नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज के तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने वाले 2200 विदेशी सदस्यों को काली सूची में डाल दिया है और उन पर अगले दस वर्षों के लिए भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार (4 जून) को यह जानकारी दी। इससे पहले 2 अप्रैल को सरकार ने वीजा शर्तों का उल्लंघन कर तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होने के कारण 960 विदेशियों के नाम ब्लैकलिस्ट किए थे। गृह मंत्रालय…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
कड़वाहट बढ़ी, 16 जून से चाइनीज विमानों को देश में नहीं घुसने देगा अमेरिका, जानिए वजह
वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच चीन और अमेरिका के बीच रिश्तों में कड़वाहट लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिकी विमान कंपनी को इजाजत नहीं दिए जाने का जवाब देते हुए ट्रंप प्रशासन ने चीनी विमानों के भी अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है। इससे दोनों देशों में ट्रेड और ट्रैवल को लेकर तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका के परिवहन विभाग ने बुधवार को अमेरिका ने 16 जून से चार चाइनीज एयरलाइन्स पर रोक लगाने का फैसला किया है। इन कंपनियों के विमान…
भारत का खुला ऐलान गिलगित-बाल्तिस्तान POK खाली करो पाकिस्तान
नई दिल्ली। भारत ने गिलगित बाल्तिस्तान क्षेत्र में अमूल्य भारतीय बौद्ध धरोहरों की तोड़फोड़ और ध्वस्त किए जाने पर बुधवार को गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि प्राचीन सभ्यता से जुड़ी और सांस्कृतिक धरोहरों का ऐसा निरादर अत्यंत निंदनीय है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी गतिविधियों का प्रदर्शन और प्राचीन सभ्यता से जुड़ी और सांस्कृतिक धरोहरों का ऐसा निरादर अत्यंत निंदनीय है। प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान के अवैध और बलपूर्वक कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र में स्थित अमूल्य भारतीय बौद्ध धरोहरों की तोड़फोड़,…
मोदी कैबिनेट ने लिये कई ऐतिहासिक फैसले,पूरी हुई बरसों पुरानी मांग, एशेंसियल कमोडिटी एक्ट को मंजूरी, वन नेशन-वन मार्केट का एलान
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता आज बुधवार, 3 जून को कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले किए गए जो देश के किसानों की मदद करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने में भी काफी मददगार साबित होंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे से कई कृषि उत्पादों को बाहर करने की घोषणा को कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में किसानों के लिए तीन बड़े निर्णय हुए…
चीन के साथ तनाव के बीच ट्रंप का मोदी को कॉल, दिया भारत को G-7 में शामिल होने का न्योता, भारत ने प्रस्ताव स्वीकारा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मंगलवार को टेलीफोन पर हुई बातचीत में चीन के प्रति एक सामूहिक दृष्टिकोण पर चर्चा के लिए विस्तारित G-7 का हिस्सा बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। G-7 दुनिया के सर्वाधिक ताकतवर राष्ट्रों का एक समूह है। ट्रंप ने सप्ताह के प्रारंभ में G-7 की बैठक सितंबर तक स्थगित करने और चीन के भविष्य के साथ निपटने की एक योजना पर चर्चा के लिए भारत, रूस, आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को आमंत्रित करने का निर्णय लिया। कोरोनावायरस महामारी…
चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ का महाराष्ट्र-गुजरात पर संकट, PM मोदी ने उद्धव-रूपाणी से की बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण संकट के चलते पहले से ही बुरी तरह जूझ रहे महाराष्ट्र और गुजरात में ‘निसर्ग’ तूफान का खतरा बढ़ गया है। वहां पर मंगलवार की शाम को बारिश शुरू हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि निसर्ग तूफान अलीबाग में कल पहुंच सकता है। मुंबई पुलिस ने धारा 144 लागू लगा दी है ताकि लोगों को समुद्र के पास और अन्य तटवर्ती इलाकों में जाने से रोका जा सके। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों से अगले 2 दिनों तक अपने घरों…
कोरोना संकट काल में राहुल की तुलना में बढ़ी प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता, अप्रूवल रेटिंग 66 प्रतिशत
न्यूज़ डेस्क । कोरोना संकट काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस तरह से देश का नेतृत्व कर रहे हैं, उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए कदमों से देश के ज्यादातर लोग खुश हैं। आईएएनएस-सीवोटर स्टेट ऑफ द नेशन सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी देश के मुख्यमंत्रियों से ज्यादा लोकप्रिय बने हुए हैं। सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग 65.69 प्रतिशत देखने को मिली है। प्रधानमंत्री की ओडिशा में उच्चतम 95.6 प्रतिशत, जबकि हिमाचल प्रदेश में 93.95 प्रतिशत संतुष्टि रेटिंग मिली है। प्रधानमंत्री मोदी और…
भारत को प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ‘5 आई’ फॉर्मूला, आत्मनिर्भर मंत्र, ऐसे प्रोडक्ट बनाएं जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड फॉर वर्ल्ड’ हों
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सालाना कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कारोबारियों को भरोसा दिया कि वो उनके साथ हैं, आप एक कदम आगे बढ़ाइए, सरकार चार कदम आगे बढ़ाएगी। PM मोदी ने CII को 125 साल सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि 125 सालों की यात्रा बहुत लंबी होती है। सवा सौ सालों तक किसी संगठन को चलाना बहुत बड़ी बात है। बल्कि मैं तो ‘Getting Growth Back’ से आगे बढ़कर…
बिना मास्क सिगरेट फुंक रहे है इस देश के PM , लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर लगा 51,000 रुपये जुर्माना
न्यूज़ डेस्क। सोचिए इस कोरोना महमारी में अगर देश का प्रधानमंत्री ही कानून के नियम का उल्लंघन करने लग जाए तो देश के लोगों का क्या होगा। तेजी से बढ़ते कोरोना महमारी को देखते हुए पूरी दुनिया में कोरोना से निपटने के लिए कई नियम बनाए गए हैं। लेकिन लगता है रोमानिया के प्रधानमंत्री लुडोविक ओरबान को कोरोना का कोई खतरा ही नहीं है इसलिए वह बड़े आराम से मंत्रियों के बीच सामाजिक दूरी के कानून को अनदेखा करते हुए सिगरेट पीते नजर आ रहे है। ये तस्वीर सोशल मीडिया…
लॉक डाउन संकट के बीच चुनावी मोड में भाजपा, 9 जून को बिहार में वर्चुअल रैली करेंगे अमित शाह
पटना। बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाने में जुट गई हैं। देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी पूरी तरीके से चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा ने चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को फेसबुक लाइव के जरिए उत्तर बिहार के लोगों से जुड़ेंगे। इतना ही नहीं वे भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ दक्षिण बिहार के स्थिति पर चर्चा भी करेंगे। यह…
