कमलनाथ ने मजाक मजाक में कहा, यदि गोंदिया MP से मिल जाए तो नदी का पानी मिला जाये

0

कमलनाथ ने मजाक मजाक में कहा, यदि गोंदिया MP से मिल जाए तो नदी का पानी मिला जाये

नागपुर(महाराष्ट्र)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को मजाक-मजाक में कहा कि यदि गोंदिया जिला उनके राज्य का हिस्सा बन जाता है तो उसे वैनगंगा नदी के पानी के लिए अनुरोध नहीं करना होगा। पूर्वी महाराष्ट्र का गोंदिया जिला मध्यप्रदेश की सीमा से सटा है। कमलनाथ गोंदिया शहर में मनोहर भाई पटेल पुरस्कार कार्यक्रम में बोल रहे थे।

राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से जिले के लिए वैनगंगा और बाघ नदियों से पानी छोड़ने का अनुरोध करते हुए कहा कि यदि कंकोरनी में वैनगंगा पर बैराज बना दिया जाता है तो आधा पानी मध्यप्रदेश का बालाघाट जिला और बाकी गोंदिया इस्तेमाल कर सकता है।

इस पर कमलनाथ ने मजाक मजाक में कहा, ‘‘दो विकल्प हैं। पहला, मध्यप्रदेश इस मांग को स्वीकार करे, अन्यथा अच्छा विकल्प है कि आप गोंदिया को मध्यप्रदेश में मिला दें तब आपको अनुरोध नहीं करना होगा। ’’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.