बुध 5 अगस्त, 2026

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार लगया बड़ा आरोप, बंगाल में खुल गई बम की फैक्ट्रियां

0
Jagdeep-Dhankhar

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 2021 पश्चिम बंगाल में लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव होने वाले हैं। पंचायत चुनाव, लोकसभा चुनाव रक्तरंजित रहे हैं, नियमों की अवहेलना हुई है। मेरी गृह मंत्री जी से क्या चर्चा हुई उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में सुरक्षा की क्या हालात है ये सबको पता है। यहां अल कायदा ने पांव पसार लिए हैं।

राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि बंगाल संभवत: ऐसा राज्य है जहां राज्य सुरक्षा सलाहकार है। लेकिन वे कर क्या रहे हैं? लगातार बंगाल से बम धमाके की खबर आती रहती है। बंगाल में पुलिस का राजनीतिकरण हो गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों