नई दिल्ली। चीने से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना वायरस के वैश्विक असर को देखते हुए आज सार्क देशों के सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रणनीति पर चर्चा की। PM नरेन्द्र मोदी, सार्क देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिये रणनीति बनाने को लेकर वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दक्षेस क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के लगभग 150 मामले आए हैं, लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
ईरान और इटली में फंसे भारतीयों की वतन वापसी, कोरोना के कहर के बाद 400 से ज्यादा लोगों को किया एयरलिफ्ट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से प्रभावित इटली में फंसे 211 छात्रों समेत कुल 218 भारतीय स्वदेश पहुंच गए हैं। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि उनमें से सभी को 14 दिनों के लिए अलग रखा जाएगा। मुरलीधरन ने ट्वीट किया, ‘‘मिलान से 211 छात्रों समेत 218 भारतीय दिल्ली पहुंचे। सभी को 14 दिनों के लिए अलग रखा जाएगा। भारतीय जहां कहीं भी मुसीबत में हैं, भारत सरकार उन तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इटली सरकार, इटली में भारतीय दल, एयर इंडिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कराया कोरोना वायरस टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव आई
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात को कोरोना टेस्ट करवाया था। टेस्ट के नतीजे 24 घंटे से भी कम समय में सामने आए। राष्ट्रपति ट्रंप के चिकित्सक डॉ. सीन कॉनले ने कहा, ‘बीती रात, कोरोना वायरस टेस्ट के संबंध में राष्ट्रपति के साथ गहन चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने सहमति जता दी। कोरोना वायरस की रिपोर्ट आज मिली है, जो नेगेटिव है।’ The @CDCgov has published guidelines on https://t.co/p9j7kZsD7b to enable every American to respond to this epidemic and…
देश के हर राज्य में एक AIIMS बने ये मोदी सरकार का लक्ष्य: श्री शाह, कहा- छात्र दूरस्थ इलाकों में लोगों की सेवा करें
ऋषिकेश। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के छात्रों से कहा कि वे अपने पेशे को लोगों की सेवा करने के माध्यम के रूप में देखें खासकर दूर-दराज के इलाकों में जहां स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत जहां प्रत्येक गरीब परिवार को सालाना पांच लाख रुपये का कवरेज मिलता है या जन औषधि केंद्र जहां लोगों को सस्ती दवाएं या मेडिकल उपकरण मिलते हैं, ये सब समाज के सभी वर्गों को…
भारत सरकार ने कोरोनावायरस COVID-19 को किया राष्ट्रीय आपदा घोषित, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये का मुआवजा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने COVID-19 को आपदा घोषित किया है और कोरोना वायरस से मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से COVID19 को एक आपदा के रूप में माना है। ज्ञात हो कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 84 हो गई है। सूत्रों के मुताबिक,…
कोराना वायरस के कहर को देखते हुए, अमेरिका और स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कोराना वायरस के संकट को देखते हुए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। अमेरिकी सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत 50 अरब अमेरिकी डॉलर का संघीय कोष भी जारी किया है। देर रात स्पेन ने भी राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात एक बजे एक प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। अमेरिका में दोनों दलों की ओर से आलोचना झेल रहे ट्रंप प्रशासन ने…
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री मोदी को मिला SAARC के सभी देशों का साथ, पाकिस्तान रहा अलग थलग
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने आज (शुक्रवार को) कोरोना वायरस से निपटने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के सदस्य देशों को सुझाव दिया था, जिसका पाकिस्तान छोड़ बाकी सभी देशों ने स्वागत किया है। PM मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक मजबूत और संयुक्त रणनीति बनानी चाहिए। अपने देश की जनता को स्वस्थ रखने के लिए हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर दुनिया को एक संदेश दे सकते हैं। Thank you for the great initiative Shri @narendramodi…
योगी सरकार का बड़ा फैसला, दंगाइयों से वसूली के लिए पास किया अध्यादेश, UP रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एण्ड प्राइवेट प्रापर्टी अध्यादेश—2020
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दंगों के आरोपियों के होर्डिंग लगवाकर विवादों में घिरी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमण्डल ने शुक्रवार को जुलूसों, विरोध प्रदर्शन कार्यक्रमों आदि में निजी तथा सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एण्ड प्राइवेट प्रापर्टी अध्यादेश—2020 को मंजूरी दे दी। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमण्डल ने उत्तर प्रदेश रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एण्ड प्राइवेट प्रापर्टी अध्यादेश- 2020 पारित किया। उन्होंने कहा…
MP राज्यसभा चुनाव: BJP- कांग्रेस के बीच दिलचस्प लड़ाई, तीन सीटों पर छह उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
भोपाल। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तारीख तक पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) सहित कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया किया। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।’’ उन्होंने कहा कि उनमें तीन उम्मीदवारों ने भाजपा के टिकट पर और दो उम्मीदवारों ने कांग्रेस की…
कोरोना वायरस से सुप्रीम कोर्ट भी सतर्क, फिलहाल सिर्फ अर्जेंट मामलों की होगी सुनवाई, 8 राज्यों ने एतियातन 22 मार्च तक स्कूल-कॉलेज किये बंद
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को महामारी घोषित करते ही उसकी भयावहता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट भी सतर्क हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार से अब केवल अर्जेंट मामलों की ही सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की अधिसूचना के अनुसार, कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी कोविड- 19 के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय का कामकाज सिर्फ अर्जेंट मामलों तक सीमित रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की अधिसूचना में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मुकदमे से संबंधित अधिवक्ताओं के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को न्यायालय कक्ष में प्रवेश की अनुमति…
