उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा रू मौसम विभाग

0

उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा रू मौसम विभाग

नई दिल्ली। सर्दी चरम पर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही घना कोहरा भी बढ़ने की आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन.चार दिन के दौरान पंजाबए हरियाणाए दिल्लीए पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम राजस्थान में घना कोहरा छाएगा।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कोहरे और सर्दी को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार तीन पर्वतीय राज्यों उत्तराखंडए हिमाचल प्रदेश और जम्मू.कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कई इलाकों में घना कोहरा और कई में सामान्य कोहरा छाने की आशंका जताई है। अभी तक कोहरे का प्रकोप ज्यादा नहीं रहा है। अब इसके बढ़ने की संभावना है। विभाग ने कहा कि कई क्षेत्रों में सर्द दिवस की स्थिति बनने के आसार हैं।

विभाग के अनुसार आने वाले तीन.चार दिन में शीत लहर का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है। उत्तर भारत के अलावा इसका प्रकोप मध्य महाराष्ट्रए गुजरात और उत्तरी मध्य प्रदेश तक फैलने की संभावना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों