बदलेगा राजिम कुंभ का नाम….अब पुन्नी महोत्सव के नाम से होगा आयोजन…. धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा ऐलान…..राज्योत्सव में नहीं बुलाये जायेंगे फिल्मी कलाकार…. स्थानीय कलाकारों की ही होगी महत्वूर्ण भूमिका।

बदलेगा राजिम कुंभ का नाम….अब पुन्नी महोत्सव के नाम से होगा आयोजन…. धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा ऐलान…..राज्योत्सव में नहीं बुलाये जायेंगे फिल्मी कलाकार…. स्थानीय कलाकारों की ही होगी महत्वूर्ण भूमिका। रायपुर। राजिम कुंभ अब पुन्नी महोत्सव के नाम से जाना जायेगा। धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू आज इस बात का ऐलान किया। दुर्ग में सभा के दौरान मंच से मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शंकाराचार्य की मौजूदगी में कहा कि राजिम कुंभ के बजाय पुन्नी महोत्वसव छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कला को और समृद्ध करेगा। ताम्रध्वज साहू ने कहा…

नए चीफ सिकरेट्री श्री कुजूर ने कार्यभार संभाला, मंत्रालय में अफसरों ने किया वेलकम

नए चीफ सिकरेट्री श्री कुजूर ने कार्यभार संभाला, मंत्रालय में अफसरों ने किया वेलकम रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए चीफ सिकरेट्री सुनील कुजूर ने आज दोपहर अपना पदभार संभाल लिया। नौकरशाही की कमाल संभालने के बाद मंत्रालय के अफसरों ने ग्रेंड वेलकम किया। राज्य सरकार ने कल देर रात अप्रत्याशित रूप से चीफ सिकरेट्री अजय सिंह की छुट्टी करते हुए कुजूर को मुख्य सचिव अपाइंट कर दिया था। कुजूर 86 बैच के आईएएस हैं। उनके पास फिलहाल कृषि, एपीसी समेत वाणिज्य और उद्योग विभाग का जिम्मा था।

यूपी में बच्चों से साफ कराया जा रहा स्कूल के शौचालय, फोटो वायरल

यूपी में बच्चों से साफ कराया जा रहा स्कूल के शौचालय, फोटो वायरल अचलगंज (उन्नाव)। उत्तर प्रदेश के अचलगंज क्षेत्र के एक स्कूल में तो हद हो गई। यहां पढ़ने आने वाले बच्चों से शौचालय साफ कराया गया। सोशल मीडिया पर स्कूली बच्चों के शौचालय की सफाई करती फोटो वायरल होने पर हर कोई हतप्रभ है। इससे ‘बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान’ के तहत बच्चों की बेहतरी का सपना भी चूर-चूर हो रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने मामले की जांच कराने की बात कही…

2019 में आ रहा है सुपर ब्लड वुल्फ मून, साल के पहले चंद्र ग्रहण पर लाल रंग का नजर आएगा चांद

2019 में आ रहा है ‘सुपर ब्लड वुल्फ मून’, साल के पहले चंद्र ग्रहण पर लाल रंग का नजर आएगा चांद नई दिल्ली। नए साल में पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को लगने वाला है। इसे सुपर ब्लड वोल्फ मून भी कहा जा रहा है। यह ग्रहण मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी/दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण रात 08:07:34 से अगले दिन 13:07:03 बजे तक रहेगा। पिछला पूर्ण चंद्र ग्रहण साल 2018 में 27 जुलाई को…

उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा रू मौसम विभाग

उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा रू मौसम विभाग नई दिल्ली। सर्दी चरम पर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही घना कोहरा भी बढ़ने की आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन.चार दिन के दौरान पंजाबए हरियाणाए दिल्लीए पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम राजस्थान में घना कोहरा छाएगा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कोहरे और सर्दी को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार तीन पर्वतीय राज्यों उत्तराखंडए हिमाचल प्रदेश और जम्मू.कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं…

जम्मू कश्मीर में सेना को कामयाबी, मुठभेड़ में किए तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर में सेना को कामयाबी, मुठभेड़ में किए तीन आतंकवादी ढेर श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जंगलों में कम से कम दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर त्राल के पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी…

सबरीमला प्रदर्शन में 266 लोग गिरफ्तार, एहतियातन 334 लोग लिये गये हिरासत में

सबरीमला प्रदर्शन में 266 लोग गिरफ्तार, एहतियातन 334 लोग लिये गये हिरासत में तिरुवनंतपुरम। सबरीमला मंदिर में रजस्वला उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश करने के बाद पिछले दो दिनों में दक्षिणपंथी समूहों के हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में अभी तक 266 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 334 लोगों के एक समूह को एहतियातन हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि हिंदू संगठनों की हड़ताल के कारण राज्य में हुई व्यापक हिंसा के बाद पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनों…

कनाडा में सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए कादर खान, आई पहली तस्वीर सामने

कनाडा में सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए कादर खान, आई पहली तस्वीर सामने नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लेखक कादर खान(Kader Khan) के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। 31 दिसंबर को कादर खान का निधन हुआ। कनाडा में ही कादर खान को सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है। इस तस्वीर में कादर खान के बड़े बेटे सरफराज खान बाकि रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। बीती रात Mississauga में कादर खान को आखिरी विदाई दी गई। सुपुर्द-ए-ख़ाक करने से पहले कादर…

निलंबित हुए अभनपुर नगर पंचायत के CMO और इंजीनियर, रंगेहाथों पकड़े गए थे रिश्वत लेते

निलंबित हुए अभनपुर नगर पंचायत के CMO और इंजीनियर, रंगेहाथों पकड़े गए थे रिश्वत लेते रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अन्तर्गत नगर पंचायत अभनपुर के दो अधिकारी-प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल कुमार शर्मा और उप अभियंता सुरेश गुप्ता को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह आदेश 2 जनवरी 2019 को मंत्रालय (महानदी भवन) रायपुर से जारी किया गया है। यह आदेश आदेश 2 जनवरी 2019 को मंत्रालय (महानदी भवन) रायपुर में जारी किया गया है। निलंबन अवधि में शर्मा और गुप्ता का…

राजकीय सम्मान के साथ नहीं हुआ रमाकांत अचरेकर का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ नहीं हुआ रमाकांत अचरेकर का अंतिम संस्कार मुंबई। महाराष्ट्र के एक सीनियर मंत्री ने कहा कि सरकारी स्तर पर संवादहीनता के कारण सचिन तेंदुलकर के पहले कोच रमाकांत आचरेकर की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ नहीं हो सकी। आवास मंत्री प्रकाश मेहता ने कहा कि आचरेकर को राजकीय सम्मान के साथ विदाई नहीं दिया जाना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा,’यह किसी की गलती और संवादहीनता के कारण हुआ। सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मैं माफी मांगता हूं। यह काफी दुखद है। मैं देखूंगा कि…