नव वर्ष 2019 में 3 शनि अमावस्या का योग, इन राशि वालों को होगा लाभ
बरेली। नए साल में ग्रह और नक्षत्रों की चाल भी बदलेगी। ज्योतिष गणना में यह वर्ष 3 शनि अमावस्या के योग के चलते विशेष माना जा रहा है। अंक ज्योतिष में वर्ष 2019 का आरम्भ योग 3 से है, जो गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। विशेष बात यह है कि नव वर्ष का पहला दिन मंगलवार है और गुरु ग्रह वृश्चिक राशि (मंगल की राशि) में भी विद्यमान है, जो कि विशेष फल की प्राप्ति करवायेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु व मीन राशि वालों के लिए यह वर्ष कुछ विशेष ही रहेगा।
बालाजी ज्योतिष संस्थान के पं. राजीव शर्मा बताते हैं कि जनवरी माह में रविवार 6 जनवरी को आंशिक सूर्यग्रहण, सोमवार 21 जनवरी को पूर्ण चन्द्रग्रहण पड़ेगा लेकिन यहां अदृश्य होंगे। पं. राजीव शर्मा ने बताया कि नए वर्ष में 3 शनैश्चरी अमावस्या का विशेष योग बन रहा है। 5 जनवरी, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। इस शनैश्चरी अमावस्या के दिन 3:07 बजे तक मूल नक्षत्र है। दूसरी शनैश्चरी अमावस्या शनिवार 4 मई वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की है, इस दिन 3:47 बजे तक आश्विनी नक्षत्र है। तीसरी शनैश्चरी अमावस्या शनिवार 28 सितम्बर आश्वनी माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन है, इस दिन रात्रि 10:20 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष शास्त्रानुसार शनि को प्रसन्न करने के लिए विशेष प्रयोगों में शनैश्चरी अमावस्या को शनि की पूजा-अर्चना, साधना के लिए महत्वपूर्ण, वांक्षित फलदायक माना जाता है।
राशिफल 2019: जानें अगले साल चमकेगी किस राशि की किस्मत, पढ़ें मेष से कन्या राशि तक का राशिफल
ग्रह गोचर का राशियों पर दिखेगा प्रभाव
मेष- बृहस्पति का गोचर धन लाभ और पारिवारिक सुख देगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। शनि नवम भाव में भाव वृद्घि में रुकावट डालेगा।
वृष – बृहस्पति स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन सुखी रखेगा लेकिन अष्टम शनि कार्यों में अड़चनें देगा।
मिथुन – पदोन्नति, धनलाभ और धार्मिक कार्यों में रुची बढ़ेगी।
कर्क – सन्तान सुख प्राप्ति के योग बनेंगे। भाग्य उदय और धन की प्राप्ति होगी। शनि शत्रुहन्ता योग बनायेगा।
New Year 2019: कैसा रहेगा सभी राशि के लोगों के लिए साल 2019, देखें राशिफल
सिंह – पारिवारिक सुख और पदोन्नति की प्राप्ति होगी। परन्तु संतान की ओर से चिंता रहेगी।
कन्या – भाग्य में वृद्घि और धनलाभ होगा, परन्तु कंटक शनि माता के स्वास्थ्य की चिंता देगा। मकान बदलना पड़ सकता है।
तुला – साढ़ेसाती समाप्त होने के कारण रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। बृहस्पति मान सम्मान एवं यश में वृद्घि करेगा।
वृश्चिक – पत्नी और संतान का सुख प्राप्त होगा परन्तु साढ़े साती के चलते कार्यों और धन प्राप्ति में बाधायें आ सकती हैं।
धनु – साढ़ेसाती का मध्य होने के कारण स्वास्थ्य खराब रहेगा। धार्मिक कार्यों के करने से मानसिक शांति मिलेगी।
मकर – साढ़े साति का आरंभ धन स्वाथ्य एवं मानसिक अशांति देगा, परन्तु बृहस्पति संतान और पत्नी का सुख पाप्त करायेगा।
कुंभ – बृहस्पति और शनि का शुभ गोचर योग पारिवारिक सुख और धनलाभ देगा।
मीन – संतान सुख प्राप्त होगा, परन्तु कार्य क्षेत्र में बाधाओं के रहते अधिक मेहनत करनी पडेगी।