नवनिर्वाचित राष्ट्रपति Joe Biden ने ली Covid Vaccine की दूसरी डोज, बोले- अब आपकी बारी

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। बाइडेन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए वैक्सीन लेने की जानकारी दी है। वैक्सीन लगवाने के बाद बाइडेन ने इसे सुरक्षित और बिना दर्द की बताया और अमेरिकी लोगों से इसे लगवाने की अपील की। बाइडेन ने लिखा दोस्तों, मैंने अभी कोविड-19 वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज ली है और ठीक पहली डोज की तरह ही ये डोज भी सुरक्षित, जल्दी और दर्द रहित थी। बाइडेन ने आगे लिखा कि मैं सभी से…

कैपिटल बिल्डिंग में हिंसक हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश, बुधवार को होगा मतदान

वाशिंगटन। कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर पिछले सप्ताह हुए हिंसक हमले के मद्देनजर अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर डेमोक्रेटिक नेताओं के नियंत्रण वाली अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बुधवार को मतदान होगा। सांसदों जैमी रस्किन, डेविड सिसिलिने और टेड लियू ने महाभियोग का प्रस्ताव तैयार किया है जिसे प्रतिनिधि सभा के 211 सदस्यों ने सह-प्रायोजित किया। इसे सोमवार को पेश किया गया था। सदन में बहुमत के नेता स्टेनी होयर ने सोमवार को अपने पार्टी सहकर्मियों के साथ कान्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि महाभियोग…

देश के सामने आने वाले हर खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है भारतीय सेना : सेना प्रमुख नरवणे

नई दिल्ली। सेना प्रमुख एमएम नरवणे कहा कि पिछला साल चुनौतियों से भरा था और हमने कई मौकों पर चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया। हमने ऐसा ही किया और शीर्ष पर आ गए। मुख्य चुनौती कोविड-19 और उत्तरी सीमाओं की स्थिति थी। सेना प्रमुख ने पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव पर कहा कि हमने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर उच्च स्तर की सतर्कता बरती है। हम एक शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन हम किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं, हमारी अभियान संबंधी तैयारियां बहुत उच्च स्तर…

श्रम कानून : देश के 73 साल के इतिहास में पहली बार देश में श्रम कानून में होगा बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से 12 घंटे काम करेंगे कर्मचारी और…

नई दिल्ली। पिछले साल संसद में पास किए गए 3 मजदूरी संहिता विधेयक (कोड ऑन वेजेज बिल)। इन विधेयकों के इस साल 1 अप्रैल से लागू होने की संभावना है। जिसमें आपकी ग्रेच्युटी, पीएफ और काम के घंटों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और भविष्य निधि (पीएफ) मद में बढ़ोतरी होगी। वहीं, हाथ में आने वाला पैसा (टेक होम सैलरी) घटेगा। यहां तक कि कंपिनयों की बैलेंस शीट भी प्रभावित होगी। मूल वेतन (सरकारी नौकरियों में मूल वेतन और महंगाई भत्ता) अप्रैल से कुल…

पाकिस्‍तान को छोड़ सभी पड़ोसी देशों को देगा भारत कोरोना वैक्सीन, Vaccine हब के रूप में उभर रहा भारत

नई दिल्‍ली। दुनियाभर में 60 फीसद से अधिक वैक्सीन का निर्माण व आर्पूित करने वाला अपना देश अब कोरोना वैक्सीन हब के रूप में उभर रहा है। पड़ोसियों के साथ जापान, दक्षिण अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया जैसे देश कोरोना वैक्सीन के लिए भारत की तरफ आशाभरी नजरों से देख रहे हैं… कई देश सरकार के स्तर पर बातचीत कर रहे हैं, जबकि कई ने सीधे वैक्सीन निर्माताओं को ऑर्डर दिया है। मध्यम व कम आय वाले देशों के लिए गावीकोवैक्स एलायंस भी एक विकल्प है। इस गठबंधन में शामिल वैक्सीन निर्माता…

कैपिटल हाउस में उत्पात के बाद, अब ट्रंप समर्थकों ने दी उपराष्ट्रपति को उड़ाने की धमकी, अमेरिका में 20 जनवरी को क्या होने वाला है?, पूरी दुनिया सकते में

वाशिंगटन। ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ ये अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने नारा दिया था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है, कि ट्रंप के समर्थकों ने इसे एक वार क्राइम के तौर पर ले लिया है। चुनाव में हार के बावजूद जिस तरह से ट्रंप ने धांधली का आरोप लगाकर हार मानने से इनकार किया है, और 6 जनवरी को कैपिटल हाउस में ट्रंप के समर्थकों ने जिस तरह से दंगा किया है, और 20 जनवरी को जो बाइडेन के शपथ ग्रहण के दिन ट्रंप के समर्थकों ने जो उत्पात…

बर्ड फ्लू ने देश के जंगलों में भी पसारे पैर, विलुप्त होती प्रजातियों पर मंडरा रहा खतरा!, मंत्रालय ने की अडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अब यह जंगलों तक भी पहुंच गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बताया है कि अब एवियन इन्फ्लूएंजा यानी की बर्ड फ्लू हिमाचल प्रदेश, गुजरात,केरल के जंगलों और संरक्षित इलाकों में भी पहुंच चुका है और यहां कई प्रवासी बत्तख संक्रमित पाए गए हैं, जबकि बाकी राज्यों में बर्ड फ्लू ने पोल्ट्री को प्रभावित किया है। बर्ड फ्लू के जंगलों में फैलने से जानवरों की विलुप्त हो रही प्रजातियों पर खतरा मंडराने लगा है। मंत्रालय के अडिशनल…

केंद्रीय बजट 2021: आज़ादी के बाद पहली बार प्रिंट नहीं होगा बजट डॉक्यूमेंट्स, जानिए क्या है वजह, यंहा पढ़े कैसा होगा पेपरलेस बजट

नई दिल्ली। मोदी सरकार अपना अगला बजट पेश करने जा रही है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, लेकिन इस बार बजट अलग होगा। पहली बार बजट पेपरलेस होगा। आजादी के बाद ये पहला मौका होगा, जब बजट डॉक्यूमेंट की छपाई नहीं की जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। निजी न्यूज़ पेपर की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इस साल बजट डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट नहीं कराने का निर्णय लिया है।…

Bird Flu : देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू से दहशत, ह्यूमन ट्रांसमिशन को लेकर पीएम मोदी ने किया अलर्ट, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि अबतक देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टी हो चुकी है। केंद्र सरकार ने इसको लेकर सभी राज्यों, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टी हुई है, उनको निर्देश दिए हैं। सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई है। इसी बीच सरकार ने कहा है कि बर्ड फ्लू के ह्यूमन ट्रांसमिशन को लेकर फिलहाल कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं है। यानी पक्षियों से इंसान में बर्ड फ्लू फैलने की संभावना नहीं दिख रही है। सरकार ने इसकी…

किसान आंदोलन : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, कृषि कानून पर आप रोक लगाएंगे या हम लगाएं

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज नए कृषि कानूनों को लेकर सुनवाई करते हुए कहा कि जिस तरह से सरकार और किसानों के बीच बातचीत चल रही है, उससे हम बेहद निराश हैं। सुप्रीम कोर्ट ने नए कृषि कानूनों पर केन्द्र से कहा, ‘‘क्या चल रहा है? राज्य आपके कानूनों के खिलाफ बगावत कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि हम फिलहाल इन कृषि कानूनों को निरस्त करने की बात नहीं कर रहे हैं, यह एक बहुत ही नाजुक स्थिति है। सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर…