बुध 29 जुलाई, 2026

रात 9 बजे जनता कर्फ्यू खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं, कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें, यह लम्बी लड़ाई की शुरुआत है: PM मोदी

0
pmmodirashtrkenaamsandesh

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की थी जिसका देशवासियों ने समर्थन किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज का जनता कर्फ्यू भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें। इसको सफलता न मानें। यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है। आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं।

उन्होंने आगे अपील की कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें। जिन जिलों और राज्यों में Lockdown की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें। इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों