कमलनाथ सरकार ने कर्मचारियों के वंदे मातरम् गाने पर लगाई रोक

कमलनाथ सरकार ने कर्मचारियों के वंदे मातरम् गाने पर लगाई रोक भोपाल। मध्‍य प्रदेश में बनी हाल ही में बनी कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के वंदेमातरम गाने पर रोक लगा दी है। कमलनाथ सरकार ने फैसला लिया है कि राज्‍य सचिवालय के बाहर हर महीने की पहली कामकाजी तारीख को वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा। कर्मचारियों को कहा गया है कि वे जनता के कल्‍याण के कामों पर ध्‍यान दें। कमलनाथ के इस फैसले पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि कमलनाथ सरकार…

सियाचिन में सैनिकों को नहाने के लिए नहीं करना होगा 90 दिन का इंतजार

सियाचिन में सैनिकों को नहाने के लिए नहीं करना होगा 90 दिन का इंतजार नई दिल्ली। सियाचिन दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि है। यहां पर तैनात भारतीय जवानों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहां तैनात जवानों को नहाने के लिए 90 दिनों का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन, अब जवानों को पानी रहित ऐसे उत्पाद दिए जाएंगे, जिनके उपयोग से उन्हें नहाने जैसा ही महसूस होगा और सैनिक जानलेवा ठंड से भी बच जाएंगे। सियाचिन ग्लेशियर 21,700 फीट की ऊंचाई पर है। इन दिनों वहां…

भारत-पाकिस्तान ने साझा की कैदियों और परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची

भारत-पाकिस्तान ने साझा की कैदियों और परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत परमाणु प्रतिष्ठानों और एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची साझा की। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने 347 कैदियों की सूची पाकिस्तान से साझा की है। इनमें 98 मछुआरे और 249 अन्य कैदी शामिल हैं। पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 537 भारतीय कैदियों की सूची साझा की है। इनमें 483 मछुआरे और 54 अन्य लोग शामिल…

ऑस्ट्रेलिया में नये साल के जश्न के दौरान हुई चूक, 2019 की जगह लिखा 2018

ऑस्ट्रेलिया में नये साल के जश्न के दौरान हुई चूक, 2019 की जगह लिखा 2018 सिडनी। सिडनी में नववर्ष के स्वागत में जोरदार आतिशबाजी की गई लेकिन एक चूक ने दुनियाभर में देश की खिल्ली उड़ा दी। सिडनी हार्बर ब्रिज पर 15 लाख से अधिक लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए जमा थे। इस बीच, जोरदार आतिशबाजी के बाद बड़ी स्क्रीन पर एक फोटो आया जिसमें लिखा था ”नव वर्ष मुबारक 2018! (“Happy New Year 2018!”) यह टाइपो कुछ पलों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।…

2019 का चुनाव जनता vs महागठबंधन होगा, विपक्ष के चुनावी गणित को नकारा : प्रधानमंत्री मोदी

2019 का चुनाव जनता vs महागठबंधन होगा, विपक्ष के चुनावी गणित को नकारा : प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार में नोटबंदी, जीएसटी, विपक्ष के महागठबंधन, सर्जिकल स्ट्राइक, कश्मीर में घुसपैठ, रिजर्व बैंक, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं आदि विषयों पर बातें कहीं। उन्होंने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’, लोकसभा चुनाव, 2018 के विधानसभा चुनावों की हार में नोटबंदी एवं जीएसटी को वजह बताए जाने पर कहा कि नोटबंदी लोगों के लिए झटका नहीं थी, इस बारे में पहले ही आगाह कर दिया गया था।…

नहीं बदलेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट का नाम

नहीं बदलेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट का नाम नई दिल्ली। नई दिल्ली इलाहाबाद (Allahabad) बदलकर प्रयागराज (Prayagraj) बन गया है, लेकिन हाईकोर्ट का नाम इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ही रहेगा। इसका नाम बदलने का सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है। कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने बताया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गत माह इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में एक पीआईएल भी दायर की गई, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की दलाई लामा से मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की दलाई लामा से मुलाकात गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को तिब्बत के आध्यात्मिक धर्म गुरु दलाई लामा से यहां के बौद्ध मठ में मुलाकात की। इस दौरान नोबल शांति पुरस्कार विजेता ने कुमार से कहा कि वह लोगों की अच्छी तरह से सेवा करें। दलाई लामा 16 दिसम्बर को बोधगया पहुंचे और वह 23 दिनों तक मठ में रूकेंगे। नीतीश कुमार ने बताया कि दलाई लामा की सेहत खराब होने के बारे में पता चलने पर वह उनसे मिलने आये…

नव वर्ष 2019 में 3 शनि अमावस्या का योग, इन राशि वालों को होगा लाभ

नव वर्ष 2019 में 3 शनि अमावस्या का योग, इन राशि वालों को होगा लाभ बरेली। नए साल में ग्रह और नक्षत्रों की चाल भी बदलेगी। ज्योतिष गणना में यह वर्ष 3 शनि अमावस्या के योग के चलते विशेष माना जा रहा है। अंक ज्योतिष में वर्ष 2019 का आरम्भ योग 3 से है, जो गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। विशेष बात यह है कि नव वर्ष का पहला दिन मंगलवार है और गुरु ग्रह वृश्चिक राशि (मंगल की राशि) में भी विद्यमान है, जो कि विशेष फल की…

1984 के सिख विरोधी दंगा मामला : कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार ने किया सरेंडर

1984 के सिख विरोधी दंगा मामला : कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार ने किया सरेंडर नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले जीवन पर्यंत कारावास की सजा काटने के लिये सोमवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई थी।कुमार ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदिति गर्ग के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसके बाद अदालत ने तिहाड़ जेल में रखने का कुमार का अनुरोध ठुकराते हुए…

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दी गौ कल्याण उपकर लगाने को मंजूरी

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दी गौ कल्याण उपकर लगाने को मंजूरी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पांच प्रस्तावों पर मुहर लगी। सबसे अहम फैसला यह है कि गायों के आश्रय स्थलों के वित्तीय प्रबंधन के लिए आबकारी विभाग शराब पर दो प्रतिशत ‘गौ कल्याण उपकर’ लगाएगा। सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के मुताबिक, आवारा गौवंश की समस्या के समाधान के लिए कदम उठाया गया है। हर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय क्षेत्र में…