Yes Bank के ग्राहकों का पैसा सुरक्षित, RBI जल्द समाधान के लिए रिजोल्यूशन प्लान लाएगी सरकार: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को येस बैंक के खाताधारकों को भरोसा दिलाया कि उनका पैसा सुरक्षित है और रिजर्व बैंक येस बैंक से जुड़े मुद्दों का तेजी से समाधान करने के लिए काम कर रहा है। सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं रिजर्व बैंक के साथ लगातार संपर्क में हूं। केंद्रीय बैंक की इस मामले पर पूरी पकड़ है और उसने इसके जल्द समाधान के लिए आश्वस्त किया है। मैं भरोसा दिलाना चाहती हूं कि येस बैंक के हर जमाकर्ता का धन सुरक्षित है।’’ उन्होंने…

संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहा अख्तर खान नामक युवक गिरफ्तार, 3 जिंदा कारतूस, चाक़ू बरामद

नई दिल्ली। संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। शख्स के पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों ने उसे पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और व्यक्ति से संसद परिसर में घुसने का कारण जानना चाह रही है। शख्स का नाम अख्तर खान बताया जा रहा है। पूछताछ में उसे कहा कि प्रवेश करने से गोलियों को बाहर करना भूल गया। ज्ञात हो कि अभी संसद का बजट सत्र चल…

कोरोना वायरस के खतरे के चलते प्रधानमंत्री मोदी का बेल्जियम दौरा टला

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे के चलते PM नरेंद्र मोदी का बेल्जियम दौरा टल गया है। हालांकि भारत-यूरोपियन यूनियन सम्मेलन की नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि जहां तक ​​भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का संबंध है, जिसमें पीएम मोदी को भाग लेना था। दोनों देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुझाव दिया कि यात्रा वर्तमान में नहीं होनी चाहिए। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि शिखर सम्मेलन को पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर पुनर्निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने…

कागज फेंकने, महिला सांसदों से धक्का मुक्की करने वाले 7 कांग्रेसी सांसद नियम 374 तहत निलंबित, जानें क्या है नियम और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के कुल 52 सांसद हैं, जिनमें से 7 सदस्यों को सदन का अपमान करने और ‘घोर कदाचार’ के मामले में मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें नियम 374 (ए) के तहत निलंबित कर दिया। पीठासीन सभापति मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों द्वारा अध्यक्षीय पीठ से बलपूर्वक कागज छीने जाने और उछालने का ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण आचरण संसदीय इतिहास में संभवत: पहली बार हुआ है। जिसके बाद कांग्रेस के सात सांसदों को निलंबित करने संबंधी…

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले की समीक्षा के बाद PMO का हर जिले में चेकअप सेंटर का आदेश

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले को देखत हुए सरकार इसे लेकर कई कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिला स्तर पर जल्द सुविधा मुहैया कराएं और संदिग्ध मामलों का उपलब्ध दवा सुविधाओं के साथ इलाज करें। PM नरेन्द्र मोदी के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने सरकारी विभागों से कहा है कि वे कॉन्फ्रेंस और इंटरनेशनल मीटिंग करने से परहेज करें। यह फैसला किया गया सभी जिलों को यह आदेश दिया जाए कि…

कोरोनावायरस ने डाला रंग में भंग! देश में कहीं भी होली मिलन समारोह नहीं मनाएगी भाजपा, राष्ट्रपति भवन में भी होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कोरोनावायरस के कारण होली मिलन समारोहों से दूरी बनाने की बात कही तो अब पूरी पार्टी इस फैसले के साथ खड़ी हो गई है। शीर्ष नेताओं के सुझाव के बाद अब पार्टी की राज्य इकाइयों ने भी होली पर सार्वजनिक समारोहों से दूरी बनाने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि होली को लेकर किसी तरह का कोई समारोह पार्टी की राज्य इकाइयों के स्तर से भी नहीं आयोजित किया जाएगा।…

दिल्ली हिंसा प्रभावित इलाकों का राहुल गांधी ने किया दौरा, कहा- नफरत और हिंसा से हुआ भारत माता को नुकसान

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार को दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हुए। उनके साथ केसी वेणुगोपाल और अधीर रंजर चौधरी भी मौजूद रहे। बृजपुरी में एक स्कूल का दौरा करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह स्कूल दिल्ली का भविष्य है। घृणा और हिंसा ने इसे नष्ट कर दिया है। इस हिंसा से भारत माता को…

टिकट ब्लैक मेलर, 200 यूनिट मुफ्त बिजली के चक्कर में 10 लाख की गाड़ी और 50 का मकान न जले, यह हम नहीं कह रहे, दरअसल ट्वविटर में छिड़ी महाभारत……यंहा पढ़े किसने किससे क्या कहा।

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी हैं तो 250 से अधिक लोग घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दिल्ली हिंसा में 50 मौतों का जिम्मेवार कौन इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी खूब चल रहा है। इसी क्रम में बीजेपी के दिवंगत नेता राहुल महाजान ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा और देखते ही देखते ये निशाना सटीक जाकर बैठा और आप की आवाज माने जाने वाले संजय सिंह को…

मोदी कैबिनेट ने किये 3 बड़े फैसले, आपके जीवन पर डालेंगे सीधा प्रभाव, आसान भाषा में विस्तार से जानिए पढ़िये बारिकियां

नई दिल्ली। आज PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। कैबिनेट ने PSU बैंकों के विलय को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि बैंक विलय की समयसीमा यानी एक अप्रैल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे विलय होने वाले बैंको के मुख्य बैंकिंग कार्य बाधित नहीं होंगे। इसके अलावा कैबिनेट ने सिविल एविएशन सेक्टर में विदेशी निवेश के नियमों में भी ढील देने का भी फैसला लिया है…

HRD मंत्रालय ने कोरोना वायरस से वचाव एंव छात्रों में जागरूकता लाने राज्यों और CBSE को दिया निर्देश

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्रालय ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को निर्देश दिया कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ जरूरी एहतियाती कदमों को लेकर छात्रों में जागरूकता फैलाएं। HRD सचिव अमित खरे ने एक पत्र में कहा कि ‘‘जागरूक छात्र अपने परिवार, समुदाय के लिए तथा इससे भी आगे परिवर्तन के वाहक हो सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन आम जनता में जागरूकता फैलाना नए कोरोना…