नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को संसद द्वारा मंजूरी प्रदान किए जाने के बाद जहां कई जगह खुशियां मनाई जा रही है। वहीं कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) आज सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन 2019 के खिलाफ रिट पीटिशन दायर करेगी। ज्ञात हो कि गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता चिदंबरम और कपिल सिब्बल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों वकील डरा रहे थे कि बिल अदालत में…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
असम समेत पूर्वोत्तर को PM मोदी ने ट्वीट कर किया आश्वस्त, आपकी संस्कृति और पहचान को रखेंगे संरक्षित
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB)के खिलाफ पूर्वोत्तर असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बड़ी संख्या में लोग बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों जारी के बीच PM नरेंद्र मोदी ने असम के लोगों को आश्वस्त किया है कि इनके पहचान को और बढ़ाया जाएगा। PM मोदी ने ट्वीट किया कि मैं असम के अपने भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के पारित होने के बाद उन्हें चिंता करने की कोई बात नहीं है। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं-कोई भी…
इसरो ने लॉन्च किया रीसैट-2BR1 सैटेलाइट, सीमा सुरक्षा मिशन में मिलेगी मदद, भारत ने कुल 319 विदेशी उपग्रह किए प्रक्षेपित
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इसरो ने चंद्रयान के बाद आज फिर सफल प्रयास किया हैं। ISRO ने 11 दिसंबर 2019 को दोपहर 3.25 बजे राडार इमेजिंग सैटेलाइट रीसैट-2बीआर1 (RiSAT-2BR1) को लॉंच किया। इसरो की तरफ से राडार इमेजिंग सैटेलाइट रीसैट-2बीआर1 की सफल लॉन्चिंग की गई। राडार इमेजिंग सैटेलाइट रीसैट-2बीआर1 की सफल लॉन्चिंग ने देश की सुरक्षा को और मजबूत किया हैं। इस सफल लॉन्चिंग के बाद देश की सीमा सुरक्षा पर नजर सरखना और आसान होने वाला हैं। इस सैटेलाइट की खास बात ये है कि अपना काम…
मोदी सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, नागरिकता संशोधन विधेयक राज्यसभा में भी पास, पक्ष में 125 और विपक्ष में पड़े 105 वोट
नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) विधेयक (CAB) को संसद की मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 125 वोट और विरोध में 105 वोट पड़े। लोकसभा में यह विधेयक पहले ही पास हो चुका है। राज्यसभा ने नागरिकता संशोधन विधेयक को प्रवर समिति में भेजे जाने के माकपा सदस्य के के रागेश के प्रस्ताव को मतविभाजन के बाद 99 के मुकाबले 124 मतों से खारिज किया। सभी राज्यों में यह बिल लागू होगा। A landmark day for India and our nation’s ethos of compassion and brotherhood! Glad that…
नागरिकता विधेयक का समर्थन करना भारत की बुनियाद को नष्ट करने का प्रयास होगा: राहुल
नई दिल्ली। गत रात्रि लोकसभा में पारित नागरिकता संशोधन विधेयक के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि यह विधेयक संविधान पर हमला है और इसका समर्थन करना भारत की बुनियाद को नष्ट करने का प्रयास होगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक संविधान पर हमला है। जो कोई भी इसका समर्थन करता है वो हमारे देश की बुनियाद पर हमला और इसे नष्ट करने का प्रयास कर रहा है। The #CAB is an attack on the Indian constitution. Anyone who supports…
नागरिकता संशोधन विधेयक पर USCIRF के बयान की विदेश मंत्रालय ने की निंदा, कहा- यह उसका अधिकार क्षेत्र नहीं
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक पर अमेरिकी संघीय आयोग की आलोचनात्मक टिप्पणी को सही नहीं बताते हुए भारत ने मंगलवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी संस्था ने उस विषय पर अपने पूर्वाग्रह से निर्देशित होने का रास्ता चुना जिस पर उसका कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिये अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने सोमवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि प्रवासियों के लिये नागरिकता सुनिश्चित करने वाला नागरिकता (संशोधन) विधेयक खास तौर पर मुसलमानों को इससे बाहर रखता है और धर्म के आधार पर…
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार, चिंताजनक और शर्मनाक अब वक्त आगया लड़कों को चेताया जाए : वेकैंया नायडू
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ हाल में होने वाले अत्याचारों को ‘चिंताजनक’ और ‘शर्मनाक’ बताते हुए सोमवार को कहा कि समस्या से निपटने के लिए सिर्फ विधेयक ले आना काफी नहीं है, सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत है। श्री नायडू ने कहा कि लड़कियां जब बाहर जाती हैं तो आमतौर पर उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा जाता है लेकिन वक्त आ गया है कि लड़कों को चेताया जाए। फिक्की की ओर से यहां आयोजित एक सम्मेलन…
भारतीय नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को लेकर पाकिस्तान को लगी मिर्ची! बयान जारी कर जताया एतराज
इस्लामाबाद। सोमवार देर रात लोकसभा में 7 घंटे की गहमा-गहमी के बाद 80 के मुकाबले 311 मतों से नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को मंजूरी दे दी गई। इसमेंं पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से शरणार्थी के तौर पर 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए उन गैर-मुसलमानों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है जिन्हें धार्मिक उत्पीडऩ का सामना करना पड़ा हो। उन्हें अवैध प्रवासी नहीं माना जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने विधेयक पेश करते हुए यह साफ किया था कि PM नरेंद्र मोदी की सरकार में किसी भी धर्म…
गरमा-गरम बहस के बाद देर रात 12 बजे लोकसभा से नागरिक संशोधन बिल पास- पक्ष में पड़े 311 वोट
नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार देर रात 12 बजे लोकसभा में पारित हो गया दिन भर चली गहमा-गहमी आरोप-प्रत्यारोप के बीच 12 घंटे चली बहस के बाद हुए मतदान में विधेयक के पक्ष में 311 जबकि विरोध में 80 वोट पड़े। अब यह विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुस्लिमों का इस बिल से कोई वास्ता नहीं है। यह विधेयक कहीं से भी असंवैधानिक नहीं है और अनुच्छेद-14 का उल्लंघन नहीं करता। यह केवल…
प्लेटिनम जुबली जैसे अवसर मील के पत्थर हुआ करते हैं इस पड़ाव में ठहर के हम पीछे मुड़कर देखे और आगे सुधारों पर ध्यान दे : राष्ट्रपति कोविंद
भुवनेश्वर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज रविवार को कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों को समाज के वंचित तबकों के सशक्तीकरण के प्रति संवेदनशील होना चाहिए, उत्कल विश्वविद्यालय ओडिशा का सबसे पुराना विश्वविद्यालय और भारत का 17 वाँ सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। राजधानी भुवनेश्वर में स्थित यह विश्वविद्यालय ओडिशा का प्रमुख शैक्षिक केंद्र है। उत्कल विश्वविद्यालय की प्लेटिनम जुबली के समापन समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालय कोई ‘आइवरी टॉवर’ नहीं होते बल्कि यह विचारों के महान केंद्र होते हैं। यह समाज का हिस्सा होते हैं, इसलिए इन्हें सामाजिक बदलाव…
