कोरोना वायरस से सुप्रीम कोर्ट भी सतर्क, फिलहाल सिर्फ अर्जेंट मामलों की होगी सुनवाई, 8 राज्यों ने एतियातन 22 मार्च तक स्कूल-कॉलेज किये बंद

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को महामारी घोषित करते ही उसकी भयावहता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट भी सतर्क हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार से अब केवल अर्जेंट मामलों की ही सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की अधिसूचना के अनुसार, कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी कोविड- 19 के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय का कामकाज सिर्फ अर्जेंट मामलों तक सीमित रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की अधिसूचना में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मुकदमे से संबंधित अधिवक्ताओं के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को न्यायालय कक्ष में प्रवेश की अनुमति…

भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 81 पहुंची, तीन प्रदेशों ने की महामारी घोषित, 31 मार्च तक स्कुल-कॉलेज बंद, कई कार्यक्रम रद्द

नई दिल्ली। देश में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 81 तक पहुंच गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री अग्रवाल ने बताया कि अभी तक सामने आए 81 मामलों में 64 भारतीय, 16 इटली और एक कनाडा का नागरिक है। उन्होंने कहा कि यह हेल्थ इमरजेंसी नहीं है। होम मिनिस्ट्री के ज्वाइंट सेक्रेटरी अनिल मलिक ने बताया कि भारत-बांग्लादेश यात्री बस/ ट्रेन सेवा 15 अप्रैल तक निलंबित रहेंगी। भारत-नेपाल सीमा के साथ-साथ 4 चौकियां चालू रहेंगी। भूटान और नेपाल के नागरिकों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश जारी…

कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट- केंद्रीय मंत्री विदेश नहीं जाएंगे, आप भी करें परहेज

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर दो ट्वीट किए है। पहले ट्वीट में PM मोदी ने कहा है कि COVID ​​-19 (कोरोना वायरस) की स्थिति को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। सभी मंत्रालयों और राज्यों में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। ये चरण व्यापक हैं, जिसमें वीजा के निलंबन से लेकर स्वास्थ्य सेवा की क्षमता बढ़ाना शामिल है। दूसरे ट्वीट में PM मोदी ने कहा है कि दशहत को कहे ना, बचाव को हां। केंद्र सरकार का कोई…

राज्यसभा में दिल्ली दंगा पर बोले अमित शाह, 1922 चेहरों और व्यक्तियों की पहचान हुई है, दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि दिल्ली हिंसा के सिलसिले में किसी भी व्यक्ति के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जाएगा और दंगा करने वाला व्यक्ति किसी भी धर्म या पार्टी का होगा, उसको नहीं छोड़ा जाएगा। शाह ने उच्च सदन में दिल्ली के कुछ भागों में हाल की कानून और व्यवस्था की स्थिति पर हुयी चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार दंगों से जुड़े मामलों की वैज्ञानिक, प्रामाणिक तरीके से जांच कर रही है। मामलों की तेजी से…

कोरोना को लेकर इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की PM मोदी से बात, 2.86 अरब डॉलर के पैकेज की कि घोषणा

यरूशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते वैश्विक आर्थिक गतिविधियों और जरूरी सामानों की आपूर्ति को हुए नुकसान के बीच कहा कि उनका देश आपूर्ति को लेकर कई देशों पर निर्भर है और उन्होंने भारत के अपने समकक्ष नरेन्द्र मोदी से बात की है। गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर में पिछले साल दिसंबर से फैलना शुरू हुआ कोरोना वायरस अबतक 4,200 लोगों की जान ले चुका है और 107 देशों तथा क्षेत्रों में 1,17,330 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन…

WHO ने कोरोना वायरस को किया महामारी घोषित, भारत ने विदेश से आने वाले लोगों का किया वीजा सस्पेंड

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है। भारत ने भी कोरोना वायरस काे ध्यान में रखते हुए विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रेल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। कोरोना वायरस ने भारत को भी अपने चपेट में लेता नजर आ रहा है। क्योंकि COVID-19 से संक्रमित 60 मरीज भारत में हो गए हैं। कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय में लगातार कई राउंड बैठक की जा रही हैं। दरअसल कोरोना वायरस पर…

कोरोना वायरस के चलते राजनयिकों को छोड़ भारत ने 15 अप्रैल तक किये सभी पर्यटन वीजा रद्द

नई दिल्ली। भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण को प्रसार को रोकने के उद्देश्य से 15 अप्रैल तक सभी पर्यटन वीजा निलंबित कर दिए हैं। सरकारी बयान में इसकी जानकारी जानकारी दी गयी है। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह निलंबन 13 मार्च को रात जीएमटी 12 बजे से प्रभावी होगा। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक में यह फैसला लिया गया। Update on COVID-19: Revised Travel Advisory @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/Gdfiz8etIU — India in USA (@IndianEmbassyUS) March 3, 2020 बयान में कहा गया है,…

अकाउंट बंद करने से बच जाओगे क्या, हम ढूंढ कर निकाल लेगें, दिल्ली दंगे में आगजनी करने वालों की संपत्ति होगी जब्त : अमित शाह

नई दिल्ली। पिछले महीने देश की राजधानी में हुई हिंसा में करीब 50 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। काफी हंगामे के बाद बुधवार को लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर बहस हुई। इस दौरान विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। देर शाम गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जवाब दिया। शाह ने कहा कि सबसे पहले मैं इन दंगों के दौरान जिन लोगों की जान गई हैं, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके…

कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ कमल के संग हुये ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा की मौजूदगी में ली BJP की सदस्यता

भोपाल। मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि नड्डा जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहूंगा कि आपने मुझे अपने परिवार में आमंत्रित किया और एक स्थान दिया है। सिंधिया ने कहा कि मेरे लिए 2 जीवन बदलने वाली घटनाएं हुई हैं – एक, जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया और दूसरा,…

सिंधिया का कांग्रेस से इस्तीफा, 22 विधायकों के इस्तीफे से कमलनाथ सरकार पर गहराया राजनैतिक संकट, अटकलों का बाजार गर्म

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को इस्तीफा देते हुए कांग्रेस छोड़ दी और उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है। साथ ही, पार्टी के 22 विधायकों के इस्तीफे से राज्य की कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है। हालांकि, कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सिंधिया को निष्कासित किया गया है। मंगलवार सुबह जब पूरा देश होली का जश्न मना रहा था, तभी सिंधिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और…