नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की थी जिसका देशवासियों ने समर्थन किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज का जनता कर्फ्यू भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें। इसको सफलता न मानें। यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है। आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
जनता कर्फ्यू के दिन शाम 5 बजे देश की जनता ने ‘कोरोना कर्मवीरों’ को सलाम करते हुए बजाई ताली,थाली शंख, किया नमन बढ़या हौसला, PM ने जताया जनता का आभार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘जनता कर्फ्यू में भागीदारी के लिये प्रोत्साहित करने वालों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इसको लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरह से योगदान देने में जुटा है, लोगों का समर्थन जोरदार है और लोगों की सतर्कता एवं सावधानी से लाखों लोगों को मदद मिल सकती है। कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया। देशवासियों का बहुत-बहुत आभार… #JantaCurfew — Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2020 PM मोदी ने…
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में लापता 17 जवानों के शव बरामद कर लिये गये हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा बल ने 17 जवानों के शवों को बरामद कर लिया है तथा उन्हें जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। जवान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए हैं। सुंदरराज ने बताया कि शनिवार को सुकमा जिले के एलमागुड़ा में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद चिंतागुफा, बुरकपाल और तिमेलवाड़ा से डीआरजी, STF और CRPF के कोबरा बटालियन के छह…
कोरोना वायरस : रेलवे ने किया बड़ा फैसला, 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक सभी यात्री ट्रेन रद्द
नई दिल्ली। 31 मार्च तक सभी रेलवे ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपनी सभी यात्री सेवाएं 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक बंद रखने की रविवार को घोषणा की। रेलवे ने कहा कि इस अवधि में केवल मालगाड़ियां चलेंगी। रेलवे ने अपनी कई ट्रेनें रद्द करके शुक्रवार को ही अपनी सेवाओं में कटौती कर दी थी, लेकिन उसने उन ट्रेनों को यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी थी जो पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर चुकी थीं। Strengthening precautions against COVID-19 Indian Railways…
जनता कर्फ्यू से पहले प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट, अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं
नई दिल्ली। जनता कर्फ्यू से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है। मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा। PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रवासियों से अपील की कि वे जहां भी हैं वहीं रहें और कोरोना वायरस के कारण अपने घरों के लिए रेलगाड़ी या बस से यात्रा नहीं करें। मोदी ने कहा कि कोरोनावायरस से…
प्रवासियों से PM मोदी की अपील- कुछ दिनों तक जहां हैं वहीं रुके रहें, अपनी और अपने परिवार की चिंता करें, जरूरत नहीं हो तो घर से बाहर नहीं निकलें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रवासियों से अपील की कि वे जहां भी हैं वहीं रहें और कोरोना वायरस के कारण अपने घरों के लिए रेलगाड़ी या बस से यात्रा नहीं करें। उन्होंने लोगों को यात्रा के प्रति चेताते हुए कहा कि वे अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं और अपने परिवार को भी खतरे में डाल रहे हैं। मोदी की ट्विटर पर यह अपील तब आई है जब इस तरह की खबरें आ रही हैं कि जिन बड़े शहरों में कोरोना वायरस फैला है वहां…
कोविड-19: कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में बंद जैसी स्थिति, WHO ने युवाओं को भी किया आगाह
रोम। कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने के मद्देनजर युवाओं के भी इससे अछूता नहीं रहने की विश्व स्वास्थ्य संगठन (कोविड-19) की चेतावनी के बीच दुनिया भर में करोड़ों लोगों के लिए सप्ताहांत की शुरुआत बंद जैसी स्थिति और अपने-अपने घरों में ही रहने के साथ हुई। WHO ने आगाह किया है कि युवा भी वायरस के संक्रमण से अछूते नहीं रहेंगे और उनके भी इस महामारी की चपेट में आने की पूरी आशंका है। इस वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया में जनजीवन को प्रभावित…
PM मोदी ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के तरीकों पर सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा
रायपुर(बीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के तरीकों पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे, जो वीडियो लिंक के जरिये हुई। बैठक शाम चार बजे शुरू हुई। सरकार में मौजूद सूत्रों ने बताया कि ‘कोविड-19’ को फैलने से रोकने के तरीकों पर चर्चा करने के अलावा, राज्यों के क्षमता निर्माण और स्थानीय स्वास्थ अधिकारियों को प्रशिक्षण जैसे मुद्दे भी चर्चा के लिये उठे होंगे। Today, via video conferencing, had…
आखिरकार 2650 दिन बाद निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को तड़के 5.30 बजे दे दी गई फांसी
नई दिल्ली। दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले के चारों दोषियों को शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई। जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने यह जानकारी दी। पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों… मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई। दक्षिण एशिया के सबसे बड़े जेल परिसर तिहाड़ जेल में…
प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संकट पर जाहिर की चिंता, संकल्प और संयम से सुझाये लड़ने के उपाय, की जनता कर्फ्यू की अपील
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा विश्व इस समय संकट के गंभीर दौर से गुजर रहा है। आम तौर पर जब कोई प्राकृतिक संकट आता है तो वो कुछ देश या राज्यों तक सीमित रहता है। लेकिन इस संकट ने पूरी मानव जाति को संकट में डाल दिया है। My address to the nation. #IndiaFightsCorona https://t.co/w3nMRwksxJ — Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2020 उन्होंने आगे कहा कि इन दो महीनों में, भारत के 130 करोड़…
