छिंदवाड़ा में जिंदा लेागों का मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने के मामले में पंचायत सचिव निलंबित

भोपाल । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जिंदा लोगों को मृत बताकर मुआवजे की राशि हड़पने के मामले में पंचायत सचिव पर कार्रवाई की गई है। पंचायत सचिव राकेश चंदेल केा निलंबित किए जाने के साथ ही उसके खिलाफ थाने में भी मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि छिंदवाड़ा के बोहनाखैरी गांव में 29 लोगों को सरकारी कागजों में मौत दे दी गई और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनके नाम से कोरोना गाइड लाइन के तहत दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि भी शासन से जारी करा…

देश में संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून तभी तक जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं : नितिन पटेल

गांधीनगर। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कुछ ऐसा बयान दिया है जिससे आने वाले समय में बवाल बढ़ सकता है। नितिन पटेल ने बयान देते हुए कहा कि संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तब तक चलेगी जब तक हिंदू बहुसंख्यक है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस दिन हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे उस दिन यह सब नहीं रहेगा। नितिन पटेल की यह टिप्पणी गांधीनगर के भारत माता मंदिर से आई। यह भारत माता मंदिर राज्य का यह पहला मंदिर है। जिस वक्त नितिन पटेल ने यह बयान…

रुबिका लियाकत ने ली राकेश टिकैत की क्लास: कृषि कानून से जुड़े एक भी सवाल का जवाब नहीं दे सके, हुई फजीहत

न्यूज़ डेक्स। स्व-घोषित किसान नेता और ‘आंदोलनजीवी’ राकेश टिकैत की एबीपी न्यूज पर एक डिबेट के दौरान उस समय बोलती बंद हो गई जब एंकर रुबिका लियाकत ने उनसे नए कृषि कानूनों को लेकर सवाल किए। टिकैत इस दौरान न केवल हकलाते हुए बल्कि मुद्दे को घुमाते हुए भी नजर आए। 8 माह से कथित ‘किसानों’ के साथ प्रदर्शन पर बैठे राकेश टिकैत का मुँह उस समय बिलकुल बंद हो गया जब पूछा गया कि आखिर कृषि कानूनों से समस्या क्या है। एंकर ने उन्हें वो विशेष सेक्शन हाईलाइट करने…

BJP नेताओं ने कश्मीर पर टिप्पणी को लेकर सिद्धू के सलाहकार के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली के खिलाफ कश्मीर पर भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं ने कश्मीर पर दिए गए माली के भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक पुलिस शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि इस तरह के बयान से देश की संप्रभुता के लिए खतरा है। इससे पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में माली ने कहा था कि कश्मीर…

रकुल प्रीत, राना डग्गुबती और रवि तेजा समेत … कुल 10 सितारों को ED का बुलावा : ड्रग्स रैकेट से जुड़ा है मामला

न्यूज़ डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद ड्रग रैकेट से सम्बंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री (टॉलीवुड) से जुड़ी 10 हस्तियों को नोटिस भेजा है। इस ड्रग रैकेट का खुलासा 4 साल पहले हुआ था। जिन हस्तियों को ED ने नोटिस भेजा है उनमें सुपरस्टार रवि तेजा, राना डग्गुबती और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं। जुलाई 2017 में सामने आए ड्रग रैकेट के मामले में ED ने बुधवार (25 अगस्त 2021) को टॉलीवुड की 10 हस्तियों समेत 2 अन्य लोगों को नोटिस जारी किया। तेलंगाना एक्साइज एवं…

गुजरात हाईकोर्ट ने ‘लव जिहाद’ कानून की धाराओं पर रोक हटाने की याचिका ठुकराई

गांधीनगर । गुजरात उच्च न्यायालय ने अपने 19 अगस्त के आदेश में सुधार के अनुरोध वाली राज्य सरकार की याचिका को खारिज करते हुए गुरुवार को गुजरात धर्म की स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम 2021 की धारा 5 पर लगी रोक को हटाने से इनकार कर दिया। अदालत ने यह भी कहा कि धारा 5 पर रोक केवल अंतर-धार्मिक विवाहों के लिए प्रभावी रहेगी। मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव की पीठ के समक्ष राज्य सरकार की ओर से पेश महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने तर्क दिया कि धारा 5 का…

सुप्रीम कोर्ट के 9 नए जज 31 अगस्त को लेंगे शपथ

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के नौ नए न्यायाधीश, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं, जिनकी शीर्ष अदालत में पदोन्नति को केंद्र ने मंजूरी दे दी है। इन्हें 31 अगस्त को शपथ दिलाई जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अगले हफ्ते नए जजों के शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में केवल एक ही पद रिक्त होगा, जिसमें स्वीकृत जजों की संख्या 34 है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति के वारंट पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना भी शामिल हैं, जो सितंबर 2027 में…

कम वेतन मिलने से परेशान 5 महिला टीचर्स ने खाया जहर, ममता सरकार पर लगाया ‘तालिबानी, वीडियो में देखिए बंगाल में ममता बनर्जी का विकास मॉडल

न्यूज़ डेक्स। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के विकास मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहती है। इसके लिए वो 2024 के आम चुनाव के लिए तैयारी में जुटी है। लेकिन ममता बनर्जी के इस विकास मॉडल में शिक्षक जहर खाने को मजबूर है। मंगलवार (24 अगस्त, 2021) को एक प्राथमिक विद्यालय शिशु शिक्षा केंद्र की 5 टीचर्स ने शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर जहर खा लिया। ये सभी टीचर्स नौकरी से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं। टीचर्स…

मैसूर सिटी कॉर्पोरेशन के चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पहली बार मेयर पद पर बीजेपी का कब्जा, सुनंदा पलनेत्रा बनीं मेयर

न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार ऐसी सफलताएं अर्जित कर रही है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आज बीजेपी के पक्ष में ऐसा माहौल बन गया है कि सभी विरोधी समीकरण ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक में मैसूर शहर के मेयर पद के लिए हुए चुनाव में ऐसा ही देखने को मिला, जब कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की जीत सुनिश्चित नजर आ रही थी और समीकरण बीजेपी के पक्ष में नहीं था। फिर भी बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और पहली…

Patna-New Delhi: राजधानी एक्सप्रेस में अब से मिलेंगे हाईटेक सुविधाएं, पुराने दाम पर यात्री कर सकेंगे यात्रा

न्यूज़ डेक्स। राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (02309/02310) स्पेशल ट्रेन अब तेज के रेक से चलाई जाएगी। ज्ञात हो कि इस तेजस के रेक से राजधानी एक्सप्रेस को चलाने से अत्याधुनिक सुविधाओं का लोगों को लाभ मिलेगा। इससे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। हालांकि इसका किराया पहले जितना ही होगा। बता दें कि 1 सितंबर से इसे तेजस के रूप में चलाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक तेज रेक ऑटोमैटिक प्लग इनडोर प्रणाली से लैस है। इसके दरवाजे खुद ब खुद खुलते व बंद होते हैं। यह दरवाजे…