मनोरंजन डेस्क। मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में नेहा बथला हॉटसीट पर बैठने वाली दूसरी प्रतियोगी बनीं. नेहा उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक पशु चिकित्सक हैं और उन्होंने कोविड महामारी के दौरान एक नोडल अधिकारी के रूप में भी काम किया है। वह 12 सवालों के जवाब देने में सफल रही और उन्होंने 12.5 लाख रुपये जीते। यह पूछे जाने पर कि वह इसके बारे में कैसा महसूस करती हैं, डॉ नेहा ने जवाब दिया कि यह सिर्फ पैसा नहीं है…
श्रेणी: बड़ी खबर
दारू पीकर ‘राहुल गाँधी’ ने सूरत में किया हंगामा, इंस्पेक्टर को दी देख लेने की धमकी: ₹30 लाख की ऑडी कार जब्त
न्यूज़ डेस्क। गुजरात में ‘राहुल गाँधी’ ने नशे की हालत में जम कर हंगामा मचाया है। नशे में धुत ‘राहुल गाँधी’ को सूरत पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे फिर जमानत दे दी गई। असल में गुजरात के सूरत के अथवा स्थित पनास गाम के रहने वाले ‘राहुल गाँधी’ शहर के खटोदरा रोड में उपद्रव कर के लोगों को परेशान करते हुए देखा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहाँ पहुँची। असल में ये ‘राहुल गाँधी’ कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नहीं, इसी नाम का…
तालिबान को लेकर हमे किसी भी तरह का कोई भ्रम नहीं है: USA
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति तालिबान के प्रतिनिधियों से किसी भी तरह की बातचीत करने करने के मूड में नहीं नहीं हैं। अमेरिका को तालिबान को लेकर किसी भी तरह का कोई भ्रम नहीं है। इससे पहले बाइडेन ने कहा कि था कि तालिबान खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहा है और उन्होंने वादे किए हैं लेकिन हम देखेंगे कि वो इन वादों को पूरा करते हैं या नहीं। मैं किसी पर भी भरोसा नहीं करता हूं।…
हमेशा राइट टाइम पर चलने वाली तेजस एक्सप्रेस हो गई लेट, हजारों यात्रियों को मिलेगा हर्जाना
नई दिल्ली। देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस शनिवार और रविवार के दिन कुछ 1- ढाई घंटे लेट हो गई. ऐसे में IRCTC को सबसे अधिक 2035 यात्रियों को सर्वाधिक रिफंड साढ़े चार लाख रुपये भरने होंगे। शनिवार के दिन भारी बारिश के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सिग्नल फेल होने से तेजस एक्सप्रेस देर से पहुंची। वहीं लखनऊ वापसी के दौरान भी ट्रेन इतनी ही लेट से छूटा था। ज्ञात हो कि तेजस देश की पहली ट्रेन है जिसके लेट होने पर यात्रियों को हर्जाना दिया जाता…
उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाले बयान को लेकर बुरे फंसे नारायण राणे, हो सकती है गिरफ्तारी भी
मुंबई। केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी विवादित बयाना दिया है जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। राणे ने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं और इसी संदर्भ में मंत्री ने यह विवादित बयान दिया। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘ यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल…
केजरीवाल ने देश को पहला स्मॉग टावर मिलने का किया दावा, लोगों ने गौतम गंभीर के स्मॉग टावर की दिलाई याद, कहा-झूठ बोलने की भी हद होती है
न्यूज़ डेस्क। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए आज (23 अगस्त, 2021) राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके में स्मॉग टावर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि यह देश का पहला स्मॉग टावर है। इसके बाद लोगों ने केजरीवाल को गौतम गंभीर की याद दिलाते हुए सवाल किया कि जब गौतम गंभीर पहले ही राजधानी में ‘स्मॉग टावर’ लगवा चुके हैं, तो फिर केजरीवाल सरकार ये कैसे कह रही है कि ये पहला स्मॉग टावर है? स्मॉग टावर के उद्घाटन के…
पुलिस फोर्स की धर्मनिरपेक्ष छवि होनी चाहिए, अनुच्छेद 25 के तहत पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने का अधिकार नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा कि पुलिस बल के जवान को दाढ़ी रखने के लिए अनुच्छेद 25 के तहत कोई मौलिक अधिकार नहीं है। एक पुलिस अधिकारी का दाढ़ी न कटाना, न केवल गलत व्यवहार है, बल्कि उस अधिकारी द्वारा किया गया दुराचार, कुकृत्य और अपराध है। जस्टिस राजेश सिंह चौहान की बेंच ने कहा कि पुलिस बल को एक अनुशासित बल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसी होने के नाते यह आवश्यक है कि ऐसे बल की…
पुरी स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर भक्तों के लिए खुला, पुलिस ने मांगी श्रद्धालुओं से प्रतिक्रिया
पुरी। पुरी स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर करीब चार महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार को खुल रहा है। इससे एक दिन पहले, रविवार को पुलिस ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे मंदिर जाने के अपने अनुभव को पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर में पुलिस सेवा को अपने अनुभवों के बारे में बता सकते हैं, इसके लिए उन्हें एक फॉर्म भरना होगा। वे ऑनलाइन ‘क्यूआर कोड’ के जरिए भी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। We urge all to give feedback and use…
शायर मुनव्वर राना की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज
लखनऊ। शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनके खिलाफ हजरतगंज कोतलवाली में FIR दर्ज कराई गयी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भगवान वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से कर के दलित समाज का अपमान किया है और हिंदू आस्था को चोट पहुंचाई है। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया, “पीएल भारती ने शुक्रवार को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर एफआइआर दर्ज हुई है। इसके साथ ही अखिल भारत हिंदू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।…
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, PM मोदी ने बताया अनुभवी प्रशासक और महान इंसान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया। 89 साल की उम्र में SGPGI में आखिरी सांस ली। यूपी के पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) द्वारा शनिवार रात जारी बयान में कहा गया कि सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनके अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया जिससे शनिवार शाम उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि वयोवृद्ध नेता सिंह को पिछली चार जुलाई को…
