2 फरवरी को डॉ. महंत आंएगे बिलासपुर

0

2 फरवरी को डॉ. महंत आंएगे बिलासपुर

बिलासपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 2 फरवरी को बिलासपुर आएंगे। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचेंगे। कार्यकर्ता भी भव्य स्वागत की तैयारी में लगे हुए है। रेलवे स्टेशन से पीसीसी के सचिव आशीष सिंह ठाकुर के निवास तक तकरीबन 30 जगहों पर डॉ.महंत का स्वागत होगा। जगह-जगह भव्य मंच बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

दो फरवरी को विधानसभाध्यक्ष डॉ.महंत संपर्कक्रांति एक्सपे्रेस से चांपा से दोपहर दो बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से वे पीसीसी के सचिव आशीष सिंह ठाकुर के निवास जाएंगे। रेलवे स्टेशन चौक से आशीष सिंह ठाकुर निवास के बीच तकरीबन 30 जगहों पर उनके स्वागत की योजना समर्थकों ने बनाई है। 30 जगहों पर विशाल मंच बनाने के साथ ही बाजे गाजे के साथ ही आतिशबाजी भी की जाएगी। डॉ.महंत को धान के साथ ही फलों व लड्डुओं से भी तौला जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.