नई दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे ने बुधवार को यहां केंद्र से कहा कि वह कोविड-19 रोगियों के मुफ्त इलाज पर विचार करें और ऐसे अस्पतालों की पहचान करें, जहां कम खर्च में या मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा सके। न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय के साथ प्रधान न्यायाधीश बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें निजी अस्पतालों में कोरोनावायरस रोगियों के इलाज के लिए नियम बनाने की मांग की गई है। प्रधान न्यायाधीश ने केंद्र…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
6 फीट की सामाजिक दूरी नाकाफी, 20 फीट तक जा सकता कोरोना वायरस: रिसर्च में दावा
लॉस एंजिलिस। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक-दूसरे से छह फीट की दूरी का नियम नाकाफी है, क्योंकि यह जानलेवा वायरस छींकने या खांसने से करीब 20 फीट की दूरी तक जा सकता है। वैज्ञानिकों ने विभिन्न वातावरण की स्थितियों में खांसने, छींकने और सांस छोड़ने के दौरान निकलने वाली संक्रामक बूंदों के प्रसार का मॉडल तैयार किया है और पाया कि कोरोना वायरस सर्दी और नमी वाले मौसम में तीन गुना तक फैल सकता है। इन…
रविशंकर की चीन को चेतावनी, कहा- मोदी के भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता
नई दिल्ली। सीमा पर लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है। रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को दो टूक कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत है, इसे कोई आंख नहीं दिखा सकता है। सरकार और सेना के बीच चल रही उच्चस्तरीय बैठकों के बीच केंद्रीय मंत्री के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। LIVE: Press conference by Shri @rsprasad. https://t.co/v3dBrWSkej — BJP (@BJP4India) May 27, 2020 कोरोना संकट और…
कोरोना संकट के कारण रोजी-रोटी पर मड़राया खतरा, लोगों को गंवानी पड़ रही नौकरी, जून तक जा सकती है 70 लाख लोगों की नौकरी
न्यूज़ डेस्क। इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इस कोरोना वायरस संकट ने अर्थव्यवस्था पर भारी चोट पहुंचाई है। कोरोना वायरस के कारण लोगों के कारोबार चौपट हो गए है। इस स्थिति में अब लोगों की नौकरियां भी जा रही है। आने वाले दिनों में बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ सकता है। इस वायरस के ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में तबाही मचा रखी है। मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। लॉक डाउन की वजह से स्थितियां और बिगड़ गई है। नौकरी पेशा लोगों के सामने…
अगले कुछ दिन आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, रहना होगा सावधान
नई दिल्ली। मई का आखिरी सप्ताह चल रहा है । उत्तर भारत के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है, इसको देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों के लिये रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, और राजस्थान में तापमान कुछ ज्यादा ही रहने वाला है । वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक यहां गर्मी के लू के थपेड़े लोगों को झेलने होंगे ।…
भारत में 4 करोड़ प्रवासी श्रमिक हैं, अब तक 75 लाख घर लौटें हैं: गृह मंत्रालय
नई दिल्ली। केंद्र ने शनिवार को कहा कि देश भर में करीब चार करोड़ प्रवासी श्रमिक विभिन्न कार्यों में लगे हुए हैं और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से अब तक उनमें से 75 लाख लोग ट्रेनों और बसों से अपने घर लौट चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तवने कहा रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिये एक मई से 2,600 से अधिक श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई हैं। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछली…
कांग्रेस ने जारी किया प्रवासी श्रमिकों और राहुल गांधी की डॉक्यूमेंट्री, मायावती ने कहा- वह हमदर्दी वाला कम व नाटक ज्यादा लगता है।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवासी श्रमिकों से पिछले दिनों हुई मुलाकात पर एक डॉक्यूमेंट्री शनिवार को जारी की जिसमें गांधी ने कोरोना वायरस महामारी मुश्किल का सामना कर रहे करोड़ों परिवारों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रत्येक को 7500 रुपये देने की पैरवी की है। कांग्रेस और राहुल गांधी के विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर इस डॉक्यूमेंट्री को जारी किया गया। गांधी की आवाज में इस डॉक्यूमेंट्री में मजदूरों की मुश्किलों को बयां किया गया है। उन्होंने करीब 17 मिनट की…
रेलवे ने अबतक 2,570 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 32 लाख प्रवासी कामगारों को पहुंचाया उनके गृह राज्य : रेलवे बोर्ड चेयरमैन
नई दिल्ली। रेलवे ने 1 मई से अब तक 2,570 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 32 लाख प्रवासी कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाया है। आधिकारिक आंकडों में यह जानकारी दी गई। श्रमिक विशेष ट्रेनें मुख्यत: राज्यों के अनुरोध पर चलाई जा रही हैं जो लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों तक भेजना चाहते हैं। रेलवे इन ट्रेनों को चलाने के कुल व्यय का 85 फीसद व्यय खुद वहन कर रही है शेष राशि राज्य दे रहे हैं। कुल 2,570 ट्रेनों में से 505 रेलगाड़ियां अपने गंतव्य…
अपने घायल पिता को 1200 KM साइकिल पर बैठा कर लाने वाली ज्योति कुमारी के साहस को इवांका ट्रंप ने सराहा
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने बिहार की 15 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी की हिम्मत को सराहा है। ज्योति ने लॉकडाउन में हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा तक बीमार पिता को साइकिल पर बैठाकर 1200 किलोमीटर का सफर तय किया था। मामला सामने आने के बाद साइकलिंग फेडरेशन ने उसे ट्रायल के लिए बुलावा भेजा है। इवांका ने HT मीडिया समूह की वेबसाइट लाइव मिंट पर ज्योति के बारे में खबर पढ़ी, तो वे इसे शेयर करने से अपने आप को…
कोविड-19: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन WHO 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को 34-सदस्यीय WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हर्षवर्धन कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हर्षवर्धन ने जापान के हिरोकी नकातानी का स्थान लिया है। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद अपनी टिप्पणी में हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि…
