न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्गा अष्टमी उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट संदेश में कहा कि नवरात्रि में आज के दिन दुर्गाष्टमी की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की विधि-विधान से पूजा होती है। मेरी कामना है कि माता महागौरी के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन तेज और ओज से परिपूर्ण हो। नवरात्रि में आज के दिन दुर्गाष्टमी की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की विधि-विधान से पूजा होती है। मेरी कामना है कि माता महागौरी के आशीर्वाद से हर…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
नवरात्रि विशेष : दिव्य शक्ति स्वरूप ‘महागौरी’ की कृपा से बन जाते हैं सभी बिगड़े काम, जानिए भोग, मंत्र और शुभ रंग
धर्म डेस्क। शारदीय नवरात्रि अब खत्म होने को हैं। आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। आज मां दुर्गा के आठवें दिव्य शक्ति स्वरूप ‘महागौरी’ की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के नौ रूप आदिशक्ति के अंश और स्वरूप है। लेकिन भगवान शिव की अर्धांगिनी के रूप में ‘महागौरी’ विराजमान रहती हैं। दुर्गाष्टमी के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना फलदायी माना जाता है। कहते हैं कि ‘महागौरी’ मनोकामनाएं पूरी करने के साथ अपने सभी भक्तों का कल्याण करती हैं और उनकी समस्याएं भी दूर करती हैं।…
कोविड-19 : स्वास्थ्य मंत्री डाँ हर्षवर्धन ने कहा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अगले 3 महीने होंगे निर्णायक
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को निर्धारित करने में अगले तीन महीने निर्णायक होने जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने लोगों से आगामी त्योहारों के दौरान और सर्दियों के मौसम में पूरा एहतियात बरतने का अनुरोध किया। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सात लाख से कम है और संक्रमण के मामलों के दुगना होने में लगने वाला समय बढ़ कर 97.2 दिन हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय…
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की हवा को बताया ‘गंदा’ तो भारतीयों का फूट पड़ा गुस्सा, ट्रंप ने मोदी को किया याद
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कमी नहीं देखी, मगर वायु प्रदूष से निपटने में चीन, भारत और रूस पर उचित कदम ना उठाने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति पद के लिए फाइल प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की हवा को गंदा बताया और पेरिस जलवायु समझौते से हटने के अमेरिका के कदम को सही ठहराया। नाश्विले के बेलमॉन्ट विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति पद के चुनाव की अंतिम आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) के दौरान ट्रम्प ने कहा, ‘चीन को देखिए, कितना गंदा है। रूस को देखिए ,…
बफर स्टॉक से राज्यों को 28 रुपए किलो प्याज देगी केंद्र सरकार, जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए, स्टॉक लिमिट घटाई
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली, मुंबई-चंडीगढ़ समेत देश के दूसरे शहरों में ऊंचे दामों से लोग बेहाल हैं। देश में प्याज 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने, और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। थोक विक्रेताओं के लिए प्याज की स्टॉक लिमिट को 25 मीट्रिक टन और खुदरा व्यापारियों के लिए 2 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 22 अक्टूबर को मुंबई में खुदरा प्याज की कीमतें 86…
प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में आज करेंगे तीन परियोजनाओं का उद्घाटन
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार, 24 अक्टूबर को गुजरात में तीन प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। वह गुजरात के किसानों के लिए ‘किसान सूर्योदय योजना’ का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल और टेली-कार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन का उद्घाटन करेंगे। वह इस अवसर पर गिरनार में एक रोपवे परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। ‘किसान सूर्योदय योजना’ राज्य में सिंचाई के लिए दिन में बिजली आपूर्ति के लिए…
चुनाव 2020 : बिहार की जमीं से विपक्षियों पर बरसे PM मोदी, बोले- MSP तो बहाना है, असल में दलालों को बचाना है
पटना। PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार चुनाव प्रचार में एंट्री करते हुए पहले ही दिन एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन रैलियों से बीजेपी के प्रचार अभियान को धारदार बनाया। रोहतास, गया और भागलपुर में CM नीतीश कुमार के साथ रैलियों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने एक तरफ लोगों को RJD शासन की याद दिलाते हुए दोबारा राज्य में जंगलराज ना लौटने देने की अपील की तो रोजगार और किसानों के मुद्दे पर तेजस्वी और राहुल गांधी को घेरा। PM ने LJP का जिक्र तो नहीं…
जम्मू-कश्मीर : महबूबा मुफ्ती को मंजूर नहीं देश का तिरंगा, कहा- जब तक अनुच्छेद 370 की बहाली नहीं होती, नहीं लडूंगी चुनाव
श्रीनगर। बिहार विधानसभा चुनाव का असर दिल्ली ही नहीं, बल्कि इस बार जम्मू-कश्मीर तक नजर आ रहा है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताजा बिहार दौरे और चुनावी भाषणों को केंद्र में लेकर पीएम पर निशाना साधा। यही नहीं, महबूबा ने अयोध्या के राम मंदिर और अनुच्छेद 370 को लेकर भी तीखी बयानबाजी की। Former J&K Chief Minister and @jkpdp president, @MehboobaMufti addressing first press conference after her year-long detention. pic.twitter.com/Yhl9fOq0Rh — Aakash Hassan (@AakashHassan) October 23, 2020 पर निशाना साधा है। महबूबा ने…
कोविड-19 : स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ने पार किया एक और पड़ाव, DCGI ने दी तीसरे फेज के ट्रायल को मंजूरी, दिवाली के बाद स्वदेशी टीके पर होगा परीक्षण
हैदराबाद। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक को वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल की मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक उन दो कैंडिडेट में से एक है जो स्वदेशी हैं। भारत बायोटेक ने पहले और दूसरे फेस के ट्रायल के डाटा के साथ एनिमल चैलेंज डेटा पेश किया। सारा डेटा देखकर हुई चर्चा के बाद मंजूरी दी गई है। ट्रायल का तीसरा चरण अगले महीने शुरू होने की संभावना है। भारत बायोटेक के तीसरे चरण के ट्रायल को को मंजूरी दी और प्रोटोकॉल में “मामूली संशोधन” का…
भारत के गलत मानचित्र को लेकर सरकार ने ट्विटर को दी चेतावनी, जम्मू-कश्मीर को बताया था चीन का हिस्सा
नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश का मानचित्र गलत ढंग से पेश करने को लेकर ट्विटर को सख्त चेतावनी दी है। भारत सरकार ने ट्विटर के CEO जैक डोरसी को सख्त लहजे में एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि देश की संप्रभुता और अखंडता का अनादर करने का ट्विटर का हर प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है। IT मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT मंत्रालय के सचिव अजय साहनी ने ट्विटर को पत्र लिखकर यह सख्त चेतावनी दी है। जम्मू-कश्मीर को चीन के हिस्से के…
