नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले रविवार को पद्म पुरस्कारों की सूची सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में कैलाशचंद, ब्रज लाल भट्ट, डॉ. श्याम सुंदर समेत कई नाम शामिल हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आम नागरिकों द्वारा दिए गए असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इन सभी व्यक्तियों ने अपने जीवन में भारी व्यक्तिगत कठिनाइयों, संघर्षों और त्रासदियों का सामना किया, लेकिन इसके बावजूद वे अपने-अपने क्षेत्र में न केवल आगे…
दिन: 25 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री ने जशपुर में होमस्टे का किया शुभारंभ
रायपुर। जशपुर जिले को एक प्रमुख इको-पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित कार्यक्रम में भारत के अग्रणी होमस्टे प्लेटफॉर्म होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम केरे को एक मॉडल सामुदायिक पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्राम केरे में तैयार किए गए होमस्टे का…
तीसरे दिन भी साहित्य उत्सव में दिखा विशेष उत्साह, रायपुर साहित्य उत्सव में उमड़ा जनसैलाब
रायपुर। नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित तीन दिवसीय ‘रायपुर साहित्य उत्सव-2026’ में साहित्यप्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। उत्सव के तीसरे दिन भी परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। विभिन्न आयु-वर्ग के नागरिकों, छात्रों, साहित्यकारों और शोधार्थियों ने उत्सव में पहुँचकर सक्रिय रूप से सहभागिता की। साहित्य उत्सव में आयोजित विविध सत्रों, गोष्ठियों और परिचर्चाओं को सुनने के लिए सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। पंजीयन काउंटरों में लोगों की लंबी कतारें दिखाई दीं। अब तक उत्सव में अत्यधिक…
रायपुर साहित्य उत्सव: ‘ट्रैवल ब्लॉग: पर्यटन के प्रेरक’ विषय पर लाल जगदलपुरी मंडप में परिचर्चा आयोजित
रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे और समापन दिवस पर लाल जगदलपुरी मंडप में प्रथम सत्र के रूप में “ट्रैवल ब्लॉग: पर्यटन के प्रेरक” विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस सत्र में प्रसिद्ध यात्रा पत्रकार, ब्लॉगर एवं एकल यात्री सुश्री कैनात काज़ी तथा “देसी चश्मे से लंदन डायरी” की लेखिका सुश्री शिखा वर्शनी ने अपने अनुभव साझा किए। सत्र का संचालन श्री राहुल चौधरी ने किया। अपने वक्तव्य में सुश्री कैनात काज़ी ने कहा कि हिंदी साहित्य ने उनकी यात्रा-यात्रा को आकार देने में महत्वपूर्ण…
रायपुर साहित्य महोत्सव: ‘पत्रकारिता और साहित्य’ पर पैनल चर्चा आयोजित
रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे एवं समापन दिवस पर ‘पत्रकारिता और साहित्य’ विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह सत्र लाला जगदलपुरी मंडप में आयोजित दूसरे सत्र के रूप में सम्पन्न हुआ। यह चर्चा दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय बबन प्रसाद मिश्र की स्मृति को समर्पित रही। पैनल में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार स्मिता मिश्र, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, अवधेश कुमार और गिरीश पंकज शामिल रहे, जबकि सत्र का संचालन विभाष झा ने किया। चर्चा के दौरान अपने विचार रखते हुए वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज ने कहा…
