वैक्सीन पर अफवाहों को फैलने से रोकें, कोई नेता लाइन नहीं तोड़ने पाए, जन प्रतिनिधियों को टीका तभी लगे जब उनकी बारी आए : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशभर के सभी मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाह न फैलने दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशंका जताई कि देश और दुनिया के शरारती तत्व भारत में चलने जा रहे इस बड़े टीकाकरण अभियान में अफवाहों के जरिए रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्‍यमंत्रियों का एक खास हिदायत भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीकाकरण अभियान में इस बात का खास तौर पर ख्‍याल रखा जाए कि कोई नेता लाइन…

प्रधानमंत्री मोदी ने की CM’s संग बैठक, कहा- 16 जनवरी से भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण, भारत की वैक्सीन सबसे किफायती

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यममंत्रियों के साथ कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों लेकर मंत्रणा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई गई इस चर्चा में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश ने विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति अपडेट लिया और टीकाकरण को लेकर उनकी तैयारियों का जायजा लिया। जाहिर है कि भारत के औषधि नियामक…

US कैपिटॉल बिल्डिंग हिंसा के बाद, भारतवंशी महिला विजया गड्डे जिन्होंने लिया था ट्रंप के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड को करने का फैसला

वॉशिंगटन। कैपिटॉल बिल्डिंग में अपने समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप का निजी ट्विटर अकाउंड स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। ट्रंप पर इस कार्रवाई के पीछे एक भारतवंशी महिला का ही निर्णय है। उनका नाम विजया गड्डे है। विजया गड्डे ट्विटर में लीगल और पॉलिसी मेकिंग टीम की प्रमुख हैं। 45 वर्षीय प्रवासी भारतीय विजया गड्डे ने ट्रंप के पर्सनल ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने का फैसला लिया। ट्विटर ने शुक्रवार को ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से बंद कर दिया था। भविष्य में हिंसा के…

देश के 7 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, कुछ को जांच रिपोर्ट का इंतजार, इंसानों पर भी प्रभाव आशंका

नई दिल्ली । देश के सात राज्यों- केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दिल्ली को पक्षियों की हुई अकाल मृत्यु की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, हरियाणा के पंचकूला जिले की दो मुर्गीपालन कंपनियों से लिए गए नमूनों में आईसीएआर-एनआईएचएसएडी द्वारा एवियन फ्लू (एआई) की पुष्टि के बाद मध्यप्रदेश के शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, आगर,…

बालाकोट स्ट्राइक पर पूर्व राजनयिक का कबूलनामा, कहा- एयर स्ट्राइक में मारे गए थे 300 आतंकवादी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए शर्मिंदा करने वाला सच कबूल करते हुए पाकिस्तान के पूर्व डिप्लोमैट आगा हिलाली ने एक TV शो में कहा है कि बालाकोट एयरस्ट्राइक में 300 आतंकवादी मारे गए थे। 26 फरवरी 2019 को भारतीय एयर फोर्स ने जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर बमबारी की थी। TV डिबेट्स में पाकिस्तानी सेना का पक्ष रखने वाले पूर्व कूटनीतिज्ञ का यह कबूलनामा पाकिस्तान के उस दावे के उलट है जिसमें वह कहता रहा है कि एयरस्ट्राइक से उसे नुकसान नहीं हुआ। बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप…

‘2000+50 मुस्लिमों के हत्यारे PM मोदी का ट्विटर हैंडल सस्पेंड करो’ – कट्टरपंथी इस्लामी और वामपंथियों ने चलाया ट्रेंड

न्यूज़ डेस्क। अमेरिका में जिस तरह से फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने वहाँ के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ कार्रवाई की है, उसके बाद से ही वामपंथियों के एक धड़े में खासा उत्साह है। अब वो चाहते हैं कि ट्विटर इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैंडल को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दे। ऑस्ट्रेलिया के लेखक सीजे वर्लमन (CJ Werleman) से लेकर प्रोफेसर खालिद बेयदौन जैसों ने ‘मोदी नेक्स्ट’ ट्वीट के साथ जैक से पीएम मोदी का हैंडल सस्पेंड करने की माँग की। दुनिया भर में मुस्लिमों…

कंगाल पाकिस्तान में ब्लैकआउट, कराची लाहौर, इस्लामाबाद सहित कई शहर अंधेरे में डूबे, खौफ में आवाम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शनिवार देर रात पावर ब्रेकडाउन हुआ जिसकी वजह से पूरा देश अंधेरे में डूब गया है। ब्लैकआउट की जानकारी सबसे पहले सोशल मीडिया पर मिली लेकिन अब पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री उमर अयूब ने देशभर में बिजली गुल होने की पुष्टि की है। तकनीकी खराबी की वजह से कराची, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर और रावलपिंडी समेत कई अहम शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गए। पाकिस्तानी वेबसाइट ‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, नेशनल पावर डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम में ट्रिपिंग की वजह से यह ब्लैकआउट हुआ है। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री…

किसान आंदोलन: दिल्ली बॉर्डरों से किसानों को तुरंत हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली। कृषि कानूनों पर 11 जनवरी की सुनवाई से पहले मुख्य याचिकाकर्ता ने एक नया हलफनामा दायर किया है, जिसमें कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय को दिल्ली की सीमाओं से किसानों को तुरंत यह दावा करना चाहिए कि यह विरोध प्रदर्शन शहीद बाग के फैसले पर उल्लंघन है। शुक्रवार को किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक बेनतीजा रही, क्योंकि किसानों के नेताओं ने मंत्रियों के साथ तीनों कृषि कानूनों पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष 15 जनवरी को फिर से बैठक करने वाले हैं।…

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार लगया बड़ा आरोप, बंगाल में खुल गई बम की फैक्ट्रियां

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 2021 पश्चिम बंगाल में लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव होने वाले हैं। पंचायत चुनाव, लोकसभा चुनाव रक्तरंजित रहे हैं, नियमों की अवहेलना हुई है। मेरी गृह मंत्री जी से क्या चर्चा हुई उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में सुरक्षा की क्या हालात है ये सबको पता…

इन्तजार ख़त्म, अब कोरोना को हराएगा भारत, 16 जनवरी से देशभर में शुरू होगा वैक्सीनेशन, पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू होगा और इस दौरान करीब 3 करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 की परिस्थितियों और तैयारियों की समीक्षा किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। सरकारी बयान के मुताबिक, विस्तृत समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि आने वाले त्योहारों लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु आदि के मद्देनजर कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 से शुरू…