नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और राजस्थान के राज्य सभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण इसे टाला गया था। ज्ञात हो कि इन सभी सीटों के पिछली बार चुने गए प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। कोरोना संकट के चलते निर्वाचन आयोग ने गत तीन अप्रैल को आदेश जारी कर…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
फाइल शेयरिंग चीनी वेबसाइट WeTransfer भारत में बैन, जानें क्यों किया बैन क्या है दूसरे ऑप्शन
नई दिल्ली। सुरक्षा कारणों से कंप्यूटर फाइल शेयरिंग वेबसाइट वीट्रांसफर (WeTransfer) पर देश में प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। दरअसल, सरकार ने कुछ ही दिन पहले इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (IASP) को सुरक्षा कारणों से कंप्यूटर फाइल शेयरिंग वेबसाइट वीट्रांसफर पर रोक लगाने के लिए कहा था। यह आदेश दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर दिया गया था। दूरसंचार विभाग ने 18 मई को जारी आदेश में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को नीदरलैंड की वेबसाइट वीट्रांसफर पर दो डाउनलोड लिंक को और पूरी वेबसाइट ‘वीट्रांस्फर डॉट…
प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी एक नई किताब ‘नरेन्द्र मोदी-हारबिंजर ऑफ प्रॉस्पैरिटी एंड अपोस्टल ऑफ वर्ल्ड पीस’ का विमोचन
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर लिखी एक नई किताब ‘नरेन्द्र मोदी-हारबिंजर ऑफ प्रॉस्पैरिटी एंड अपोस्टल ऑफ वर्ल्ड पीस’ का विमोचन हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी इस बायोग्राफी के लेखक हैं लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय कॉउंसिल ऑफ जूरिस्ट के अध्यक्ष डॉ आदीश सी अग्रवाल और अमेरिकी लेखिका एलिजाबेथ होरान।किताब में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन की दुर्लभ तस्वीरों से लेकर ऐसी घटनाओं तक का जिक्र है, जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। पुस्तक में चाय बेचने वाले लड़के से लेकर दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने तक की नरेन्द्र…
आत्म निर्भर पैकेज पर कैबिनेट की मुहर, PM स्वनिधि स्कीम के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा 10 हजार का लोन, तो किसानों को मिलेगा बेहतर दाम
नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, नितिन गडकरी और नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिसका किसानों, MSMEs और रेहड़ी पटरी वालों पर एक परिवर्तनकारी असर देखने को मिलेगा। इस दौरान जावड़ेकर ने MSMEs को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में MSMEs को पर्याप्त…
हिंसक प्रदर्शनों के बाद बंकर में ले जाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, दो शहरों में लगाया गया आपातकाल
वाशिंगटन। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड नामक अश्वेत शख्स की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद देशभर के कई हिस्सों में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार रात को प्रदर्शनकारियों ने वॉशिंगटन DC स्थित व्हाइट हाउस के बाहर विरोध दर्ज कराया। इन प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए बंकर में जाया गया था। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, व्हाइट हाउस में बने अंडरग्राउंड बंकर में डोनाल्ड ट्रंप तकरीबन एक घंटे से कुछ कम समय तक रहे। इसके बाद उन्हें वापस ऊपर लाया गया।…
जासूसी मामले में भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को किया तलब
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग से दो अधिकारियों को निष्कासित किए जाने के भारत के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताने के लिए वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को सोमवार को तलब किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राजनयिक को “कड़ी आपत्ति” जताने के लिए तलब किया गया है और यह बताने के लिए कि नई दिल्ली में पाक उच्चायोग के दो अधिकारियों को निषिद्ध घोषित करने की पाकिस्तान निंदा करता है तथा उनके खिलाफ लगाए गए सभी “निराधार” आरोपों को खारिज करता…
ऑस्ट्रेलियाई PM स्कॉट मॉरिसन ने दी ‘स्कॉमोसा’ की दावत, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कोरोना को हराने के बाद साथ लेंगे समोसे का आनंद
न्यूज़ डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते में गर्मजोशी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बढ़ते सम्मान का पता उस तस्वीर से चलता है, जिसे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रविवार को ट्विटर पर पोस्ट किया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने समोसा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ इसे साझा करना चाहेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इस दावत को स्वीकार करने में देरी नहीं की। Connected by the Indian Ocean, united by the Indian Samosa! Looks delicious, PM @ScottMorrisonMP!…
डोनाल्ड ट्रम्प ने टाला G-7 सम्मेलन, भारत समेत अन्य देशों को करना चाहते हैं शामिल
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने G-7 को ‘‘पुराना’’ बताते हुए जून में व्हाइट हाउस में होने वाले इसके शिखर सम्मेलन को शनिवार को टालते की घोषणा की और विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के इस समूह में भारत और कुछ अन्य देशों को शामिल करने की मांग की। ट्रम्प ने फ्लोरिडा से वाशिंगटन डीसी जाते हुए एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों को बताया कि वह ‘‘इसे सितंबर तक स्थगित कर रहे हैं’’ और इसमें रूस, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत को शामिल किए जाने की योजना…
मन की बात : कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई अभी बाकी है, इसलिए सभी सावधानियों का पालन करते रहना है
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को बताया कि कोरोना संकट के समय दुनिया के बड़े नेताओं को ऐसा लगता है कि कोरोना से जंग में आयुर्वेद अहम रोल अदा कर सकता है। लॉकडाउन खत्म होने पर मिल रही छूट (Unlock 1.0) पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फिलहाल सावधानियों को बरतना न छोड़ें क्योंकि कोरोना कहीं नहीं गया है। आइए विस्तार से जानते हैं अपने दूसरे कार्यकाल के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 12वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या…
अमेरिका ने WHO की पहले फंडिंग रोकी, फिर तोड़ा नाता, जानें कैसे होती है WHO की फंडिंग, कौन-कौन देश देता है कितना पैसा?
वाशिंगटन। कोरोना के खिलाफ जंग में देशवासियों की एकजुटता को लेकर PM मोदी लगातार उसे सराह रहे हैं तो सुपर पावर अमेरिका कोरोना वायरस रोकने में नाकामी पर विश्व स्वास्थ्य संगठन पर अपना गुस्सा निकाल रहा है। कोरोना से अपने एक लाख से ज्यागा नागरिकों को खो चुके अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपना नाता तोड़ लिया है। WHO की फंडिग रोकने के बाद अब अमेरिका ने संगठन के चीन के कब्जे में होने के आरोप लगाते हुए अपने संबंध भी तोड़ लिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ…
