प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संकट पर जाहिर की चिंता, संकल्प और संयम से सुझाये लड़ने के उपाय, की जनता कर्फ्यू की अपील

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा विश्व इस समय संकट के गंभीर दौर से गुजर रहा है। आम तौर पर जब कोई प्राकृतिक संकट आता है तो वो कुछ देश या राज्यों तक सीमित रहता है। लेकिन इस संकट ने पूरी मानव जाति को संकट में डाल दिया है। My address to the nation. #IndiaFightsCorona https://t.co/w3nMRwksxJ — Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2020 उन्होंने आगे कहा कि इन दो महीनों में, भारत के 130 करोड़…

पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने शोर शराबे के बीच राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली, विपक्षी सांसदों ने किया वॉक आउट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने आज संसद में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली। विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के बीच भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। हालांकि, इसके बाद विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन से वॉक आउट किया। पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पत्नी के साथ राज्यसभा सासंद सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए संसद भवन पहुंचे थे। शपथ लेने से पहले रंजन गोगोई के राज्यसभा…

COVID-19 : चीन के बाद इटली पर टूटा कोरोना का सबसे ज्यादा कहर, सिर्फ एक दिन में हुईं रिकॉर्ड 475 मौतें

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तांडव मचा रखा है। चीन से फैले इस कोरोना वायरस का अब यूरोप में घातक असर दिख रहा है और मौत का आंकड़ा तेज गति से बढ़ रहा है। बुधवार को इटली में कोरोना वायरस ने कहर ढा दिया और एक दिन में करीब पांच सौ लोगों की जिंदगियां छीन ली। समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, इटली में कोरोना वायरस से एक दिन में 475 लोगों की मौत हो गई है, जो कि किसी देश में कोरोना से एक दिन में हुई…

कोविड-19 : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के साथ ही इस संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए उपायों के बारे में बताएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। PMO की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मार्च 2020 को रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह Kovid-19 से जुड़े मुद्दों और उस पर काबू पाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताएंगे।…

NPR अद्यतन (Updates) करने के दौरान कोई दस्तावेज एकत्र नहीं किया जाएगा: सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अद्यतन (Updates) करने की प्रक्रिया में कोई दस्तावेज एकत्र नहीं किया जाएगा। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। जनगणना -2021 की प्रक्रिया आरंभ करने और राष्‍ट्रीय जनसंख्‍या रजिस्‍टर को अद्यतन करने के लिए कैबिनेट की आज मंजूरी। देश की पूरी आबादी जनगणना प्रक्रिया के दायरे में आएगी जबकि एनपीआर असम को छोड़कर सारे देश में लागु किया जायगा: https://t.co/wOcxDYyfOE#CabinetDecisions #NPR #Cabinet pic.twitter.com/ftoBuaFcMW — सूचना एवं प्रसारण…

Yes Bank के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, निकासी पर लगी पाबंदी हटी, पहले की तरह मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं

नई दिल्ली। Yes Bank के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अब न तो 50 हजार से अधिक राशि की निकासी पर प्रतिबंध है और न ही कोई अन्य सेवाओं पर पाबंदी। ग्राहक को पहले की तरह सभी सुविधाएं मिलने लगी हैं। यस बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बैंक ने ग्राहकों के सहयोग के लिए धन्यवाद कहा है। कुछ समय पहले RBI ने 50 हजार से अधिक की निकासी पर बैन लगा दी थी। हालांकि सरकार लगातार कह रही थी कि घबराने की आवश्यक्ता नहीं है, जल्द…

कोरोना वायरस : ईरान से 205 भारतीय और पहुंचे, अमेरिका के सभी 50 राज्य प्रभावित, 108 लोगों की मौत, भारत में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 153 हुआ

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है। बेंगलुरु में भी 2 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 153 हो गया है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा लखनऊ में एक रेजिडेंट डॉक्टर भी संक्रमित हो गया है। संक्रमित लोगों में 25 विदेशी नागरिक शामिल है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकारें तीन स्तर पर काम को अंजाम दे रही है। अधिकतर प्रदेशों में स्कूल-कॉलेज, दफ्तर…

शिवराज ने दिग्विजय को बताया सबसे बड़ा ड्रामेबाज, बोले- त्रस्त थे कांग्रेस विधायक

सीहोर। भाजपा के राष्ट्रीप उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा ड्रामेबाज बताया। मालूम हो कि बेंगलुरु में बुधवार की सुबह उस रिजॉर्ट के पास नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जहां मध्यप्रदेश के बागी कांग्रेस विधायक ठहरे हुए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर विधायकों से मुलाकात न करने देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।…

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 3 साल पूरे, योगी ने कहा- सरकार ‘विकास, विश्वास और सुशासन’ के तीन साल पूरे करने जा रही है, PM मोदी की प्रेरणा बनी संबल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य में उनकी सरकार ‘विकास, विश्वास और सुशासन’ के तीन साल पूरे करने जा रही है और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा उनका संबल बनी रही। आदित्यनाथ ने राज्य में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर कहा कि उन्होंने कानून व्यवस्था को सुधारते हुए और पटरी से उतर चुके विकास कार्यों को बहाल करते हुये सुशासन के घोषित लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त की है। pic.twitter.com/EuPjfjDKbd — Rajat Chauhan (मोदी का परिवार)…

कोरोना संक्रमित को प्राइवेट मान्यता प्राप्त लेबोरेटरीज में फ्री टेस्ट करने की सुविधाएं मिलेंगी : ICMR

नई दिल्ली। अब प्राइवेट मान्यता प्राप्त लेबोरेटरीज में भी जल्द कोरोना वायरस के फ्री टेस्ट करने की सुविधाएं मिलेंगी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानि ICMR के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्राइवेट लेबोरेटरीज से कहा गया है कि वे लागत को खुद वहन करे और मरीजों को फ्री सेवा मुहैया कराएं। पहले स्टेप की स्क्रीनिंग के टेस्ट के लिए 1,500 रुपये लगता है जबकि एडिशन कंफर्मेटरी टेस्ट्स के लिए 3,000 रुपये है। सरकार नहीं चाहती है कि इसके टेस्ट्स के पैसे मरीजों से लिए जाए और वह चाहती है…