प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर देशवासियों के नाम एक पत्र है। पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से लेकर अर्थव्यवस्था का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि देश कोरोना संकट से निकल आएगा और अर्थव्यवस्था भी उबर जाएगी। श्री मोदी ने कहा है कि हमें यह हमेशा याद रखना है कि 130 करोड़ भारतीयों का वर्तमान और भविष्य कोई आपदा या कोई विपत्ति तय नहीं कर सकती। हम अपना वर्तमान भी खुद तय करेंगे और अपना भविष्य भी। हम…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
हर रात जगत जननी देवी मां को पत्र में क्या लिखते थे प्रधानमंत्री मोदी? जून में आ रही है किताब ‘लेटर्स टू मदर’
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवा काल में रोज अपनी मां को जगत जननी देवी मां के नाम से पत्र लिखकर सोते थे। प्रधानमंत्री मोदी रोज अपनी सोच और भावनाओं को डायरी के पत्रों में उकेरते थे। उन्हें प्रतिदिन पत्र लिखने की आदत हो गई थी। वे इन पत्रों को गुजराती भाषा में लिखते थे। युवा नरेंद्र मोदी जो डायरी लिखते थे, हर 6-8 महीनों में उन पन्नों को जला देते थे। एक दिन एक प्रचारक ने उन्हें ऐसा करते हुए देखा और उन्हें ऐसा करने से मना किया, बाद…
कोरोना काल में #GDP में बड़ी गिरावट, चौथी तिमाही में घटकर 3.1 फ़ीसदी रही विकास दर
नई दिल्ली। GDP वृद्धि दर मार्च तिमाही में 3.1 फीसदी तक गिर गई। सांख्यिकी विभाग की ओर से जारी डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 20 में जीडीपी वृद्धि दर महज 4.2 पर्सेंट रही, जबकि पिछले साल यह दर 6.1 पर्सेंट रही थी। मौजूदा सीरीज में यह पिछले 8 साल में सबसे खराब प्रदर्शन है। सरकार ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के डेटा में सुधार करते हुए कहा है कि पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था 5.2 पर्सेंट, दूसरी तिमाही में 4.4 पर्सेंट और तीसरी तिमाही में 4.1 फीसदी से…
कैलाश विजयवर्गीय ने संविधान के अनुक्षेद 30 पर उठाए सवाल, आर्टिकल 30 हटाने के लिए देश भर में मुहिम… देखिए किस प्रकार आर्टिकल 30 हिन्दुओं के साथ करता है भेदभाव
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भारतीय संविधान के अनुक्षेद 30 (आर्टिकल 30) पर सवाल उठाए है। कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर हेडिंल से आर्टिकल 30 हटाओ हैसटैग किया है। उन्होनें अपने ट्विट में लिखा है कि- देश में संवैधानिक समानता के अधिकार को ‘आर्टिकल 30’ सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचा रहा है। ये अल्पसंख्यकों को धार्मिक प्रचार और धर्म शिक्षा की इजाजत देता है, जो दूसरे धर्मों को नहीं मिलती। जब हमारा देश धर्मनिरपेक्षता का पक्षधर है, तो ‘आर्टिकल 30’ की क्या जरुरत!#आर्टिकल_30_हटाओ देश…
कोरोना वायरस चीन के द्वारा पूरे विश्व को दिया गया एक बहुत ‘बैड गिफ्ट’ है। यह ठीक नहीं है। : राष्ट्रपति ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एकबार कोरोना महामारी को लेकर चीन पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस चीन के द्वारा पूरे विश्व को दिया गया एक बहुत ‘बैड गिफ्ट’ है। यह ठीक नहीं है। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब प्रेसिडेंट ट्रंप ने चीन पर निशाना साधा है। इससे पहले भी उन्होंने कोरोना को चाइनीज वायरस करार दिया था। इसके लिए उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पर भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। कल ही अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
प्रवासी मजदूरों से नहीं लिया जाएगा बस और रेल का किराया, रेलवे करायेगी भोजन मुहैया : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पलायन कर रहे प्रवसी मजदूरों की दुर्दशा का स्वत: संज्ञान लिए गए मामले में उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार (28 मई) को निर्देश दिया कि इन श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए उनसे ट्रेन या बसों का किराया नहीं लिया जाए और इसका खर्च राज्य वहन करे। यात्रा के दौरान इन प्रवासी कामगारों को स्टेशनों पर राज्य और रास्ते में रेलवे को भोजन उपलब्ध कराना होगा। शीर्ष अदालत ने अपने अंतरिम निर्देश में कहा कि ट्रेन या बसों में चढ़ने से लेकर घर…
भारत की जबरदस्त कूटनीति का असर, चीन ने अलापा शांति का राग, नेपाल भी विवादित नक्शे पर हटा पीछे
नई दिल्ली। हाल ही में भारत ने जबरदस्त कूटनीति का नमूना पेश करते हुए सीमा विवाद के मुद्दे पर चीन और नेपाल को एकसाथ कदम पीछे खींचने पर मजबूर कर दिया। लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच चीन ने जहां अचानक शांति का राग अलापना शुरू कर दिया है, तो नेपाल ने भी नक्शा विवाद मामले में विधेयक वापस ले लिया है। इससे विवादित नक्शे से जुड़ा विधेयक नेपाली संसद में पास नहीं हो पाया। लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच चीन ने अब शांति का…
अहम निर्णय : CBSE का बड़ा फैसला, जो छात्र जहां है, वहीं से देगा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
नई दिल्ली| दसवीं और बारहवीं कक्षा के जो छात्र फिलहाल जहां हैं, वह वहीं से अपनी शेष रह गई बोर्ड परीक्षाएं दे सकेंगे। CBSE नए सिरे से इन छात्रों के लिए इनके नजदीकी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के सेंटर बनाएगा। बुधवार शाम CBSE में यह अहम निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “बहुत से छात्र छात्रावासों में रह रहे थे और लॉक डाउन घोषित होने के बाद छात्रावास खाली करके अपने घर चले गए हैं। कोई छात्र केरल, कोई तमिलनाडु और कई…
पाकिस्तान फिर एक बार परास्त, UE में भारत को नीचा दिखाने की थी कोशिश
इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र में इस्लामोफोबिया के मुद्दे पर इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के राजनयिकों के एक अनौपचारिक समूह के गठन की कोशिश में पाकिस्तान नाकाम साबित हुआ है। उसने भारत के खिलाफ बयान देकर अपनी कोशिश को सफल करना चाहा लेकिन उसकी इस कोशिश में संयुक्त अरब अमीरात (UE) और मालदीव ने मिलकर पलीता लगा दिया। ‘डॉन’ ने एक वरिष्ठ राजनयिक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सूत्र की माने तो संयुक्त राष्ट्र में OIC देशों के राजनयिकों की एक वर्चुअल बैठक में संयुक्त राष्ट्र…
भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव पर ट्रंप की पेशकश, कहा- हम मध्यस्थता के लिए तैयार हैं
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह भारत और चीन की सेनाओं के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी गतिरोध के दौरान दोनों देशों के बीच जोर पकड़ते सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए ‘तैयार, इच्छुक और सक्षम’ है। ट्रंप ने पहले भारत और पाकिस्तान के बीच भी मध्यस्थता की पेशकश की थी, लेकिन नई दिल्ली ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। भारत का कहना है कि द्विपक्षीय संबंधों में तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। ट्रंप ने आज सुबह ट्वीट…
