भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में देर रात सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है, जबकि 7 बच्चों को बचा लिया गया है। आग की घटना गंभीर रूप से बीमार नवजात बच्चों के रखे जाने वाले वार्ड में हुई है। फिलहाल मौके पर प्रशासन मौजूद है। जानकारी के अनुसार, भंडारा जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी ने कुछ नहीं कहा है कि आग की वजह क्या है। जिला अस्पताल के सिविल…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में बोले PM मोदी- हर समय, हर पल आपके साथ, आपके लिए खड़ी है भारत सरकार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर गरीबों को सशक्त करने के भारत के प्रयासों पर पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। मोदी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र पर एक वक्त संदेह प्रकट किया गया था, लेकिन आज भारत ही वह स्थान है जहां लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत है और सबसे जीवंत है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कोने-कोने से हमें भले इंटरनेट से जोड़ा गया है। लेकिन हम सबका मन हमेशा से…
ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, जल्दी कोविड वैक्सीन भेजने की अपील की
ब्राजीलिया। भारत में जल्द ही कोविड टीकाकरण शुरू होने वाला है। भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका और भारत बायोटेक की वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। अब ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिख यह अपील की है कि वे एस्ट्रेजेनेका की कोविड वैक्सीन को जल्द से जल्द ब्राजील भेजें ताकि वहां टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सके। बोलसोनारो के प्रेस ऑफिस ने यह चिट्ठी जारी की है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर है और वहां टीकाकरण अभियान में लगातार…
जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। ट्रंप ने सत्ता का ‘‘सुचारू, व्यवस्थित एवं निर्बाध’’ हस्तांरण सुनिश्चित करने का वादा करने के बाद यह कहा। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘जिन लोगों ने मुझसे इस बारे में पूछा था, मैं उन्हें बता रहा हूं कि मैं 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होऊंगा।’’ अमेरिका में तीन नवंबर को हुए चुनाव में कई सप्ताह…
जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया अमेरिकी इतिहास का सबसे अयोग्य राष्ट्रपति
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने या उनके कार्यकाल के बचे हुए 12 दिन से पहले उन्हें हटाने संबंधी प्रश्न पर बाइडेन ने कहा कि 20 जनवरी को उनका पद संभालना ही ट्रंप को हटाने का सबसे त्वरित तरीका है। बाइडेन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, मैं एक वर्ष से भी ज्यादा वक्त से कहता आ रहा हूं कि वह (Trump) इस पद पर रहने के काबिल नहीं हैं। वह अमेरिकी…
‘सिरफिरे’ ट्रंप, के पास हैं परमाणु कोड, अमेरिका में चिंता, नैंसी पेलोसी ने की ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन से बात
वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सैन्य कार्रवाई शुरू करने या परमाणु हमले करने से रोकने को लेकर शुक्रवार को ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के चेयरमैन से बात की। पेलोसी ने प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक सदस्यों को लिखे एक पत्र में कहा कि उन्होंने एक अस्थिर राष्ट्रपति को सैन्य शत्रुता शुरू करने या (परमाणु मिसाइल दागने के लिए) ‘लॉन्च कोड’ तक पहुंचने और परमाणु हमले का आदेश देने से रोकने के लिए उपलब्ध एहतियातों पर चर्चा करने के लिए जनरल मार्क मिले के…
School News: देश के कई राज्यों में 11 और 15 जनवरी से रोस्टर सिस्टम (Odd-Even) से खुलेंगे स्कूल, जानिये किस क्लास का कब है टर्न
न्यूज़ डेक्स। कोरोना काल के बाद नए साल 2021 में अब लगभग पूरे देश में स्कूल खुलने जा रहे हैं। कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के बाद संक्रमण के डर से बंद पड़े स्कूलों के खुलने की उम्मीद जग गई है। हालांकि यह कब से खुलेंगे, यह कह पाना अभी थोड़ा मुश्किल है लेकिन केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों को 15 जनवरी के बाद खोलने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। अभिभावकों और शिक्षकों के साथ चर्चा भी शुरू कर दी गई है। यदि सभी…
भारत बायोटेक ने विकसित की नाक से दी जाने वाली नेजल वैक्सीन, नाम दिया गया कोरोना की एकल खुराक वैक्सीन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। भारत बायोटेक ने कोरोना को मात देने के लिए नेजल वैक्सीन तैयार की है। यानी इस वैक्सीन को नाक के जरिए दिया जाएगा। कंपनी अब देश भर में इस वैक्सीन का ट्रायल करने जा रही है। इसके लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से इजाजत मांगी गई है। ज्ञात हो कि भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को शर्तों के साथ इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। भारत बायोटेक के मुताबिक,…
US कैपिटल हिंसा के बाद ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से किया सस्पेंड, भविष्य में हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया फैसला
वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद परिसर (कैपिटल बिल्डिंग ) में हुई हिंसा को लेकर निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने कहा है कि भविष्य हिंसा की आशंका के खतरे को भांपते हुए हमने ये फैसला किया है। ट्विटर की ओर से बयान जारी कर कहा गया, ”डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट के हाल के ट्वीट्स की करीबी से समीक्षा की गई है। जिसके बाद हमने ने पाया है कि ट्रंप के ट्वीट्स को किस तरह…
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार और सुझाव
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार 31 जनवरी को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। साल 2021 की पहली #MannKiBaat का प्रसारण 31 जनवरी 2021 को होगा। आपके सुझावों और प्रेरक कहानियों के लिए फोन लाइन्स 28 जनवरी तक खुले रहेंगे। प्रधानमंत्री @narendramodi को आप अपने सुझाव https://t.co/ohxLvpvAI4 के माध्यम से…
