नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को होली के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए उन बाधाओं को खत्म करने का आह्वान किया, जो जो लोगों को बांटती हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।’’ Wishing everyone a #HappyHoli!…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
इटली में काेरोना वायरस का कहर जारी, एक दिन में हुई 133 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 366
रोम। इटली में कोरोना वायरस से एक दिन में 133 लोगों की मौत हो गई है। इसस अब इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 366 तक पहुंच गई। इसके साथ ही इटली ने कोरोना वायरस से मौत के मामले में दुनिया में दूसरा स्थान दर्ज करा लिया है। सबसे ज्यादा मौत चीन में हुई हैं। इटली के बाद दक्षिण कोरिया का नाम तीसरे नम्बर पर आता है। इटली की नागरिक सुरक्षा ने बताया कि हार्डबोन लोम्बार्डी क्षेत्र में अधिकांश मौतें सामने आई हैं, जहां संख्या लगभग 3…
केरल और जम्मू-कश्मीर में आए Corona के पॉजिटिव केस, भारत में मरीजों की संख्या बढाकर हुई 40
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के 2 मामले सामने आए हैं। इटली की यात्रा कर केरल लौटे 3 वर्षीय बच्चे का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के करगिल में ईरान से लौटे एक शख्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आपको बता दें कि रविवार को एक परिवार के पांच लोगों में कोरोना का टेस्ट पॉजिटीव पाया गया था। देश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 41…
काेरोनावायरस एडवाइजरी और खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 मार्च का बांग्लादेश दौरा रद्द
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश ने शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह रद्द कर दिया है। इस समारोह में PM नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने के लिए ढाका जाने वाले थे लेकिन वे अब नहीं जाएंगे। यह शताब्दी समारोह कोरोनो वायरस (COVID-19) के कारण रद्द हो गया है। सेलिब्रेशन कॉम के अध्यक्ष कमाल अब्दुल चौधरी ने बताया कि हसीना सरकार ने जन्म शताब्दी समारोह रद्द करने का निर्णय किया है। इस बारे में चौधरी ने कहा कि COVID2019 से संबंधित सार्वजनिक स्वास्थ्य…
महिला दिवस पर सात महिलाओं ने PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स से सुनाई अपनी दास्तां, साझा किया जज्बा, जिंदगी के खास पल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा किजिंदगी में खास मुकाम हासिल करने वाली सात महिलाएं रविवार को महिला दिवस के मौके पर उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपने जीवन के सफर को साझा करेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा, “जैसा मैंने कुछ दिन पहले कहा था, मैं विदा ले रहा हूं।” उन्होंने कहा, “जिंदगी में खास मुकाम हासिल करने वाली सात महिलाएं अपनी जीवन यात्रा को मेरे सोशल मीडिया अकांउट्स के जरिए,दिन में साझा करेंगी और शायद आपसे बातचीत भी करें।” सिलसिलेवार कई ट्वीट…
CM उद्धव ठाकरे ने किया रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण के लिए किया 1 करोड़ का ऐलान
लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंनें एक प्रेस कान्फ्रेंस की। इस प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। भाजपचा अर्थ हिंदुत्व नाही, आम्ही भाजपपासून वेगळे झालो आहोत हिंदुत्वापासून नाही ! #राममंदिर pic.twitter.com/NEZahSvkjM — Uddhav Thackeray (@uddhavthackeray) March 7, 2020 मीडिया से मुखातिब होते हुए उद्धव ने कहा मैं बार- बार अयोध्या आऊंगा। हमने…
जब नम आँखों से बोली महिला ‘‘मैंने भगवान को तो नहीं देखा, लेकिन मैंने आपमें भगवान देखा है।’’ ये सुनकर भावुक हुए PM मोदी
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी शनिवार को उस समय भावुक हो गए जब उनकी सरकार की जेनेरिक दवा कार्यक्रम की एक महिला लाभार्थी ने उनसे कहा कि ‘‘मैंने आपमें भगवान देखा है।’’ देहरादून निवासी दीपा शाह को 2011 में पैरालिसिस हो गया था और वह जन औषधि दिवस के मौके पर वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये प्रधानमंत्री से संवाद कर रही थीं। दीपा शाह की आंखों से आंसू टपक गए और उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भगवान को नहीं देखा है लेकिन मैंने आपमें भगवान देखा है।’’ महिला ने जब अपनी टिप्पणी दोहरायी…
कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं सतर्कता बरतें, अफवाहों से बचें, और नमस्ते की आदत डालें, सरकार मिशन मोड में काम कर रही है : PM मोदी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने जा रहे हैं। इस मुलाकात में PM मोदी कोरोना वायरस से जुड़े जानकारी लेंगे और इस खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी लेंगे। साथ ही इस दौरान PM मोदी स्वास्थ्य मंत्रालय को जरूरी निर्देश भी दे सकते हैं। भारत की बनी Generic दवाओं की पूरी दुनिया में डिमांड है। सरकार ने हर अस्पताल के लिए Generic दवाएं लिखना जरूरी कर दिया है। ये…
भारी हंगामे से प्रभावित सदन में कामकाज पूरा करने सरकार संसद में लायेगी गिलोटिन, मोदी सरकार के नए दांव के बारे में पढ़े जानें विस्तार से
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में दिल्ली हिंसा पर गतिरोध बरकरार है। इन सब के बीच कांग्रेस के 7 सांसदों के निलंबन के बाद हंगामे की वजह से बजट सत्र के दूसरे हिस्से में कोई भी कामकाज नहीं हो पाया है। जबकि दोनों ही सदनों से विभिन्न मंत्रालयों की अनुपूरक मागों को पारित कराया जाना है। इसके तहत सरकार ने बजट सत्र में सभी मंत्रालयों की अनुदान मांगों को पारित करने के लिए ‘गिलोटिन’ का सहारा लेने का फैसला किया है। सरकार को तीन अप्रैल से पहले बजट पारित…
YesBank में फंसे भगवान जगन्नाथ जी के भी 545 करोड़, आम आदमी, भगवान दोनों चिंतिंत
पुरी। YesBank में आम आदमी के साथ-साथ ओड़िसा पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के भी पैसे फंस गए हैं। RBI के नए आदेश के बाद भक्त और पुजारी दोनों चिंतिंत हैं। यस बैंक की एक शाखा में भगवान जगन्नाथ के नाम से खुले अकाउंट में 545 करोड़ रुपए जमा हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को नकदी संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के यस बैंक पर रोक लगाते हुए उसके निदेशक मंडल को भंग कर दिया है। इसके अलावा बैंक के जमाकर्ताओं के लिए 50,000 रुपए की निकासी की…
