नई दिल्ली। निहत्थे वन अधिकारियों पर शिकारियों द्वारा किए गए क्रूर हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकारों से असम मॉडल का पालन करने और वन रक्षकों को हथियार और बुलेटप्रूफ जैकेट प्रदान करने को कहा। प्रधान न्यायाधीश एस.ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए.एस. बोपन्ना और वी. रामसुब्रमण्यम की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वन अधिकारियों को वन भूमि और वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की सुरक्षा करते वक्त चप्पल पहने देखना और लाठी-डंडे हाथ में लिए देखना ‘अत्यंत कष्टदायी’ है। मुख्य न्यायाधीश ने यह…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
बर्ड फ्लू से डरने की जरूरत नहीं, चिकन-अंडे को सही तरीके से पकाकर खाएं : पशुपालन आयुक्त डॉ. मलिक
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से नॉन-वेज प्रेमियों के लिए हालात कुछ अच्छे नहीं बताये जा रहे। बर्ड फ्लू (Bird Flu) ने उनकी खाने की प्लेट पर असर डाल दिया है। हालात ये हैं कि उन्हें खाने की अपनी प्लेट कुछ हल्की लगने लगी है। इसका असर मांस मछली बेचने वाले व्यापारियों पर भी साफ़ देखने को मिल रही है। बर्ड फ्लू ने उनके कारोबार पर बुरा असर डाला है। उनका कहना है कि कोरोना ने पहले ही उनकी हालत ख़राब कर दी थी, उस पर बर्ड फ्लू ने हालत…
किसान आंदोलन : किसानों और सरकार के बीच आज की बैठक भी बेनतीजा, 15 जनवरी को फिर होगी अगले दौर की वार्ता
नई दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 43 दिन से जारी है और किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वहीं, केंद्र सरकार कोशिश कर रही है कि कैसे किसानों की समस्याओं का समाधान कर इनके प्रदर्शनों को समाप्त कराया जाए। इसके लिए सरकार और 40 किसान संगठनों के बीच बातचीत हुई। आठवें दौर की यह बातचीत विज्ञान भवन में हुई। जहां पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। #AatmaNirbharKrishi #FarmActs2020 https://t.co/duZKjTdb38 — Agriculture INDIA (@AgriGoI) January…
UNSC : आतंकवाद-रोधी समिति सहित तीन समितियों की अध्यक्षता करेगा भारत, पाकिस्तान पर और कसेगा शिकंजा
न्यूज़ डेस्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को तीन अहम जिम्मेदारियां मिलने जा रही हैं। भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली संगठन के तीन प्रमुख सहायक निकायों की अध्यक्षता करेगा। इसमें तालिबान प्रतिबंध समिति, आतंकवाद-रोधी समिति (2022 के लिए) और लीबिया प्रतिबंध समिति शामिल है। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी है। Happy to announce that 🇮🇳 #India will be chairing 3 key subsidiary bodies of @UN #SecurityCouncil during #IndiainUNSC (2021-22): ➡️ Taliban sanctions committee ➡️ #CounterTerrorism committee (for 2022)➡️…
प्रधानमंत्री मोदी 9 जनवरी को करेंगे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी शनिवार, 9 जनवरी को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (PBD) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन के दौरान युवाओं के लिए आयोजित हुई ‘भारत को जानो’ ऑनलाइन क्विज के विजेताओं की भी घोषणा की जाएगी। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन विदेश में रहने वाले भारतीयों के साथ जुड़ने और संबंध स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। प्रवासी समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी के बावजूद प्रवासी भारतीय दिवस…
साड़ी पहने महिला ने किया जिम्नास्टिक का ऐसा स्टंट, हर किसी ने की सराहना-तारीफ, सोशल मीडिया में लगी लाइक कमेंट की झड़ी, देखिए VIDEO
नई दिल्ली। साड़ी जैसे भारतीय पारंपरिक परिधान में महिलाओं के लिए सीमित व्यवहार की ही उम्मीद की जाती है। मसलन वो साड़ी पहनकर घर का कामकाज या फिर पूजा पाठ कर सकती हैं। साड़ी में किसी तरह के खेल में हिस्सा लेना तो जैसे मुश्किल नहीं अवांछनीय ही है। इसी कड़ी में एक भारतीय महिला के साड़ी में जिम्नास्ट करने का जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। साड़ी में जिमनास्टिक करना कोई बच्चों का खेल नहीं। महिला ने साड़ी में ही कम से कम तीन बार गुलाटी मारी। वीडियो…
शशि थरूर के साथ लंच करने वाले शख्स ने कैपिटल हिल हिंसा के दौरान लहराया तिरंगा! वरुण गांधी ने साधा निशाना, ट्वीटर पर भिड़े थरूर और वरुण
नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वाॅशिंगटन में कैपिटल बिल्डिंग में हुई हिंसा के दौरान भारतीय झंडे के लहराए जाने को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। तिरंगे के भीड़ में लहराने के बाद से ही सोशल मीडिया में खूब बवाल मचा है और कांग्रेस और बीजेपी के नेता आपस में भिड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच इसको लेकर सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ा है। Dear @ShashiTharoor, now that we know that this lunatic was such a dear friend…
अमेरिका के संसद भवन में बवाल के बाद कैबिनेट की 2 महिला सदस्यों ने दिया इस्तीफा
वाशिंगटन। अमेरिका के कैपिटल (संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हंगामे से आहत कैबिनेट की दो महिला सदस्यों शिक्षा मंत्री बेटसे देवोस और परिवहन मंत्री इलेन चाओ ने इस्तीफा दे दिया है। देवोस का इस्तीफा शुक्रवार से प्रभाव में आ गया। उन्होंने कहा, ‘‘कैपिटल हिल पर हमला उनके लिए निर्णायक रहा। वहीं चाओ ने कहा कि हिंसा से वह बहुत आहत हैं। चाओ का इस्तीफा सोमवार से प्रभाव में आएगा। राष्ट्रपति ट्रंप को बृहस्पतिवार को भेजे अपने इस्तीफे में देवोस ने कहा, ‘‘यह बर्ताव देश के लिए…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी चित्रा घोष का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी चित्रा घोष के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और शैक्षणिक तथा सामुदायिक सेवा में उनके योगदान की सराहना की। Professor Chitra Ghosh made pioneering contributions to academics and community service. I recall my interaction with her, when we discussed many subjects including declassification of files relating to Netaji Bose. Saddened by her demise. Condolences to her family. Om Shanti. pic.twitter.com/2sflRB8mPb — Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2021 प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रोफेसर चित्रा घोष…
डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 के बाद जिस बात की आशंका जताई जा रही थी, आखिरकार वही हुआ। हिंसा की आशंका आज सच में बदल तब्दील हो गई। जब वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हंगामा किया। संसद परिसर में हुए हिंसा में चार लोगों की मौत हुई। हिंसा को देखते हुए वाशिंगटन में 15 दिन के आपातकाल की घोषणा कर दी गई। वहीं ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम में ट्रंप के इकाउंट को भी ब्लाॅक कर दिया। तमाम तरह के आरोपों से घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुश्किलें अब…
