कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पश्चिम बंगाल में अम्फन तूफान ने भारी तबाही मचाई है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने PM मोदी से राज्य का दौरा करने का आग्रह किया था। इसी के बाद PM मोदी शुक्रवार को सुबह कोलकाता पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ और CM ममता बनर्जी के साथ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित इलाकों के ज्यादातर स्थान पानी से घिरे नजर आ रहे थे। Speaking on the situation…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
चक्रवात अम्फान से बंगाल में मचाई भारी तबाही 72 लोगों की मौत, PM मोदी ने चक्रवात प्रभावित बंगाल को मदद का दिया आश्वासन
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चक्रवात अम्फान के कारण राज्य में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी से प्रभावित जिलों का दौरा करने और तबाह हो गए इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता देने का आग्रह किया। ममता ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए दो से ढाई लाख रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, अब तक हमें मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य में चक्रवात अम्फान के कारण 72 लोगों…
PM केयर्स फंड पर ट्वीट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में FIR
बेंगलुरु। PM केयर्स फंड कांग्रेस पार्टी के एक ट्वीट को लेकर कर्नाटक के शिवमोगा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाएफ FIR दर्ज कराई गई है। कांग्रेस पार्टी को ओर से यह ट्वीट 11 मई को किया गया था। FIR में सोनिया गांधी को सोशल मीडिया अकाउंट की संचालक बताया गया है। शिकायत प्रवीण केवी नाम के शख्स ने दर्ज कराई है। वह बीजेपी कार्यकर्ता और वकील हैं। अभी यह साफ नहीं है कि किस ट्वीट को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई गई है। 11 मई को कांग्रेस पार्टी ने…
चक्रवात अम्फान की चपेट में बंगाल और ओडिशा, बिजली की तारें,फसलें, टेलिकॉम टावर उखाड़े, भारी तबाही, दो की मौत, 6.5 लाख लोग हटाए गए
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बुधवार को 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले विकराल चक्रवात अम्फान के कारण भारी तबाही हुयी और कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चक्रवात दोपहर में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचा। चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुयी। चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए वहीं कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान हुआ। अधिकारियों के…
CBSE 10वीं 12वीं परीक्षा को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया दिशा-निर्देश, कन्टेनमेंट जोन में नहीं होगा कोई परीक्षा केंद्र
नई दिल्ली। CBSE 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाओं के आयोजन को लकर गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूलों को परीक्षा के दौरान इन गाइडलाइंस का पालन करना होगा। गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक परीक्षा केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर एग्जाम होगा। परीक्षा केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइजर का भी बंदोबस्त होना जरूरी है। किसी भी कन्टेनमेंट जोन में परीक्षा केंद्र नहीं होगा। परीक्षा केंद्रों में मौजूद सभी छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ के अन्य कर्मियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके…
लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार की घोषणा- 25 मई से शुरू होगी घरेलू उड़ान सेवा
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के कारण देश में लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है। इस बीच सरकार देश की रुकी हुई अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने धीरे-धीरे रफ्तार देने में जुटी हुई है। लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने रेलवे के बाद अब डोमेस्टिक फ्लाइट सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की जानकारी दी है। देश के सभी हवाईअड्डों और डोमेस्टिक एयरलाइंस को 25 मई से पहले सभी तैयारी पूरी कर लेने के लिए कहा गया है। गौरतलब है…
विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ के पार, PM मोदी ने दी बधाई
न्यूज़ डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ के पार हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर खुशी जताते हुए कहा है कि यह एक बहुत बड़ी कामयाबी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि हर भारतीय को यह जानकार गर्व होगा कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ पार कर चुकी है। दो साल से भी कम वक्त में इस प्रयास से कई लोगों की जिंदगी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मैं सभी…
सुपर साइक्लोन ‘महाचक्रवात’ में बदल चुका है ‘अम्फान’, 21 साल पहले आया था ऐसा घातक तूफान : NDRF
नई दिल्ली। ‘अम्फान’ चक्रवात अब ‘महाचक्रवात’ में बदल चुका है और यह गंभीर मामला है, इससे पहले सिर्फ 1999 में ओडिशा पहुंचा चक्रवातीय तूफान घातक था। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के महानिदेशक एस.एन. प्रधान ने सोमवार (18 मई) को यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ‘अम्फान’ जब 20 मई की सुबह या दोपहर तट पर दस्तक देगा तो वह अत्यधिक प्रचंड चक्रवातीय तूफान होगा। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका “अम्फान” बंगाल की खाड़ी के…
मुस्लिम महिलाओं को हिंदुओं की दुकानों से कपड़े खरीदने से रोका, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
बेंगलुरु। कर्नाटक में हिंदुओं की दुकानों से सामान खरीदने पर मुस्लिम महिलाओं को धमकाने और बदसलूकी के मामले सामने आए हैं। दो घटनाओं में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पांच ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है। ये महिलाओं को हिंदुओं की दुकानों से कपड़े खरीदने से रोक रहे थे। घटना दावांगेरे जिले की है। दावांगेरे के SP हनुमनथरायप्पा ने कहा, ”हमने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं को एक दुकान में खरीदारी करने से रोक रहे थे। दुकान जार रहे लोगों से वह कह रहे थे…
कोविड-19: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को चेताया, लॉकडाउन 4.0 के प्रतिबंधों को घटा नहीं सकते राज्य – गृह मंत्रालय
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि राष्ट्रव्यापी बंद 4.0 के लिए जारी किए गए केंद्र के प्रतिबंधों को राज्य कम नहीं कर सकते। देशभर में सोमवार से राष्ट्रव्यापी बंद का चौथा चरण शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने कुछ पाबंदियों व विशेष शर्तों के साथ लोगों को अपने जरूरी कार्यों को निपटाने की छूट दी है। सीमित स्टाफ के साथ दफ्तर खोलने के लिए अनुमति दी गई है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में…
