक बहना। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यदि संक्रमण के लक्षण दिखाई दें तो त्वरित निदान और…