दशहरा उत्सव: कोरावायरस दिशानिर्देश उल्लंघन पर काटे गए 1700 से अधिक चलान

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दशहरा के मौके पर रविवार को 1,793 से अधिक चालान किए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,711 लोगों का चालान मास्क का उपयोग न करने को लेकर किया गया। वहीं 18 लोगों को थूकने पर और 64 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करने पर किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रविवार शाम 4 बजे तक विभिन्न उल्लंघनों के 1,793 चालान जारी किए गए हैं। पूरे आंकड़ों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि जून…

कोरोना महामारी के सरकारी दिशा-निर्देशों के चलते देश भर में सादगी से मनाया गया दशहरा उत्सव, कोरोना का पुतला भी किया गया दहन

नई दिल्ली। देशभर में रविवार को विजयादशमी पर्व बेहद सादगी से मनाया गया क्योंकि कोविड-19 के चलते इस साल पहले की तरह धूमधाम नहीं दिखी और पारंपरिक तौर पर हर साल रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले दहन करने के कार्यक्रम भी रद्द रहे। हर साल दशहरा उत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुटती थी। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने, मेला आयोजित करने अथवा खाद्य पदार्थों की स्टॉल लगाने पर रोक लगायी गई थी। पहले के मुकाबले बेहद…

इस लड़की की खोज से संभव हो सकता है वैश्विक कोरोना महामारी का इलाज

न्यूज़ डेक्स। कोरोना वायरस के इलाज की खोज में एक ओर जहां दुनियाभर के वैज्ञानिक दिनरात मेहनत कर रहे हैं, वहीं अमेरिका में बसी भारतीय मूल की आठवीं कक्षा की 14 साल की एक छात्रा ने इस घातक संक्रमण से निजात दिलाने में मददगार हो सकने वाले इलाज की खोज करके बड़ी इनामी रकम जीती है। अनिका ने बताया कि यह घातक वायरस अपने प्रोटीन के जरिए संक्रमण फैलाता है और उन्होंने इस वायरस के प्रसार के लिए जिम्मेदार प्रोटीन को निष्क्रिय करने के लिए एक मॉलिक्यूल अर्थात् अणु की…

#Mann Ki Baat: PM मोदी की अपील- इस बार की खरीदी में ‘Vocal for Local’ का संकल्प अवश्य याद रखें, देश के वीर जवानों के लिए भी जलाएं एक दीया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। PM मोदी के मन की कार्यक्रम की यह 70वीं कड़ी थी। PM मोदी की ये बातचीत जो कई विषयों पर आधारित रही। उन्होंने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर सतर्कता बरतते हुए त्योहार मनाने की अपील की। Do tune in to #MannKiBaat October 2020. https://t.co/nG0hSmfxHx — Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2020 PM मोदी ने देशवासियों से त्योहारों के मौसम में बाजार से…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की सिक्किम में शस्त्र पूजा, बोले- किसी को एक इंच जमीन भी नहीं लेने देगी भारतीय सेना

नई दिल्ली। आज दशहरे के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के सुकना युद्ध स्मारक में शस्त्र पूजा कर रहे हैं। मौके पर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने भी उपस्थित हैं। रक्षा मंत्री ने शनिवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा शुरू की है। शास्त्र पूजा दशहरे के समय के आसपास हिंदुओं द्वारा प्रतिवर्ष किया जाने वाला एक अनुष्ठान है। पिछले साल भी राज नाथ सिंह ने दशहरे के मौके पर इसी तरह का शस्त्र पूजन किया था। इस बार भी सेना…

RSS प्रमुख भागवत ने विजयादशमी उत्सव के अवसर पर की शस्त्र पूजा, कही यह बड़ी बातें… यहां पढ़ें…..

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को विजयादशमी उत्सव के संबोधन के दौरान कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राम मंदिर का खास तौर से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में जितने भी विषयों पर चचार्एं हो रहीं थीं, वह सब कोरोना काल में दब गईं। कोरोना के कारण नागपुर के रेशमबाग में सिर्फ 50 स्वयंसेवकों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि संघ के इतिहास में पहली बार इतने कम स्वयंसेवकों…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी महानवमी-विजयदशमी की शुभकामनाएं, विजयदशमी पर राहुल गांधी बोले- ‘विजय अंततः सत्य की ही होती है।’

नई दिल्ली। आज पूरा देश महानवमी और विजयदशमी साथ-साथ मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘विजय अंततः सत्य की ही होती है।’ सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए। — Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2020 देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।…

बलात्कार के मामलों में पंजाब, राजस्थान की सरकारों ने न्याय में रुकावट डाली तो वहां भी लड़ूंगा: राहुल गाँधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पंजाब और राजस्थान की सरकारों ने बलात्कार के मामलों में कभी भी न्याय का रास्ता नहीं रोका, लेकिन अगर वे उत्तर प्रदेश सरकार की तरह इंसाफ के रास्ते में रुकावट डालेंगी तो वह उन राज्यों में भी न्याय की लड़ाई लडेंगे। कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में ‘‘चयनित रूख’’ अपनाने के लिए उन पर और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा तथा पंजाब में छह…

पंजाब में रेप के बाद बच्ची की हत्या, मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- चुप क्यों हैं राहुल और प्रियंका

नई दिल्ली। भाजपा ने पंजाब में बिहार के एक प्रवासी परिवार की 6 वर्षीय बच्ची के कथित बलात्कार एवं हत्या के मामले में शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। विपक्षी दल के नेताओं राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया कि वे पीड़िता के परिवार से मिलने अभी तक क्यों नहीं गए ? केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में ‘‘राजनीतिक दौरे” पर जाने का आरोप लगाया। बीते दिनों हाथरस में एक दलित…

प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात को तोहफा, किसान सर्वोदय योजना, रोप-वे और अस्पताल का किया शुभारंभ, लॉन्च की 3500 करोड़ रु की योजना

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात में 3 बड़ी विकास परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। इन 3 प्रोजेक्ट्स में किसान सर्वोदय योजना, गिरनार रोव-वे और अहमदाबाद में एक अस्पताल लोकार्पण शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के किसानों के लिए ‘किसान सूर्योदय योजना’ का शुभारंभ करते हुए कहा सुजलाम-सुफलाम और साउनी योजना के बाद अब सूर्योदय योजना गुजरात के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसान सूर्योदय योजना में सर्वोच्च प्राथमिकता गुजरात के किसानों की आवश्यकता को दी गई…